Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड में डॉक्टरों की हड़ताल स्थगित, कई मांगों पर बनी सहमति
- अनूप माझी सिंडिकेट की 136.44 करोड़ की संपत्ति जब्त, कोल माफिया के खिलाफ ईडी का बड़ा ऐक्शन
- बिहार में सड़कों का होगा कायाकल्प, 1.64 लाख करोड़ की परियोजनाओं को केंद्र ने दी मंजूरी
- धनबाद में अनोखा दुर्गा पूजा पंडाल : आईएसएम में सेमीकंडक्टर चिप और भविष्य के भारत की झलक
- श्री रामलला पूजा बना सर्वश्रेष्ठ पूजा पंडाल
- बिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सुधा की तर्ज पर बिकेंगी ताजी मछलियां
- दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, पुलिस ने दिपके और नेहा बोरा को हिरासत में लिया
- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस, बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन की कोशिश, राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर बड़ा अटैक
Author: News Maati
पटना । बिहार की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में राज्य की नीतीश सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘जीविका निधि’ नाम से महिलाओं के लिए एक अलग बैंक स्थापित करने का फैसला किया। यह बैंक जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं (जीविका दीदियों) को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मदद करेगा। ग्रामीण विकास विभाग ने इस प्रस्ताव पर कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद सोमवार को ‘जीविका निधि’ के गठन से संबंधित संकल्प भी जारी कर दिया है। जीविका निधि’ की स्थापना और संचालन के लिए कुल 1,000…
मॉस्को/वॉशिंगटन । रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से जारी खूनी संघर्ष को लेकर एक बड़ी कूटनीतिक पहल सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को घोषणा की कि रूस और यूक्रेन तत्काल युद्धविराम और शांति वार्ता शुरू करेंगे। यह घोषणा ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच दो घंटे चली फोन बातचीत के बाद हुई। ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “रूस और यूक्रेन तत्काल बातचीत शुरू करेंगे।” उन्होंने इसे शांति की दिशा में एक बड़ा क़दम बताया। इस बातचीत के बाद पुतिन ने भी कहा कि “युद्ध समाप्त करने के प्रयास सही दिशा में…
नई दिल्ली। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना के द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने पूरे देश में गर्व की भावना भर दी है। इस साहसिक अभियान को सलाम करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सैनिकों के सम्मान में एक देशभक्ति गीत जारी किया है। इसे पार्टी के सांसद और लोकप्रिय गायक मनोज तिवारी ने स्वर दिया है। गाने के बोल हैं: “30 लाख सैनिक के पीछे, 150 करोड़ हिंदुस्तानी, नाप देंगे जब चाहेंगे, दुश्मन में कितना है पानी!” भाजपा ने इस गीत का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा,…
पटना। करीब 4000 करोड़ रुपए के बहुचर्चित फाल्कन ग्रुप घोटाले में तेलंगाना पुलिस ने पटना के दानापुर इलाके से एक महिला और उसके देवर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी में दानापुर पुलिस ने तेलंगाना पुलिस का पूरा सहयोग किया। आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में कैश, बहुमूल्य सामान और फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। तेलंगाना पुलिस की एक विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पटना के विजय सिंह यादव पथ स्थित विनस पैराडाइज अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 1305 में छापेमारी की। यहां से सुषमा राज (पति संदीप कुमार) और उसके देवर रविंद्र प्रसाद सिंह (पिता-स्व. कामता…
रांची। झारखंड में एक जुलाई से निजी दुकानदारों के माध्यम से शराब की खुदरा बिक्री शुरू हो जाएगी। नई उत्पाद नीति को कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही इससे संबंधित गतिविधियां तेज है। इसी बीच पूर्व की गलतियों से सीख लेते हुए राज्य सरकार प्रभावी तरीके से नई उत्पाद नीति को लागू करने की तैयारी में है। विभागीय अधिकारी योगेंद्र प्रसाद ने भी हाल ही में अधिकारियों के साथ बैठक कर इससे संबंधित दिशा-निर्देश दिया था। बैठक का निष्कर्ष यही था कि सरकार की सख्त निगरानी में ही निजी दुकानदार राज्य में शराब की खुदरा बिक्री कर सकेंगे। नई उत्पाद नीति…
रांची। भारत पाकिस्तान तनाव के समय तुर्किये और अजरबैजान की ओर से खुलकर पाकिस्तान का समर्थन करने का विरोध जताते हुए सोमवार को चेंबर भवन में उपस्थित ट्रैवल एंड टूर इंडस्ट्री से संबंधित ट्रैवल एजेंट और टूर ऑपरेटर्स ने दोनों देशों से व्यापार और ट्रैवल का पूरी तरह बॉयकॉट करने का निर्णय लिया। झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के टूरिज्म और सीविल एवीयेशन उप समिति की आयोजित संयुक्त बैठक में ट्रैवल एजेंट और टूर ऑपरेटर्स ने कहा कि हम उन दोनों देश के लिए कोई भी पैकेजेस और एयरलाइंस टिकट बुक नहीं करेंगे। साथ ही टूर ऑपरेटर्स ने कहा कि यात्रियों…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक अहम फैसले में श्रीलंकाई तमिल नागरिक की शरण याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत कोई धर्मशाला नहीं है जहां दुनियाभर से आए लोगों को शरण दी जाए। हम पहले से ही 140 करोड़ की आबादी के साथ संघर्ष कर रहे हैं, हर जगह से आए शरणार्थियों को शरण देना संभव नहीं। न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन की पीठ ने यह टिप्पणी याचिकाकर्ता की अपील खारिज करते हुए की। मद्रास हाईकोर्ट ने दिया था देश छोड़ने का आदेश : दरअसल, याचिकाकर्ता को 2015 में…
रामगढ़। ऑपरेशन सिंदूर में भारत के वीर जवानों की शौर्य की गौरव गाथा को जन जन तक पहुंचाने के लिए देश भर में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में सोमवार की शाम रामगढ़ शहर के सिद्धू कान्हू मैदान से तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में भारी संख्या में रामगढ़ वासी शामिल हुए। सड़कों पर तिरंगा हाथ में थामे लोग भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। भाजपा के रामगढ़ मण्डल अध्यक्ष सूर्यवंश श्रीवास्तव ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा नए भारत की शक्ति और सेना के सम्मान देने के…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि गृह मंत्रालय के अधीनस्थ भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) ने साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाते हुए ई-जीरो एफआईआर पहल की शुरूआत की है। इस नई प्रणाली से अपराधियों को अभूतपूर्व गति से पकड़ने में मदद करेगी। इस पहल को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर फिलहाल दिल्ली में लागू किया गया है और जल्द ही इसे देशभर में विस्तार देने की योजना है। शुरूआत में यह सुविधा 10 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी वाले मामलों पर लागू की गई है। गृहमंत्री शाह ने अपने एक्स…
पटना। बाबा बागेश्वर धाम के महंत और प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर बिहार आ रहे हैं। धीरेंद्र शास्त्री इस बार मुजफ्फरपुर जिले के मधुबनी पंचायत के गांव राधा नगर चौसीमा में आयोजित विष्णु यज्ञ में शामिल होंगे और 20 मई (मंगलवार) को हनुमान कथा का वाचन करेंगे। इस कार्यक्रम में देश के लोकप्रिय कथावाचक आचार्य अनिरुद्धाचार्य महाराज भी पधारेंगे और 23 से 27 मई तक कथा करेंगे। आयोजन को लेकर भारत सेवा संस्थान और जिला प्रशासन पूरी तैयारी में जुटे हैं। धीरेंद्र शास्त्री इससे पहले पटना में कथा कर चुके हैं। 700 फीट लंबा और 200…