Author: News Maati

रांची। पलामू पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हुए उग्रवादी संगठन टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी) के सब जोनल कमांडर गौतम यादव को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान उसके पेट में गोली लगी थी। गौतम अपना नाम बदलकर इलाज करवा रहा था। जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने इसकी पुष्टि करते हुए बुधवार को बताया कि सूचना मिलने के बाद पलामू पुलिस वाराणसी गई और गौतम को गिरफ्तार किया गया है। गौतम यादव नाम बदलकर इलाज करवा रहा था। गौतम बिहार के इमामगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पलामू पुलिस को सूचना…

Read More

रांची। रांची जिला प्रशासन की ओर से बेटियों को आत्मनिर्भर और आत्मसुरक्षित बनाने की दिशा में एक और सराहनीय पहल की गई है। “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत कांके स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कराटे प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें 360 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर बुधवार को किया गया। जिला समाज कल्याण कार्यालय के सहयोग से चलाए गए इस सत्र में बालिकाओं को आत्मरक्षा की जरूरी तकनीकें सिखाई गईं। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सभी प्रतिभागी बालिकाओं को द्वितीय स्तर का ऑरेंज…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में पानी को लेकर जबरदस्त हिंसा की गई है। पानी को लेकर कई हफ्तों से चल रहा ये बवाल अब हिंसक हो चुका है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को सिंध प्रांत के गृह मंत्री जिया लंजर के गृह जिले नौशहरो फिरोज के मोरो शहर में हुई झड़पों के दौरान एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई। इसके अलावा सिंध प्रांत के गृहमंत्री के घर को प्रदर्शनाकियों ने जला दिया है। डॉन के कहा है कि भीषण हिंसा में एक डीएसपी समेत छह अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं। इसके अलावा दर्जनों अन्य लोगों के भी घायल होने…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हाल ही में हुई हिंसा को लेकर राजनीतिक संग्राम तेज हो गया है। घटना की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर सीधा हमला बोला है। बीजेपी ने दावा किया है कि यह हिंसा सुनियोजित थी और इसमें खास तौर पर हिंदुओं को निशाना बनाया गया। बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि इस हिंसा के पीछे टीएमसी नेताओं का हाथ था। इस हिंसा के दौरान चुन-चुन कर हिंदुओं को निशाना बनाया गया। यह साफ तौर पर एक सांप्रदायिक हमला था, जिसकी…

Read More

नई दिल्ली । नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में आज एक बार फिर से कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी से जुड़े मामले की सुनवाई हो रही है। सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय( ED) राहुल गांधी और सोनिया गांधी की मुश्किलें बढ़ाता नजर आया। ईडी ने सुनवाई के दौरान कई गंभीर आरोप लगाए। ईडी ने दिल्ली की एक अदालत में कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ धन शोधन का मामला बनता है यह बात ईडी ने बुधवार को विशेष न्यायाधीश विशाल गोग्ने के सामने कही। ईडी ने अदालत से…

Read More

नई दिल्ली । लोगों को मारकर मगरमच्छ को खिलाने के लिए ‘डॉक्टर डेथ’ के नाम से कुख्यात आयुर्वेदिक चिकित्सक एवं ‘सीरियल किलर’ देवेंद्र शर्मा को राजस्थान से दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पिछले साल पैरोल पर छूटने के बाद वह फरार हो गया था। उन्होंने बताया कि सोमवार को जब शर्मा (67) को गिरफ्तार किया गया तब वह राजस्थान के दौसा स्थित एक आश्रम में फर्जी पहचान पत्र के साथ पुजारी के रूप में रह रहा था। शर्मा के खिलाफ कई लोगों की हत्या का मामला…

Read More

इस्लामाबाद/कराची । पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार को एक स्कूल बस को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट में तीन बच्चों सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पाकिस्तानी सेना ने एक बयान में बताया कि यह घटना खुजदार जिले में हुई, जहां स्कूली बच्चों को ले जा रही एक बस को निशाना बनाया गया। सेना ने इस हमले को “कायराना” और “क्रूर” बताते हुए कहा कि इसमें तीन बच्चों और दो वयस्कों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य बच्चे घायल हुए हैं। पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने…

Read More

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के संबंध में सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट करने के लिए गिरफ्तार अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को बुधवार को अंतरिम जमानत दे दी, लेकिन उनके खिलाफ जांच पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को निर्देश दिया कि वह मामले की जांच के लिए 24 घंटे के भीतर आईजी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन करें, जिसमें एसपी रैंक की एक महिला अधिकारी भी शामिल हो।…

Read More

रांची । झारखंड में करीब 100 करोड़ रुपए के शराब घोटाले की जांच में ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों की एंट्री हो सकती है। इस घोटाले में झारखंड के एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को जिस सीनियर आईएएस विनय चौबे और ज्वाइंट एक्साइज कमिश्नर गजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है, वे छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले में भी आरोपी हैं। छत्तीसगढ़ के मामले में ईडी की जांच पिछले साल शुरू हुई है और इसी महीने वहां की सरकार ने इसकी जांच सीबीआई को सौंपने का निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ और झारखंड में हुए शराब घोटाले आपस में जुड़े…

Read More

बिहारशरीफ । बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में श्वेतांबर धर्मशाला, नौलखा मंदिर की दान पेटी में रखे पैसों के लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में पुजारी के भतीजे सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास से लूट के आठ लाख रुपए से ज्यादा की राशि भी बरामद कर ली गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि 19 मई की रात पुलिस को सूचना मिली कि नौलखा मंदिर में लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की…

Read More