Author: News Maati

रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रविवार को मोरहाबादी स्थित संकल्प शुक्ला पार्क और आॅक्सीजन पार्क में मॉर्निंग वॉक के साथ चाय पर चर्चा की। उन्होंने खुद भी चाय पी और वहां मौजूद स्थानीय लोगों को भी चाय पिलवायी। इस दौरान प्रमुख रूप से वन नेशन-वन इलेक्शन पर प्रबुद्धजनों के साथ संवाद हुआ। इस संवाद में रक्षा राज्य मंत्री ने वन नेशन-वन इलेक्शन के लागू होने से देश में होने वाले लाभ से प्रबुद्धजनों को अवगत कराया। प्रबुद्धजनों ने रक्षा राज्य मंत्री के समक्ष इस व्यवस्था के लागू होने को लेकर अपनी सहमति जताई। संजय सेठ ने कहा…

Read More

रांची । मारवाड़ी महिला सम्मेलन, रांची शाखा के तत्वावधान में शिवनारायण मारवाड़ी कन्या पाठशाला में चल रहे पांच दिवसीय नि:शुल्क समर कैंप का समापन रविवार को हुआ। पांचवें दिन कई छात्राओं ने भाग लिया। इस समर कैंप के अंतर्गत बच्चों को योगा, चित्रकला, कराटे, नृत्य, क्रिएटिविटी, पर्सनैलिटी, डेवलपमेंट, वैदिक शिक्षा, सेवा कार्य, देशभक्ति, दैनिक जीवन के श्लोक, सहित अनेक विषयों की शिक्षा दी गई। समर कैंप में सभी बच्चे बहुत उत्साहित थे और बहुत रुचि के साथ सभी ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भाग लेते हुए खूब आनंद उठाया। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की ओर से प्रशिक्षण प्राप्त कर लड़कियों के चेहरे खुशी से…

Read More

कोलकाता । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल दौरे पर तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए अमित शाह ने ‘आॅपरेशन सिंदूर’ पर टिप्पणी को लेकर ममता और उनकी सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले पर ममता ने चुप्पी साध ली। जब भारतीय सेना उस हमले का बदला लिया तो ममता और उनके नेताओं ने फर्जी टिप्पणियां कर ‘आॅपरेशन सिंदूर’ का अपमान किया। बंगाल की जनता को ममता बनर्जी को सिंदूर की ताकत दिखानी चाहिए। उन्होंने आगे कहा, ‘हमें पश्चिम बंगाल में भाजपा…

Read More

रांची। झारखंड के आदिवासी संगठनों ने 4 जून को झारखंड बंद का आह्वान किया है। इस बंद को भारत आदिवासी पार्टी समेत कई संगठनों का समर्थन मिला है। आदिवासी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा, पेसा कानून लागू करने और रैयती जमीन की लूट पर रोक लगाने जैसी मांगों को लेकर यह बंद बुलाया गया है। रविवार को बारीडीह स्थित एक सभागार में भारत आदिवासी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, जिनमें आदिवासी बचाओ मोर्चा के नेताओं समेत अन्य संगठनों के पदाधिकारी भी…

Read More

नई दिल्ली। इस्कॉन रथ यात्रा में इस साल भगवान जगन्नाथ का रथ नई तकनीक से लैस होगा। रथ में रूसी सुखोई फाइटर जेट के टायर लगाए गए हैं। ये वही टायर हैं, जो 280 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रनवे पर दौड़कर उड़ान भरता है। बताया जा रहा है कि भगवान जगन्नाथ के रथ में पिछले साल स्टीयरिंग में आई खराबी के बाद ये बदलाव किया गया है। करीब 2 दशकों तक चली खोज के बाद नए टायर मिल पाए हैं। इससे पहले भी भगवान जगन्नाथ के रथ में विमान के ही टायर इस्तेमाल किए जा रहे थे। बताया…

Read More

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से निष्कासित तेजप्रताप यादव ने चेतावनी देते हुए कहा है कि वह अपने खिलाफ साजिश करने वालों को जल्द ही बेनकाब करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भगवान कृष्ण और अर्जुन की फोटो शेयर करते हुए कहा कि हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा। तेजप्रताप यादव ने रविवार को अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट कर लिखा, “मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों, तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नहीं हो सकोगे। कृष्ण की सेना तो तुम ले सकते हो, लेकिन खुद कृष्ण को नहीं। हर साजिश को जल्द बेनकाब…

Read More

रांची । झारखंड की प्रसिद्ध हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का रविवार को निधन हो गया। पैरालिसिसि अटैक के बाद उन्हे रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया थी। शनिवार से उनकी स्थिति बहुत नाजुक बनी हुई थी। अस्पताल के ICU में वो दो दिनों से वेंटीलेटर पर थी। डॉक्टरों की ओर से उन्हे बचाने की पूरी कोशिश की गई लेकिन रविवार को डॉक्टरों की टीम ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। प्रतिमा बरवा के निधन से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिमा बरवा के निधन पर शोक जताते हुए अपने सोशल…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) ने एक बार फिर विजय भाटिया के दुर्ग स्थित आवास पर छापा मारा है। वहीं, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने फरार आरोपी विजय भाटिया को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। भाटिया को पूछताछ के लिए छत्तीसगढ़ लाया जा रहा है। इनके यहां टीम ने मारा छापा : खबरों के मुताबिक, एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीमें दुर्ग और भिलाई के 5 ठिकानों पर एक साथ छापे की कार्रवाई कर रही है। संतोष रामटेके जो कारोबारी के मैनेजर हैं उनके घर…

Read More

नयी दिल्ली । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने करदाता सेवा निदेशालय में तैनात अतिरिक्त महानिदेशक अमित कुमार सिंघल को 25 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के 2007 बैच के अधिकारी सिंघल ने कथित तौर पर कुल 45 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। उन्होंने कहा कि 25 लाख रुपये की पहली किस्त शनिवार को मोहाली स्थित उनके आवास पर पहुंचाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि रिश्वत मांगने के संबंध में शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और हर्ष कोटक नाम के…

Read More

पटना। राजद से 6 साल के लिए निष्कासित तेजप्रताप यादव ने रविवार को लालू यादव और राबड़ी देवी के लिए सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश लिखा। उन्होंने माता-पिता को अपनी दुनिया बताया। तेजप्रताप के पोस्ट पर जदयू का बयान सामने आया है। पार्टी ने कहा कि वैसे तो यह उनके परिवार का अंदरूनी मामला है, लेकिन सवाल यह है कि जयचंद कौन है?जदयू प्रवक्ता मनीष यादव ने कहा, “तेजप्रताप ने जो भी पोस्ट किया है, हम उसमें नहीं पड़ना चाहते हैं, क्योंकि यह उनके परिवार का निजी मामला है। यह लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी और तेजप्रताप यादव का अंदरूनी…

Read More