Author: News Maati

नयी दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी में हाई कोर्ट के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के सरकारी आवास से नकदी बरामद होने के मामले में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के अनुरोध वाली याचिका पर सुनवाई करने से बुधवार को इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने कहा कि 8 मई को शीर्ष अदालत द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में अंकित है कि भारत के प्रधान न्यायाधीश ने आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट और न्यायाधीश के जवाब को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेज दिया है। पीठ ने कहा, ‘‘आदेश की मांग करने से…

Read More

नयी दिल्ली। आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करने का भारतीय राजनयिक संपर्क अभियान बुधवार से शुरू होगा। पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद विभिन्न देशों को भारत के रुख से अवगत कराने के लिए विदेश भेजे जा रहे सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से पहला यूएई के लिए रवाना होगा। शिवसेना सांसद श्रीकांत एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में पहला प्रतिनिधिमंडल कांगो, सिएरा लियोन और लाइबेरिया भी जाएगा। अगले चार दिनों में बाकी छह प्रतिनिधिमंडल भी देश से रवाना होंगे और विभिन्न देशों में नीति निर्माताओं एवं निर्वाचित प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। ये प्रतिनिधिमंडल कुल 32 देशों का…

Read More

लंदन । लेखिका, सामाजिक कार्यकर्ता और वकील बानू मुश्ताक के कन्नड लघु कथा संग्रह ‘हृदय दीप’ के अनूदित संस्करण ‘हार्ट लैंप’ को लंदन में अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पहली कन्नड कृति है जिसे 50,000 पाउंड के अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। मुश्ताक ने मंगलवार रात ‘टेट मॉडर्न’ में एक समारोह में अपनी इस रचना की अनुवादक दीपा भास्ती के साथ पुरस्कार प्राप्त किया। मुश्ताक ने अपनी इस जीत को विविधता की जीत बताया है। उनकी 12 लघु कहानियों का यह संग्रह दक्षिण भारत के पितृसत्तात्मक समुदाय में हर दिन महिलाओं के लचीले रुख,…

Read More

नई दिल्ली । दिग्गज अदाकारा शर्मिला टैगोर और सिमी ग्रेवाल ने सत्यजीत रे की 1970 में आई फिल्म ‘अरण्येर दिन रात्रि’ में काम करने की अपनी यादों को ताजा किया, जिसे अब ‘4के रेस्टोरेशन’ के माध्यम से फिर जीवंत किया गया है। लेखक सुनील गंगोपाध्याय के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित बांग्ला फिल्म का ‘4के’ संस्करण सोमवार शाम को कान फिल्म उत्सव के 78वें संस्करण में क्लासिक्स सेक्शन के तहत प्रदर्शित किया गया। शर्मिला टैगोर अपनी बेटी और आभूषण डिजाइनर सबा पटौदी के साथ शानदार हरे रंग की साड़ी में रेड कार्पेट पर दिखाई दीं। सबा ने पूरी तरह…

Read More

नई दिल्ली । फ्रांस से मिले राफेल लड़ाकू विमान केवल अत्याधुनिक रक्षा तकनीक का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि अब भारत और फ्रांस के बीच परखी हुई दोस्ती और रणनीतिक विश्वास का भी प्रतीक बन चुके हैं। यह बात भारत ने मंगलवार को आधिकारिक दौरे पर आए फ्रांसीसी सीनेट प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कही। विदेश मामलों पर संसद की स्थायी समिति की बैठक में फ्रांस की सीनेट की उपाध्यक्ष कैथरीन ड्यूमा के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के समर्थन की…

Read More

वॉशिंगटन। अमेरिका को मिली नई खुफिया जानकारी से पता चला है कि इजरायल ईरानी परमाणु सुविधाओं पर हमला करने की तैयार कर रहा है। अमेरिकी मीडिया आउटलेट सीएनएन ने जानकारी से परिचित अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है। सीएनएन से अधिकारियों ने बताया कि अभी यह साफ नहीं है कि इजरायल के नेताओं ने अंतिम फैसला लिया है या नहीं। उनका यह भी कहना है कि अमेरिकी सरकार के भीतर इस बात पर गहरी असहमति है कि इजरायल कोई कदम उठाएया या नहीं। रिपोर्ट की तत्काल पुष्टि नहीं की जा सकी है। अधिकारियों ने सीएनएन को बताया…

Read More

रामपुर । उत्तर प्रदेश के रामपुर से गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी जासूस शहजाद ने पूछताछ के दौरान एटीएस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने स्वीकार किया है कि उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आतंकी हमले की तैयारी की जा रही थी। इन आतंकी वारदातों को जल्द ही अंजाम दिया जाना था। शहजाद नेअपने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंधों की बात मान ली है। साथ ही, देश के भीतर सक्रिय कई अन्य एजेंटों के बारे में भी एटीएस को जानकारी दी है। यूपी एटीएस ने शहजाद को रामपुर के आजाद नगर मोहल्ले से गिरफ्तार किया था।…

Read More

इस्लामाबाद । आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LET) के सह-संस्थापक आमिर हमजा के अचानक अस्पताल में भर्ती किए जाने की जानकारी सामने आने से अटकलें तेज हो गई हैं। रिपोर्टों से पता चलता है कि 66 वर्षीय हमजा अपने घर पर गंभीर रूप से घायल हो गयाा था। उसे आईएसआई की सुरक्षा में लाहौर के एक सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके तीन दिन पहले ही लश्कर-ए-तैयबा के हाई प्रोफाइल ऑपरेटिव और आतंकियों को भर्ती करने के जिम्मेदार अबू सैफुल्लाह की पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर जहन्नुम पहुंचा दिया था।…

Read More

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी को टाइम मैगजीन की पहली परोपकार सूची में शामिल किया गया है। 2025 के सबसे प्रभावशाली परोपकारियों की इस लिस्ट में उन्हें उनके चैरिटेबल कामों के जरिये लाखों लोगों को सशक्त बनाने के लिए चुना गया है। 2024 में इस अरबपति दंपति ने 407 करोड़ (लगभग $48 मिलियन) का दान किया। इस वजह से वे भारत के सबसे बड़े दानदाताओं में से एक हैं। मैगजीन ने बताया कि अंबानी परिवार ने छात्रवृत्ति, स्कूल के बुनियादी ढांचे, करियर कौशल को मजबूत करने, ग्रामीण कृषि समुदायों की मदद, जल संरक्षण, चिकित्सा सहायता जैसे कई कामों…

Read More

रांची। आजसू पार्टी ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे और संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह की झारखंड भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की ओर से शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को बलि का बकरा बनाया गया है। ताकि, शराब घोटाले के समंदर की बड़ी मछली को बचाया जा सके। आजसू पार्टी ने मांग की है कि शराब घोटाले की सीबीआई जांच कराई जाए। ताकि, सच्चाई सामने आ सके। आजसू पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत और आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने मंगलवार को कहा कि 2019 से 2022…

Read More