Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए
- अमेरिकी कांग्रेस में ईरान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नाराजगी, सैनिकों और युद्ध शक्तियों में टकराव जारी
- रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद
- रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद
- बच्ची के साथ दरिंदगी के खिलाफ भाजपा ने किया कल हजारीबाग बंद का आह्वान
- हजारीबाग रामनवमी जुलूस में चार की मौत और साढ़े तीन सौ जख्मी
- रांची के लॉर्ड्स आॅफ ड्रिंक्स बार में पुलिस की छापेमारी, मचा हड़कंप
- ट्रक ने दो भाइयों को रौंदा, रांची के अनगड़ा में भीषण सड़क हादसा
Author: News Maati
नई दिल्ली । ब्रिटेन के डिफेंस डीलर संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ आरोप पत्र पर शनिवार को फैसला आ सकता है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार्जशीट पर सुनवाई कर रही है। अदालत को तय करना है कि चार्जशीट पर संज्ञान लिया जाना चाहिए या नहीं। केंद्रीय एजेंसी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत वाड्रा के खिलाफ एक अभियोजन शिकायत दायर की है। यह मामला डिफेंस डीलर संजय भंडारी से जुड़ी कथित विदेशी संपत्तियों और वित्तीय…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘भारत रत्न’ जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अपनी सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव को लेकर कर्पूरी ठाकुर हमेशा स्मरणीय और अनुकरणीय रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनकी जयंती पर सादर नमन। समाज के शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों का उत्थान हमेशा उनकी राजनीति के केंद्र में रहा। अपनी सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव को लेकर वे सदैव स्मरणीय और…
रांची। झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से अपने पद का कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय में सरस्वती पूजा के अवसर पर पूजा-अर्चना की। पदभार संभालने के बाद आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड भाजपा की उर्वरा भूमि है। पार्टी की सबसे बड़ी ताकत इसके समर्पित और ऊर्जावान कार्यकर्ता हैं। हम सभी वसंतपंचमी के दिन संकल्प लें कि राज्य में सुशासन लाने के लिए जूझेंगे, संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि यह निश्चित है कि राज्य में फिर एक बार भाजपा के नेतृत्व में मजबूत डबल इंजन सरकार…
हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को लोहसिंघना थाना क्षेत्र में पुलिस ने 20.5 किलोग्राम अफीम जब्त करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के कोलघटी इलाके में सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार तीन युवक संदिग्ध सामान लेकर घूम रहे हैं और किसी बड़ी डील की फिराक में हैं। सूचना को गंभीरता से…
चाईबासा/रांची । झारखंड के नक्सल प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली है। किरीबुरू थाना क्षेत्र अंतर्गत बीहड़ कुमड़ी और हिंजोदिरी गांव के बीच शुक्रवार सुबह दोबारा हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया गया। इसके साथ ही इस ऑपरेशन में मारे गए नक्सलियों की कुल संख्या बढ़कर 16 हो गई है। इससे एक दिन पहले गुरुवार को सारंडा के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी माओवादी केंद्रीय कमेटी सदस्य पतिराम मांझी उर्फ अनल…
पटना । बिहार के लिए इस बार का गणतंत्र दिवस बहुत का खास और यादगार रहने वाला है। दरअसल दिल्ली में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार बिहार के मखाना की खास झांकी देश और दुनिया का ध्यान खींचेगी। बिहार की झांकी की थीम ‘मखाना: लोकल से ग्लोबल की थाली में सुपरफूड’ रखी गई है। बता दें, मखाना बिहार का प्रमुख पारंपरिक कृषि उत्पाद है। गणतंत्र दिवस समारोह में दिखाई जाने वाली मखाने की झांकी में मखाने का यात्रा की पूरी कहानी दिखाई जाएगी। मखाना की कैसे खेती होती है, कैसे मखाने का प्रसंस्करण होता है? फिर मखाने की…
नई दिल्ली। सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नेताजी का जीवन और आदर्श उन्हें हमेशा प्रेरित करते रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर नेताजी से जुड़ी कई यादों और सरकार की ओर से किए गए अहम प्रयासों का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘ई-ग्राम विश्वग्राम योजना’ का जिक्र करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने मुझे हमेशा बहुत प्रेरित किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “23 जनवरी 2009 को ई-ग्राम विश्वग्राम योजना शुरू की गई थी। यह गुजरात के आईटी सेक्टर को बदलने के मकसद…
चित्रकूट। यूपी के चित्रकूट में कपड़ा कारोबारी के बेटे के अपहरण के बाद हत्या करने वाला बदमाश कल्लू एनकाउंटर में ढेर हो गया है, जबकि उसका साथी इरफान पैर में गोली लगने से घायल हो गया। दोनों बदमाशों ने कारोबारी अशोक केसरवानी के 13 साल के बेटे का गुरुवार शाम 6 बजे घर के बाहर से अपहरण किया। 2 घंटे बाद वॉट्सऐप पर फोन करके 40 लाख की फिरौती की डिमांड की गई, लेकिन कारोबारी अशोक केसरवानी ने फिरौती नहीं दी और पुलिस को सूचना दे दी। पकड़े जाने के डर से दोनों बदमाशों ने कारोबारी के बेटे की रस्सी…
रांची । गणतंत्र दिवस के अवसर पर लाल किले में आयोजित होने वाले भारत पर्व 2026 में झारखंड की झांकी इस बार दर्शकों के लिए सबसे बड़ी आकर्षण का केंद्र बनेगी। राज्य की झांकी के माध्यम से झारखंड की समृद्ध प्राकृतिक विरासत, बहुमूल्य जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित की जाएगी। इस वर्ष झांकी की थीम “स्वतंत्रता का मंत्र : वंदे मातरम्” और विकसित भारत रखी गई है, जो प्रकृति और राष्ट्रभक्ति के गहरे संबंध को उजागर करेगी। झांकी में झारखंड के प्रसिद्ध दशम जलप्रपात, वन्यजीव और इको-टूरिज्म को प्रमुखता से दर्शाया जाएगा। एशियाई…
रांची। बिहार सरकार के मंत्री सह न्यास बोर्ड के अध्यक्ष रणवीर नंदन आज अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष मुकेश जी के आवास पहुँचे। जहाँ उन्होंने मुकेश जी के पिता स्व. के. एम. प्रसाद के निधन पर शोक प्रकट किया और इस दुख की घड़ी में पूरे परिवार को सांत्वना दी । इस अवसर पर महासभा के पदाधिकारी विवेक अखौरी, सुशील कुमार लाल, राजेश सिन्हा, सजल सहाय समेत कई सदस्य मौजूद थे।