Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड में 1.35 लाख करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी, आज दर्जनभर कंपनियों के साथ होगा एमओयू
- झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: दशकों पुराने सीएनटी भूमि विवाद दोबारा नहीं खोले जा सकते
- झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: दशकों पुराने सीएनटी भूमि विवाद दोबारा नहीं खोले जा सकते
- पटना समेत 7 शहरों के बीच दौड़ेगी रैपिड रेल, सम्राट कैबिनेट में फैसला
- ईरान पर अमेरिका अब तक का सबसे विध्वंसक हमला, चाबहार में ठप हुई बिजली आपूर्ति
- भाजपा चौबीसों घंटे और 365 दिन जनसेवा में जुटी रहने वाली पार्टी : आदित्य साहू
- झारखंड उत्पाद विभाग में 20 हजार करोड़ का राजस्व का नुकसान, भाजपा ने सरकार पर बोला हमला
- टीएमसी के 440.42 करोड़ रुपये फ्रीज, ईडी का बड़ा ऐक्शन
Author: News Maati
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपनी प्रगति यात्रा के क्रम में भोजपुर पहुंचे । उन्होंने यहां लोगों की मांग पर कहा कि आप जानते हैं कि हम लोगों ने भोजपुर जिले में विकास का काफी काम कराया है। फिर भी जो कुछ छूट गया है या कमी रह गयी है उसे पूरा किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोगों की मांग पर आरा में रिंग रोड का निर्माण कराया जायेगा। इस योजना में 02 नयी सड़कों का निर्माण एवं 04 सड़कों का चौड़ीकरण किया जायेगा। इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि असनी से बामपाली…
रांची। रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित 16वें इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर का समापन सोमवार को होगा। फेयर के अंतिम दिन स्टॉलधारियों की ओर से आकर्षक आॅफरों की बरसात होगी। कई उत्पादों पर भारी छूट मिलेगी। रांचीवासी इन आकर्षक आॅफर्स का लाभ उठा सकते हैं। झारखंड चैंबर और जीएस मार्केटिंग एसोसियेट्स का संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस फेयर में रविवार को लोगों की भारी भीड़ जुटी। फेयर में लगे सभी हैंगरों में लगे स्टॉलों पर लोग खरीदारी करते दिखे। लोगों की भीड़ और खरीदारी होता देख स्टॉलधारी भी खुश नजर आये। वहीं, ट्रेड फेयर में प्रवेश के लिए लंबी…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में बुनियादी ढांचे के विकास को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एन एच आई) ने पटना-बेतिया राष्ट्रीय राजमार्ग-139 वेस्ट (एन एच-139 वेस्ट) के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस बहुप्रतीक्षित फोरलेन परियोजना से उत्तर बिहार, सीमांचल और उत्तर प्रदेश से पटना आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। 171.29 किमी लंबी इस सड़क के निर्माण पर 8,660.70 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस फोरलेन सड़क के बन जाने से पटना से बेतिया पहुंचने में महज दो घंटे लगेंगे। अभी लोगों को इस सफर को पूरा करने…
नई दिल्ली। फास्टैग का नया नियम सोमवार से लागू हो जा रहा है। इसके तहत जिन भी यूजर्स के फास्टैग में लो बैलेंस, भुगतान में देरी या फिर फास्टैग ब्लैकलिस्ट होगा, उन पर अतिरिक्त जुमार्ना लगाया जाएगा। इस नियम को लागू करने के पीछे सरकार का उद्देश्य फास्टैग में होने वाली परेशानी के कारण टोल पर लगने वाली गाड़ियों की लंबी कतारों को कम करना है और यात्रा को सुविधाजनक बनाना है। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने फास्टैग इकोसिस्टम में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव जारी किए हैं, जिसका लक्ष्य टोल भुगतान को सुव्यवस्थित करना,…
रांची। भारत महर्षि और संतों का देश रहा है और यह हमारा सौभाग्य है कि संत शिरोमणि रविदास की प्रेरणा को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास के साथ भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए अग्रसर हैं। संत शिरोमणि रविदास महाराज ने जात पात, छुआछूत, ऊंच नीच को भुलाकर इंसानियत के साथ समाज और देश को आगे बढ़ाया। उक्त बातें केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने संत रविदास की 648 वीं जयंती के मौके पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि, संत रविदास की…
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ मेला में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान शिविर में 504 ब्रह्मज्ञानी विद्वानों ने लगातार वैदिक मंत्रों का जाप कर रविवार को विश्व रिकॉर्ड बनाया। एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम के अधिकारियों ने जाग्रति संस्थान को इसका प्रमाण पत्र दिया। 14 जनवरी 2025 को महाकुम्भ मेला के दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान शिविर में इन ब्रह्मज्ञानी वेदपाठियों के बिना रुके हुए (24×7) किए गए वैदिक मंत्रों (रुद्री पाठ) पाठ को लाखों लोगों ने देखा और सुना। इस भव्य आध्यात्मिक परंपरा को शिविर में आने वाले श्रद्धालु, भक्त देखकर चकित थे। यह असाधारण तप कर्म…
महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को प्रयागराज स्थित महाकुम्भ नगर पहुंचे, यहां उन्होंने विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया और साधु-संतों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने यहां जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी से भेंट कर महाकुम्भ की व्यवस्थाओं पर चर्चा की। इसके बाद वे सदाफल आश्रम स्थित स्वर्वेद महामंदिर ट्रस्ट पहुंचे, जहां उन्होंने साधु-संतों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने संत समाज के साथ संवाद कर महाकुम्भ की व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया और संतों ने योगी सरकार की तैयारियों की सराहना की। मुख्यमंत्री सेक्टर 21 में प्रसिद्ध कथावाचक प्रदीप मिश्रा की कथा में शामिल हुए। यहां…
रामगढ़। रामगढ़ जिले के पतरातू क्षेत्र के में अमन श्रीवास्तव गिरोह को सपोर्ट करने वाला अशरफ अंसारी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। वह गैंग के लिए मीटिंग अरेंज करता था और ठेकेदारों को बैठाकर रकम तय करता था। रविवार को उसकी गिरफ्तारी की सूचना पतरातू एसडीपीओ पवन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि अशरफ अंसारी बाहर से गैंग को पूरा सपोर्ट देता था। किस तरह से मीटिंग अरेंज करनी है, कहां अरेंज करनी है, ठेकेदारों को गाड़ी से कैसे पहुंचाना है, यह सारी जिम्मेदारी गैंग की तरफ से उसे ही सौंपी गई थी। पतरातू थाना क्षेत्र…
लातेहार ।पलामू टाइगर रिजर्व अंतर्गत गारू पश्चिमी वन क्षेत्र में एक जंगली हाथी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद रविवार को वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि हाथी के पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को वन विभाग को सूचना मिली कि वन क्षेत्र के बीसी 10 में एक हाथी की मौत हो गई है। सूचना के बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। बाद में डिप्टी…
नयी दिल्ली। नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन शनिवार देर रात एक भयावह हादसे का गवाह बना। प्रयागराज जाने वाली ट्रेन के आगमन पर अचानक मची भगदड़ में 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक यात्री घायल हो गए। स्टेशन पर काम करने वाले कुलियों ने बताया कि शवों को हाथगाड़ियों पर रखकर एंबुलेंस तक पहुंचाया गया। स्टेशन पर कुली के रूप में काम करने वाले कृष्ण कुमार जोगी ने बताया, “जब ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आई, तो फुटओवर ब्रिज पर इतनी भीड़ हो गई कि लोग सांस तक नहीं ले पा रहे थे। कुछ लोगों का दम घुट…