Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- शराब माफिया के हमले की कहानी निकली झूठी, साथी की गोली से जवान की मौत, हिरासत में महिला दारोगा
- भारत में हो रहे प्रदर्शनों की फंडिंग के पीछे अरबपति कारोबारी जॉर्ज सोरोस, गायिका मैरी मिलबेन ने लगाया आरोप
- झारखंड CGL पेपर लीक कांड: गुप्त ठिकाने पर तीन घंटे में रटवाए गए 370 सवाल, सबूत मिटाने के लिए जलाए प्रश्नपत्र
- रिम्स में 466 करोड़ की लागत से खुलेंगे 10 नए विभाग
- पटना जंक्शन के पास बनेगा 7 मंजिला मॉल और वेंडर मार्केट
- हेमंत सोरेन को संत्वाना देने पहुंच रहे स्कूली छात्र
- बाबा के संघर्ष में मां ही थीं सबसे बड़ी ताकत, हेमंत सोरेन की भावुक पोस्ट
- यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR
Author: News Maati
रांची। फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारिणी समिति की बैठक शनिवार को चेंबर भवन में अध्यक्ष परेश गट्टानी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कृषि मंडी में आधारभूत संरचना की जरूरत को जरूरी बताते हुए सदस्यों ने कहा कि पूर्व कृषि मंत्री ने डीएमएफटी फंड से मंडियों की आधारभूत संरचना में सुधार के लिए आश्वस्त किया था। सरकार को इस मामले में तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई करनी चाहिए। मौके पर चेंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने जल्द ही इस मामले में कृषि मंत्री से मिलकर वार्ता के लिए आश्वस्त किया। मापतौल अधिकारियों की कमी के कारण उपकरणों…
पटना। बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 47 अफसरों का स्थानातंरण किया है। इनमें कई अफसरों को प्रोन्नति दी गई है। 18 जिलों के जिलाधिकारी (डीएम) बदल दिए गए हैं। छह प्रमंडलों में नये कमिशनर (आयुक्त) की तैनाती की गई है।पटना के डीएम रहे चंद्रशेखर सिंह को पटना प्रमंडल, दरभंगा के डीएम राजीव रौशन को सारण प्रमंडल, समाज कल्याण विभाग के निदेशक (समेकित बाल विकास परियोजना) कौशल किशोर को दरभंगा प्रमंडल, मुंगेर के डीएम अवनीश कुमार सिंह के मुंगेर प्रमंडल, कम्फेड के प्रबंध निदेशक राज कुमार को तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर, योजना एवं विकास विभाग के विशेष सचिव हिमांशु कुमार…
रांची। इंटरमीडिएट के रिजल्ट में राज्य भर में लातेहार जिला टॉप पर रहा। कॉमर्स में तो लातेहार का 100 प्रतिशत रिजल्ट रहा। वहीं साइंस में 88.2 प्रतिशत रिजल्ट रहा। वहीं रांची जिला फिसड्डी साबित हुआ। साइंस में रांची 16वें, जबकि कॉमर्स में रांची 12वें स्थान पर रहा। साइंस में रांची के 76.080 प्रतिशत बच्चे सफल रहे, जबकि कॉमर्स में 92.680 प्रतिशत बच्चेे पास हुए। वहीं साइंस में दूसरे स्थान पर कोडरमा और तीसरे स्थान पर पलामू रहा। कोडरमा का रिजल्ट 86.970 प्रतिशत और पलामू का 85.970 प्रतिशत रहा। कॉमर्स में राज्य भर में दूसरे स्थान पर लोहरदगा जिला रहा। वहीं…
रांची। जैक की ओर से शनिवार को जारी किए गए इंटर के रिजल्ट में इस बार लडकियों ने बाजी मारी है। साइंस और कॉमर्स दोनों संकायों में लडकियां टॉपर रही हैं। साइंस में राजकीयकृत प्लस टू हाई स्कूील, गोविंदपुर की अंकिता दत्ताा टॉपर हुई हैं। अंकिता को कुल 477 अंक मिले हैं। वहीं कॉसर्म संकाय में संत जेवियर्स इंटर कॉलेज, चाईबासा की रेशमी कुमारी टॉपर हुई हैं। रेशमी को कुल 476 अंक मिले हैं। पिछले बार से इस वर्ष का रिजल्ट6 बेहतर हुआ है। इस बार पिछली साल के मुकाबले दो प्रतिशत बच्चें अधिक पास हुए हैं। उल्लेखनीय है इस…
रांची। पश्चिमी सिंहभूम जिले के एक चायवाले के बेटे अंकित कुमार साह जैक के इंटर साइंस (12वीं) में झारखंड में सेकेंड टॉपर बने हैं। वह 476 अंक लाये है। उसके पिता अनिल साह चाईबासा में एक छोटी सी चाय की दुकान चलाते हैं और अपने परिवार का गुजारा इसी दुकान से करते हैं। उनके बेटे ने अपनी मेहनत और लगन से यह बड़ा मुकाम हासिल कर दिखाया है। अंकित ने बताया कि उसने सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी और पूरी मेहनत के साथ पढ़ाई की। उसे अपने स्कूल के शिक्षकों और कोचिंग संस्थानों से भी बेहतरीन मार्गदर्शन मिला।उन्होंने बताया…
नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारतीय सेना अगली पीढ़ी की कई रक्षा प्रौद्योगिकियों का कई परीक्षण क्षेत्रों में करीब-करीब युद्ध जैसी परिस्थितियों में परीक्षण कर रही है। राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज, मध्य प्रदेश के बबीना फील्ड फायरिंग रेंज और उत्तराखंड में जोशीमठ सहित देश में विभिन्न परीक्षण स्थानों पर मानवरहित हवाई प्रणालियों, ड्रोन, आड़े-तिरछे उड़ान पथ से प्रहार करने वाले बम, कम ऊँचाई वाले वायु क्षेत्र पर निगरानी रखने वाले आधुनिक राडार आदि के परीक्षण किए जा रहे हैं।रक्षा मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि सेना व्यापक प्रतिरक्षा क्षमताओं के विकास और परीक्षण…
रांची। मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा के तत्वाधान मे शिवनारायण मारवाड़ी कन्या पाठशाला में चल रहे पांच दिवसीय नि:शुल्क समर कैंप संपन्न हुआ, पांचवें दिन 60 छात्राओं ने भाग लिया। इस समर कैंप में 300 से भी अधिक बच्चों ने भाग लिया। इस समर कैंप में के अंतर्गत बच्चों को योगा, चित्रकला, कराटे, नृत्य, क्रिएटिविटी, पर्सनैलिटी, डेवलपमेंट, वैदिक शिक्षा, सेवा कार्य, देशभक्ति, दैनिक जीवन के श्लोक, सहित अनेक विषयों की शिक्षा दी गई। समर कैंप में सभी बच्चे बहुत उत्साहित थे एवं बहुत रुचि के साथ सभी ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भाग लेते हुए खूब मस्ती भी की। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा…
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पाकिस्तान का नाम लिए बगैर उसे साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अब आतंकवादियों के जरिए प्रॉक्सी वार (छद्म युद्ध) नहीं चलेगा और ऐसा होने पर उन्हें हम घर में घुसकर मारेंगे। पीएम ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की तीन सौवीं जयंती के अवसर पर यहां आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधित किया। अपने लगभग 40 मिनट के भाषण में उन्होंने अपना संबोधन महिलाओं के शौर्य पर केंद्रित रखा। साथ ही हाल में संपन्न आॅपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब आतंकवादियों के जरिए छद्म युद्ध नहीं चलेगा।…
सीतामढ़ी । बिहार के सीतामढ़ी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला के दो-दो पति हैं। चौंकाने वाली इस बात को खुद महिला ने स्वीकार की है। खास बात यह कि दोनों पति एक ही गांव के रहने वाले हैं। कल तक दो पति वाली बात कोई नहीं जानता था। जब दूसरे पति द्वारा मारपीट किए जाने के बाद महिला पुलिस के पास पहुंची, तब उसने ही खुलासा किया कि उसके दो-दो पति हैं। महिला की ओर दूसरे पति समेत दो के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पूर्वी चंपारण जिले की…
मऊ। बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ सदर विधानसभा सीट से विधायक अब्बास अंसारी को हेट स्पीच देना भारी पड़ गया। एमपी एसएलए कोर्ट ने मामले में अब्बास को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा का ऐलान किया। बता दें कि अब्बास अंसारी, ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान अब्बास अंसारी ने हेट स्पीच का प्रयोग किया था। कोर्ट के सजा के ऐलान के बाद अब्बास की विधायकी पर भी खतरा मंडराना शुरू हो गया है। दरअसल, विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव प्रचार में अब्बास अंसारी ने ऐसा बयान…