Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- शराब माफिया के हमले की कहानी निकली झूठी, साथी की गोली से जवान की मौत, हिरासत में महिला दारोगा
- भारत में हो रहे प्रदर्शनों की फंडिंग के पीछे अरबपति कारोबारी जॉर्ज सोरोस, गायिका मैरी मिलबेन ने लगाया आरोप
- झारखंड CGL पेपर लीक कांड: गुप्त ठिकाने पर तीन घंटे में रटवाए गए 370 सवाल, सबूत मिटाने के लिए जलाए प्रश्नपत्र
- रिम्स में 466 करोड़ की लागत से खुलेंगे 10 नए विभाग
- पटना जंक्शन के पास बनेगा 7 मंजिला मॉल और वेंडर मार्केट
- हेमंत सोरेन को संत्वाना देने पहुंच रहे स्कूली छात्र
- बाबा के संघर्ष में मां ही थीं सबसे बड़ी ताकत, हेमंत सोरेन की भावुक पोस्ट
- यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR
Author: News Maati
रांची। जैक 12वीं में विज्ञान संकाय में स्वाती कुमारी को 500 में 471 अंक मिले हैं। वह राज्य में छठें स्थान पर आई हैं।रातू काठीटाड़ आम टाड़ गांव की रहने वाली स्वाती के पिता नहीं है। मां ने सब्जी बेचकर उसे पढ़ाया है। केवल कॉलेज और सेल्फ स्टडी के दम पर राज्य के 12वीं साइंस की परीक्षा में 6ठवां स्थान प्राप्त करने में सफल रही। स्वाती ने बताया कि पढ़ाई के लिए एक टारगेट सेट कर पढ़ाई करती थी। किसी टॉपिक को पूरा करने के पश्चात ही पढ़ाई से उठती। स्वाती संत अन्ना इंटर कॉलेज में पढ़ाई की हैं। स्वाती…
रांची । साइबर क्रिमिनल्स हमेशा नए-नए तरीके अपना कर लोगों को झांसे में लेते हैं और उन्हें ठगी का शिकार बनाते हैं। कुछ ऐसा ही मामला राजधानी रांची में भी आया था। जिले के डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि बीते 28 मई को सूरज साहेब नाम के व्यक्ति को क्रेडिट कार्ड के ज्यादा चार्ज कटने को बंद करने को लेकर फोन कॉल्स आया और एक लिंक शेयर किया गया। जैसे ही लिंक को डाउनलोड किया गया सूरज के खाते से एक लाख 7 हजार रुपए खर्च कर लिए गए। साइबर थाने में इसकी सूचना दी गई…
रांची । उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची की रेखा तिर्की कॉमर्स में 468 नंबर लाकर स्टेट टॉपर बनी हैं। उन्होंने अपनी सफलता का राज रेगुलर स्कूल और कॉलेज में पढ़ाई करना और सेल्फ स्टडी बताया है। रेखा घर का काम करते हुए सुबह पढ़ने बैठती थी और छोटा-छोटा ब्रेक लेकर के सुबह से शाम तक पढ़ती थी और 93.3 प्रतिशत अंक लाकर कॉमर्स में टॉप किया है। रेखा के माता पिता दिहाड़ी मजदूर है। शनिवार सुबह भी दोनों काम की तलाश में अपने किराये के मकान से घर से निकले। लेकिन कई दिनों की तरह आज भी उन्हें काम नहीं मिला।…
पटना। राज्य के हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता है। उसके के मद्देनजर शनिवार को 288 विशेषज्ञ चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा 722 सामान्य चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया अगले 15 दिनों में पूरी कर ली जाएगी। साथ ही विभाग के विभिन्न पदों पर 41 हजार नियुक्ति होने वाली है। ये बातें राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने राजधानी के अधिवेशन भवन में आयोजित समारोह में कहीं। कार्यक्रम का आयोजन विशेषज्ञ चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के लिए किया गया था। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि राज्य में…
पटना। 15 जुलाई तक पटना मेट्रो का ट्रायल रन कराने की तैयारी है। सबसे पहले मलाही पकड़ी से न्यू आईएसबीटी तक प्रायोरिटी कॉरिडोर में मेट्रो रेल का परिचालन होना है, जिसके उद्घाटन के लिए 15 अगस्त की तारीख तय की गई है। नगर विकास एवं आवास मंत्री जिवेश कुमार ने मेट्रो अधिकारियों को इस डेडलाइन को ध्यान में रखते हुए ससमय काम पूरा करने का टास्क दिया है। जिवेश कुमार ने शनिवार को मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर के अंतर्गत डिपो स्थल और आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद मंत्री को बताया कि मेट्रो डिपो का काम अंतिम…
लखनऊ। उप्र पुलिस के नए मुखिया के रूप में 1991 बैच के आइपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण चुने गए हैं। उन्हें कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है। प्रदेश में यह लगातार पांचवें कार्यवाहक डीजीपी की तैनाती है। राजीव कृष्ण डीजी विजिलेंस के पद पर तैनात हैं और उनके पास अध्यक्ष/डीजी पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार भी है। बीते दिनों 60,244 पदों पर सबसे बड़ी सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद दोबारा इस भर्ती को सकुशल व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के बाद से ही राजीव कृष्ण को अगले डीजीपी के रूप में देखा जा रहा…
हैदराबाद । थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगश्री को शनिवार को आयोजित ग्रैंड फिनाले के बाद 72वीं मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया। इथियोपिया की हासेट डेरेजे एडमसु को उपविजेता घोषित किया गया। भारत की प्रतिभागी नंदिनी गुप्ता शीर्ष 8 में पहुंचने से पहले ही प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। आयोजकों के अनुसार, तेलंगाना में एक महीने तक उद्देश्यपूर्ण गतिविधियों, सांस्कृतिक मिलन और उद्देश्य-संचालित गतिविधियों के जीवंत कार्यक्रमों के बाद, दुनिया भर से पहुंची 108 प्रतिभागियों ने विश्व सौंदर्य प्रतियोगिता में मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के लिए प्रतिस्पर्धा की। विजेता ओपल, अंतरराष्ट्रीय संबंधों की छात्रा हैं। उन्हें मनोविज्ञान और मानव…
पटना। बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 47 अफसरों का स्थानातंरण किया है। इनमें कई अफसरों को प्रोन्नति दी गई है। 18 जिलों के जिलाधिकारी (डीएम) बदल दिए गए हैं। छह प्रमंडलों में नये कमिशनर (आयुक्त) की तैनाती की गई है।पटना के डीएम रहे चंद्रशेखर सिंह को पटना प्रमंडल, दरभंगा के डीएम राजीव रौशन को सारण प्रमंडल, समाज कल्याण विभाग के निदेशक (समेकित बाल विकास परियोजना) कौशल किशोर को दरभंगा प्रमंडल, मुंगेर के डीएम अवनीश कुमार सिंह के मुंगेर प्रमंडल, कम्फेड के प्रबंध निदेशक राज कुमार को तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर, योजना एवं विकास विभाग के विशेष सचिव हिमांशु कुमार…
रांची। रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर कॉलोनी में एडीजी रैंक के अधिकारी तदाशा मिश्र के आवास पर चोरी का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है। घटना अशोक नगर स्थित सिविल सर्विसेज कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड की मकान संख्या 457ए में हुई, जो एडीजी तदाशा मिश्र का आवास है। चोरी की जानकारी तब मिली जब एडीजी के कार्यालय में पदस्थापित जवान, प्रकाश आले ने घर का ताला खोला। अंदर प्रवेश करने पर उन्होंने देखा कि घर के अंदर भारी तोड़फोड़ की गई थी और कई कीमती सामान गायब थे। प्रकाश ने अरगोड़ा थाना में दर्ज शिकायत में बताया…
प्रयागराज । भारत के प्रधान न्यायाधीश बीआर गवई ने उत्तर प्रदेश के सीएम की प्रशंसा करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ बेहद शक्तिशाली और मेहनती व्यक्ति हैं। इलाहाबाद की भूमि ताकतवर लोगों की भूमि है। न्यायमूर्ति गवई यहां इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता चैंबर और मल्टी लेवल पार्किंग भवन के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। न्यायमूर्ति गवई ने कहा कि देशभर के बार एसोसिएशन को इस तरह की शानदार संरचना के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट बार से ईर्ष्या होगी क्योंकि उन्होंने दुनिया में ऐसा शानदार ढांचा नहीं देखा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार को लेकर न्यायमूर्ति विक्रम नाथ को गर्व होने…