Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड CGL पेपर लीक कांड: गुप्त ठिकाने पर तीन घंटे में रटवाए गए 370 सवाल, सबूत मिटाने के लिए जलाए प्रश्नपत्र
- रिम्स में 466 करोड़ की लागत से खुलेंगे 10 नए विभाग
- पटना जंक्शन के पास बनेगा 7 मंजिला मॉल और वेंडर मार्केट
- हेमंत सोरेन को संत्वाना देने पहुंच रहे स्कूली छात्र
- बाबा के संघर्ष में मां ही थीं सबसे बड़ी ताकत, हेमंत सोरेन की भावुक पोस्ट
- यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR
- आमिर खान के भांजे इमरान खान को 28 देश छोड़ने का आदेश
- शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 1,500 अंक से ज्यादा उछला
Author: News Maati
गुड़गांव । वॉट्सऐप मेसेज कर जालसाजों ने खुद को कंपनी का मालिक बताया और एक कंपनी के अकाउंटेंट को झांसे में लेकर करीब सात करोड़ रुपये ठग लिए। जांच शुरू हुई तो पता चला कि मामले के तार बिहार से जुड़े हैं। अब साइबर क्राइम साउथ थाना टीम ने बिहार में रेड कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि ठगी गई रकम को विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करने के लिए आरोपी बिहार के सिवान में कॉल सेंटर चला रहे थे। पुलिस टीम ने आरोपियों से 17 मोबाइल, तीन लैपटॉप व दो डेबिट कार्ड बरामद…
पटना। बिहार की लाखों छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। ग्रेजुएशन के बाद राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली 50,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि के खाते में आने का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना के तहत राज्य में ग्रेजुएशन करने वाली छात्राओं के खाते में पैसा भेजा जाता है। लेकिन आधार वेरिफिकेशन न होने पाने की वजह से यह पैसा अटका हुआ था। अब बिहार सरकार ने आधार जांच की अनुमति का रास्ता साफ करा लिया है। सरकार की ओर से गजट जारी करा दिया गया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही…
रांची । राजधानी रांची के रातु में 31 मई को एक किशोरी से गैंगरेप हुआ था। इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद जिले के डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मामले को गंभीरता से लिया और इस गैंगरेप के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया। टीम ने मामले की जांच शुरू की और आखिरकार 48 घंटे में ही सफलता मिल गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिले के डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपी विनय कुमार साव और बसंत कुमार को गिरफ्तार किया गया है।…
इस्तांबुल । रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों के बीच सोमवार को तुर्किये में नए दौर की प्रत्यक्ष शांति वार्ता समाप्त हो गई। बैठक एक घंटे से कुछ अधिक समय तक चली। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और रूसी सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। जेलेंस्की ने लिथुआनिया के विनियस में कहा कि दोनों पक्षों ने तुर्किये के माध्यम से दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया और हम नए सिरे से युद्धबंदियों की अदला-बदली की तैयारी कर रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा कि 16 मई को हुई पिछली दौर की वार्ता के बाद दोनों पक्षों के 1,000 बंदियों की अदला-बदली हुई थी। जेलेंस्की…
रांची। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड 2025 के परिणाम सोमवार को आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए। बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों में रांची के मो. अनस ने ऑल इंडिया रैंक 42 हासिल की है और राज्य में टॉपर बने हैं। मो. अनस के अलावा, धनबाद के अभिनीत पांडेय ने एआईआर 101 हासिल कर राज्य के दूसरे टापर बने हैं जबकि हर्ष गुप्ता एआईआर 210 के साथ तीसरे, देवघर के भाव्यम शंकर एआईआर 274 के साथ चौथे, गुमला के हर्ष झा एआईआर 401 के साथ पांचवें, जमशेदपुर के ध्रुव प्रकाश एआईआर 483 के साथ छठे स्थान पर हैं। शहर से…
पटना। मशहूर टीचर खान सर ने अपनी शादी का रिसेप्शन दिया। उन्होंने अपनी दुल्हन के साथ स्टेज पर एंट्री की। खान सर और उनकी पत्नी का फोटो और वीडियो सामने आया है। जिसमें उनकी पत्नी लाल रंग के लहंगे में दिख रही हैं। रिसेप्शन में कई शिक्षक और राजनेता शामिल हुए। मेहमानों के लिए खाने-पीने का खास इंतजाम किया गया था। उन्होंने शगुना मोड़ के एक बैंक्वेट हॉल में रिसेप्शन पार्टी दी। पूरे हॉल को रंगीन लाइटों और खूबसूरत फूलों से सजाया गया था। खान सर अपनी पत्नी का हाथ पकड़कर स्टेज तक लाए। उन्होंने स्टेज पर चढ़ने के लिए…
रांची । झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री और उनके कुछ चहेते भ्रष्ट अधिकारियों ने उन्हें डराने और झूठे मुकदमों में फंसाने की साजिश रची है। गिरिडीह में मीडिया से बात करते हुए मरांडी ने कहा कि सरकार जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी सक्रियता से डर गई है। उन्होंने कहा, “मैंने शराब घोटाले, खनन माफियाओं, झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के परीक्षा घोटालों और ग्रामीण योजनाओं…
नई दिल्ली। अमेरिकी अरबपति एलन मस्क के पिता एरोल मस्क ने कहा कि पीएम मोदी को एक ‘शानदार’ नेता बताया, जिनके नेतृत्व में भारत लगातार ‘विश्वगुरु’ बनने की ओर बढ़ रहा है। टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क के पिता एरोल मस्क इस समय भारत के दौरे पर हैं। एरोल मस्क ने मोदी सरकार के तहत भारत की बढ़ती लोकप्रियता की सराहना की और कहा कि दुनिया को भारत से बहुत कुछ सीखना है। उन्होंने कहा कि भारत पहले ही एक विश्व शक्ति बन चुका है और इसकी बढ़ती जीडीपी इसके बढ़ते कद का संकेत है। उन्होंने कहा, “भारत…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ग्लोबल एविएशन इकोसिस्टम में एक विशाल बाजार के रूप में भारत की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि देश स्पेस एविएशन कन्वर्जेंस में एक ग्लोबल लीडर के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (आईएटीए) की 81वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) और विश्व वायु परिवहन शिखर सम्मेलन (डब्ल्यूएटीएस) में पीएम मोदी ने विश्व स्तरीय हवाई अवसंरचना विकसित करने और कनेक्टिविटी बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने चार दशक बाद भारत में आयोजित इस कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। पीएम मोदी…
रांची । झारखंड के राजभवन में सोमवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की उपस्थिति में ‘तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस समारोह’ का आयोजन किया गया। इस दौरान झारखंड में रहने वाले तेलंगाना के निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। राज्यपाल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ पहल के अंतर्गत राजभवन में विभिन्न प्रदेशों का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है। ऐसे आयोजनों से हम आपसी समरसता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को और सुदृढ़ करते हैं। राज्यपाल गंगवार ने कहा कि तेलंगाना राज्य का गठन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक…