Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- तेजस्वी यादव को भी मिलती है 125 यूनिट मुफ्त बिजली, भेदभाव नहीं करती एनडीए सरकार : सम्राट चौधरी
- झारखंड पुलिस के 153 आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी, कमेटी ने लगाई मुहर
- संगठित अपराध से जुड़े लोगों की बनाएं सूची, सभी पर रखें नजर : एसपी
- झारखंड में 82.11 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, अनमैप्ड वोटरों की सूची वेबसाइट पर जारी
- महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, यूसीसी का मसौदा तैयार करने के लिए 7 सदस्यीय समिति बनी, जस्टिस रंजना देसाई को बनाया अध्यक्ष
- झारखंड में निवेश समझौतों से रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को मिलेगी नई दिशा : चेंबर
- झारखंड में 1,150 करोड़ निवेश, 1 लाख AI रोजगार का लक्ष्य
- मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को 5.67 लाख करोड़ का मुनाफा
Author: News Maati
मुंबई । बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन लोकप्रिय गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के अपकमिंग सीजन को भी होस्ट करेंगे। बिग बी ने खुद इसकी पुष्टि की है। अमिताभ बच्चन ने यह घोषणा उस समय की है, जब ऐसी अफवाहें चली थीं कि वह (अमिताभ) शो को छोड़ सकते हैं। बीते 12 मार्च को मेकर्स ने अमिताभ का एक भावनात्मक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने प्रशंसकों से कहा था कि मैं अगले सीजन में आपसे मिलूंगा। इस वीडियो में बिग बी को हिंदी में अपना आभार व्यक्त करते हुए सुना जा सकता है। उन्होंने कहा, “हर दौर की शुरुआत…
रांची।झारखंड की महिलाओं को होली से पहले बड़ी खुशखबरी मिली है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ‘मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना’ के तहत 7,500 रुपये की आर्थिक मदद दी है। जनवरी से मार्च तक के तीन महीनों की यह राशि महिलाओं के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की गई है। इस योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करना है। होली पर मिली आर्थिक सहायता से महिलाओं को राहत होली के त्योहार से ठीक पहले मिली इस आर्थिक सहायता से राज्य की हजारों महिलाओं को राहत मिली है। यह राशि उनके लिए किसी…
रांची। झारखंड पुलिस ने गैंगस्टर अमन साव के एनकाउंटर के बाद उसके गिरोह के तीन शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गिरोह की कमान अब मयंक सिंह और राहुल सिंह ने खुद संभालने का ऐलान किया है। इस बीच 7 मार्च को हुए एक फायरिंग केस में झारखंड पुलिस अमन साहू के तीन शूटरों को गिरफ्त में लेकर पूछताछ कर रही है। अमन साहू गिरोह के सफाये की तैयारी में जुटी पुलिस गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर के बाद रांची पुलिस ने उसके गिरोह के सफाये की तैयारी शुरू कर दी है। तीन शूटर, अजय सिंह, समीर बागची उर्फ कल्लू…
अररिया । बिहार के अररिया में बुधवार देर रात एएसआई राजीव रंजन मल्ल की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। वे पुलिस टीम के साथ कई मामलों में वांछित अपराधी अनमोल यादव को पकड़ने गए थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस को खबर मिली थी कि अपराधी अनमोल यादव शादी समारोह में आया हुआ है। इसके बाद एएसआई राजीव रंजन मल्ल के नेतृत्व में पुलिस की टीम अपराधी को पकड़कर थाने ले जाने लगी, तो यादव के गुर्गों ने पहले तो पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। इसके बाद एएसआई राजीव रंजन के साथ बदसलूकी पर उतर आए और उनके…
पटना। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय बुधवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य और देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के हालिया बयान पर पलटवार किया। उन्होंने तेजस्वी यादव को उनकी सरकार के कार्यकाल के काले कारनामों की याद दिलाते हुए उन्हें खुली चुनौती दी। नित्यानंद राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ने हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफा मांगने की बात कही और यह आरोप लगाया कि बिहार में कोई विकास नहीं हो रहा है। मैं उनसे पूछता हूं कि जब उनके…
रांची । झारखंड के पलामू में मंगलवार को मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात गैंगस्टर अमन साव उर्फ अमन साहू का शव लेने उसके परिजन नहीं पहुंचे। पुलिस ने अमन के पिता निरंजन साव को फोन कर अंतिम संस्कार के लिए शव लेने को कहा, लेकिन उन्होंने पलामू आने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि पुलिस ने अमन को मारा है, तो उसका शव भी वही घर लाकर दे। फिलहाल, पोस्टमॉर्टम के बाद अमन का शव डाल्टनगंज स्थित मेदिनी राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में रखा है। पुलिस के अनुसार, अगर अमन के परिजन या कोई दावेदार 72 घंटे तक…
रांची । झारखंड सरकार ने एक्साइज विभाग में कांस्टेबल बहाली के लिए दौड़ प्रतियोगिता के नियम में संशोधन किया है। अब अभ्यर्थियों को 10 किलोमीटर की दौड़ नहीं लगानी होगी। संशोधित नियम के अनुसार, अभ्यर्थियों को 6 मिनट में 1,600 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। पिछले साल कांस्टेबल नियुक्ति के लिए 10 किलोमीटर की दौड़ में 19 अभ्यर्थियों की मौत हो गई थी और इसे लेकर जबर्दस्त बवाल हुआ था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में नियम के संशोधन को मंजूरी दी गई। बैठक में कुल 31 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।…
नई दिल्ली।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टील और एल्युमीनियम आयात पर फिर से टैरिफ लगा दिए हैं। ये टैरिफ बुधवार से लागू हो गए हैं। पहले जो छूट, कोटा और कुछ उत्पादों को बाहर रखा गया था, वो अब खत्म हो गए हैं। ट्रंप अमेरिका के फायदे के लिए वैश्विक व्यापार को बदलना चाहते हैं। इस कदम से उनकी ये कोशिश और तेज हो गई है। अब सभी स्टील और एल्युमीनियम आयात पर 25% टैक्स लगेगा। साथ ही, इन मेटल्स से बने नट, बोल्ट, बुलडोजर ब्लेड और सोडा कैन जैसे सैकड़ों उत्पादों पर भी टैक्स बढ़ा दिया गया है। इसका…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची की पुलिस ने अमन साहू गैंग के तीन अपराधियों को बीती रात गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में सिकिदरी थाना क्षेत्र के अजय सिंह,रातू थाना क्षेत्र के समीर कुमार बाग्ची उर्फ कुल्लू बंगाली और मांडर थाना क्षेत्र के वसीम अंसारी शामिल है। इनके पास से एक पिस्टल, मैग्जीन, दो गोली, दो देशी कट्टा, दो गोली और एक बाइक बरामद किया गया है। गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बनाया प्लान डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने बुधवार को बताया कि सात मार्च को कोयला व्यवसायी विपिन मिश्रा के ऊपर फायरिंग की गई थी। इसके…
पाकिस्तान ।पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को एक सुरंग में बलूच आतंकवादियों द्वारा एक यात्री ट्रेन पर हमला किए जाने के बाद सुरक्षा बलों ने कम से कम 16 आतंकवादियों को मार गिराया और 104 यात्रियों को बचा लिया गया। सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों एवं आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि नौ डिब्बों में लगभग 500 यात्रियों को लेकर जाफर एक्सप्रेस क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी तभी सशस्त्र हमलावरों ने मंगलवार की दोपहर को बोलान क्षेत्र…