Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- शराब माफिया के हमले की कहानी निकली झूठी, साथी की गोली से जवान की मौत, हिरासत में महिला दारोगा
- भारत में हो रहे प्रदर्शनों की फंडिंग के पीछे अरबपति कारोबारी जॉर्ज सोरोस, गायिका मैरी मिलबेन ने लगाया आरोप
- झारखंड CGL पेपर लीक कांड: गुप्त ठिकाने पर तीन घंटे में रटवाए गए 370 सवाल, सबूत मिटाने के लिए जलाए प्रश्नपत्र
- रिम्स में 466 करोड़ की लागत से खुलेंगे 10 नए विभाग
- पटना जंक्शन के पास बनेगा 7 मंजिला मॉल और वेंडर मार्केट
- हेमंत सोरेन को संत्वाना देने पहुंच रहे स्कूली छात्र
- बाबा के संघर्ष में मां ही थीं सबसे बड़ी ताकत, हेमंत सोरेन की भावुक पोस्ट
- यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR
Author: News Maati
नई दिल्ली। विदेशी निवेशकों (FIIs) को फिर से भारतीय बाजार से उम्मीदें दिखाई देने लगी हैं। वे एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार में पैसा लगा रहे हैं। मई के महीने में उन्होंने खूब खरीदारी की है। एनएसडीएल के आंकड़ों के अनुसार, मई के महीने में विदेशी निवेशकों ने 18,082 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। यह लगातार दूसरा महीना है जब FIIs ने भारतीय बाजार में खरीदारी की है। अप्रैल में भी विदेशी निवेशकों ने 4,243 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। इससे पहले, साल की शुरुआत में उन्होंने भारतीय बाजार से खूब पैसा निकाला था। लेकिन अब उनका रुख…
वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार देर रात घोषणा की कि वह नासा (नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) का नेतृत्व करने के लिए एलन मस्क के सहयोगी जेरेड इसाकमैन का नाम वापस ले रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि वह इसाकमैन के ‘‘पूर्व संबंधों” की ‘‘गहन समीक्षा” के बाद इस निर्णय पर पहुंचे हैं। हालांकि ट्रंप ने अपनी बात को विस्तार से नहीं समझाया। अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने भी इस संबंध में भेजे गए ईमेल का कोई उत्तर नहीं दिया। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच पर लिखा, “पूर्व के…
मुंबई। थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी ने मिस वर्ल्ड 2025 का ताज अपने नाम किया। उन्होंने अपनी जीत का मंत्र साझा करते हुए बताया कि ‘धैर्य’ और ‘दृढ़ संकल्प’ ही वो दो शब्द हैं, जिनके चलते वह सफलता हासिल कर पाई हैं। इस साल मिस वर्ल्ड 2025 का आयोजन हैदराबाद के तेलंगाना में किया गया। ग्रैंड फिनाले में चुआंगसरी ने वाइट कलर का गाउन पहना था, जिस पर ओपल जैसे फूल बने हुए थे। चेक गणराज्य की मौजूदा मिस वर्ल्ड क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने अपना ताज नई मिस वर्ल्ड को सौंपा। यह थाईलैंड की पहली बड़ी ब्यूटी पेजेंट जीत है। मिस…
वाराणसी। क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय हो गई है। साथ ही रिंग सेरेमनी की तारीख भी सामने आ गई है। आठ जून को लखनऊ में रिंग सेरेमनी होगी। शादी वाराणसी में होगी। जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी 8 जून को लखनऊ में होगी। उनकी शादी भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह के साथ होनी है। शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के होटल ताज से होगी। इसमें क्रिकेट के सितारे, फिल्म जगत की हस्तियों और उद्योगपतियों का जमवाड़ा रहेगा। आईपीएल में कोलकाता…
पटना । प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में बदलाव तो होगा, लेकिन यह जरूरी नहीं कि उनकी पार्टी जन सुराज ही जीते। प्रशांत किशोर ने यह बात एक न्यूज चैनल से बातचीत में कही। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार नवंबर के बाद मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। बिहार में नया मुख्यमंत्री बनेगा क्योंकि राज्य की 60 फीसदी से अधिक जनता बदलाव चाहती है, और बदलाव होगा। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार चुनाव को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि…
पटना । तेज प्रताप यादव को लालू यादव ने परिवार और पार्टी से निकाल दिया है। इस बीच, तेज प्रताप ने अपने मम्मी-पापा के लिए एक संदेश लिखा है. उन्होंने X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में लिखी बातों से RJD में खलबली मच सकती है। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए लालू यादव को एक गुप्त संदेश दिया है। उन्होंने इशारों में बताया है कि RJD में कोई ‘जयचंद’ है, जो पार्टी को नुकसान पहुंचा रहा है। तेज प्रताप यादव ने अपने पोस्ट में अपने माता-पिता के प्रति अपना प्यार और सम्मान दिखाया है। उन्होंने यह…
पटना । आरजेडी प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने माता-पिता के लिए एक संदेश लिखा है। उन्होंने पार्टी के कुछ लोगों पर भी निशाना साधा है। तेज प्रताप ने कहा कि उन्हें सिर्फ अपने माता-पिता का प्यार और विश्वास चाहिए। उन्होंने यह बात X (ट्विटर) पर कही। तेज प्रताप यादव ने अपने माता-पिता को अपनी दुनिया बताया है। उन्होंने कहा कि वे भगवान से बढ़कर हैं। उनका हर आदेश मेरे लिए महत्वपूर्ण है। तेज प्रताप ने कहा कि उनके माता-पिता हैं तो उनके पास सब कुछ है। उन्हें बस उनका…
नई दिल्ली। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और आतंकवाद के खिलाफ भारत अपना रुख दुनिया के सामने जाहिर कर रहा है। सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल अलग-अलग देशों की यात्रा कर आतंकियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान की पोल खोल रहे हैं। इसी कड़ी में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल ओवैसी ने पाकिस्तान के दोहरे चरित्र को बेनकाब करते हुए कहा कि पाकिस्तान की जेल में बंद रहते हुए कुख्यात आतंकवादी पिता बन गया। ओवैसी उस सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं, जो फिलहाल अल्जीरिया में हैं। उन्होंने शनिवार को भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, जकीउर रहमान लखवी नाम का एक आतंकवादी है।…
सतना। मध्य प्रदेश के दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सतना एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर पहली उड़ान भी ऐतिहासिक बन गई, जब छह आदिवासी महिलाओं ने सतना से रीवा और रीवा से सतना तक अपनी पहली हवाई यात्रा पूरी की। यह क्षण उनके लिए भावनात्मक और अभूतपूर्व था। इन महिलाओं की खुशी देखने लायक थी। हवाई चप्पल पहनने वाली ये महिलाएं जब पहली बार विमान में सवार हुईं, तो उन्होंने बताया कि यह उनके लिए किसी सपने के साकार होने जैसा अनुभव था। उद्घाटन के मौके केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री…
नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय सेना के तीन कैवेलरी रेजीमेंट के एक कमांडिंग आॅफिसर की बर्खास्तगी को बरकरार रखा है। अधिकारी ने खुद के ईसाई धर्म से होने का हवाला देते हुए रेजीमेंट के मंदिर और गुरुद्वारे में होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने से इनकार कर दिया था। सैमुअल कमलेसन नाम के अधिकारी ने पेंशन और ग्रेच्युटी के बिना सेना से बर्खास्तगी के आदेश को चुनौती देते हुए अपनी सेवा फिर से बहाल करने की मांग की थी। हाई कोर्ट ने उनकी अर्जी को खारिज कर दिया। दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि…