Author: News Maati

रांची। झारखंड पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (जेटीडीसी), झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड व झारखंड ऊर्जा उत्पाद निगम लिमिटेड के खाते से करीब 107 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी मामले में ईडी ने नया इंफोर्समेंट केस इनफार्मेंशन रिपोर्ट (ईसीआइआर) दर्ज किया है। धुर्वा थाने में दोनों ही निगम ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसे टेकओवर करते हुए सीआइडी ने प्राथमिकी दर्ज की थी। अब ईडी ने इन सभी कांडों को अपने ईसीआइआर में जोड़ दिया है। ईडी इस पूरे मामले का विश्लेषण कर रही है। अब इस मामले में ईडी अनुसंधान अनुसंधान करेगी। इस केस में जेल जाने वाले व…

Read More

रांची। नगर विकास और आवास विभाग के ठेकेदारों के लिए झारखंड का जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। यह निर्णय बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया। कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। बैठक में कुल 12 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी वित सचिव प्रशांत कुमार ने दी। कैबिनेट ने जिन प्रस्तावों पर मुहर लगाई उनमें गीग वर्कर्स के कल्याण के लिए बोर्ड का गठन शामिल है। इसके अलावा कैबिनेट ने झारखंड नगर पालिका संवेदक निबंधन नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी है। इसके तहत नगर विकास और आवास विभाग…

Read More

रांची। आयुष्मान भारत-मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में सभी निजी अस्पतालों का बकाया भुगतान दो-तीन दिनों में हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि अस्पतालों के दावे के भुगतान में जो भी तकनीकी समस्याएं हैं, उन्हें दूर किया रहा है। राष्ट्रीय आरोग्य सोसाइटी (एनएचए) से भी इसे लेकर लगातार संपर्क साधा जा रहा है। विभाग के अनुसार, एनएचए के निर्देश पर 26 सरकारी एवं 85 निजी (कुल 111) अस्पतालों के दावों की जांच की जा रही है। इस समस्या के निराकरण के लिए एनएच के दिशा-निर्देश के आलोक में कार्रवाई की जा रही है।झारखंड में 10…

Read More

अयोध्या। दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति एलन मस्क के पिता एरोल मस्क बुधवार को अयोध्या पहुंचे। एरोल मस्क नेयहां श्रीराम जन्मभूमि पर विराजमान रामलला एवं सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में हनुमंत लला का दर्शन-पूजन कर मत्था टेका। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत एराेल मस्क बुधवार को अयोध्या धाम पहुंचे। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि पहुंचकर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। उसके बाद सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर में हनुमानजी का दर्शन-पूजन कर मत्था टेका। रामलला और हनुमानजी के दर्शन करने के बाद वह बहुत ही अभिभूत दिखे। दर्शन के बाद एरोल मस्क ने धर्मसम्राट महंत ज्ञानदास महाराज के उत्तराधिकारी एवं संकटमोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय…

Read More

रांची। राजधानी रांची में सरना स्थल’ (पवित्र आदिवासी धार्मिक स्थल) के पास फ्लाईओवर रैंप के निर्माण के विरोध में विभिन्न संगठनों की ओर से बुधवार को बुलाये गये झारखंड बंद का मिलाजुला असर रहा। राजधानी रांची में बंद का असर देखने को मिला। रांची के कोकर शिव मंदिर, डेलाटोली मुख्य मार्ग, हिनू, खेलगांव, कांके, पिस्का मोड़ , कचहरी चौक, कडरु, सिरमटोली चौक, टाटीसिल्वे के समीप बंद समर्थकों ने घंटो सड़क जाम रखा। कई जगहों पर बंद समर्थकों ने टायर जलाकर भी प्रदर्शन किया। इससे हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशनों जाने वाले यात्रियों वालों को असुविधा हुई। रांची में अन्य दिनों…

Read More

रांची। राजधानी रांची की जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शोभा चक्रवर्ती का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने 85 वर्ष की उम्र में अंतिम सांसें ली। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से बीमार थीं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे थे। डॉ. चक्रवर्ती के निधन से चिकित्सा जगत में शोक की लहर है। प्रदेश की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने डॉ. शोभा चक्रवर्ती जी के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रांची की वरिष्ठ और…

Read More

लखनऊ। इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने रायबरेली से कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भारतीय सेना पर टिप्पणी करने पर आड़े हाथ लिया और जारी समन के खिलाफ उनकी याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता किसी को भी सेना के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने की आजादी नहीं देती। न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी ने ने यह टिप्पणी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की चीनी सैनिक अरुणाचल में भारतीय सैनिकों की पिटाई कर रहे हैं टिप्पणी के संबंध में की। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को भारत जोड़ो…

Read More

नयी दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट ने 30 अप्रैल को जाति जनगणना को मंजूरी दी थी। देश में आजादी के बाद यह पहली बार होगा, जब जाति जनगणना कराई जाएगी। इस बीच देश में जातिगत जनगणना के बारे में एक अहम अपडेट सामने आया है। देश में 17 साल बाद फिर राष्ट्रीय जनगणना होगी। गृह मंत्रालय ने कहा कि जनगणना दो चरणों में कराई जाएगी। जातिगत जनगणना के साथ ही देश की जनसंख्या की गिनती भी की जाएगी। इसका पहला चरण एक अक्टूबर 2026 से शुरू होगा। वहीं दूसरा चरण 1 मार्च 2027 से शुरू होगा। पहले चरण में जातिगत जनगणना चार…

Read More

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के आगे सरेंडर करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी के आरोपों पर अब भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पलटवार किया है। उन्होंने राहुल गांधी को ‘सरेंडर’ का मतलब बताया है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ पत्र शेयर किए हैं, जो देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने लिखा था। ये पत्र 1963 में भारत के चीन से युद्ध में हारने के बाद का है।निशिकांत दुबे ने पत्र शेयर करते हुए लिखा, “सरेंडर जानते हो राहुल बाबा।…

Read More

बेंगलुरु। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की विक्ट्री परेड के दौरान मची भगदड़ में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि हादसे में 50 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों में से 27 की हालत गंभीर है जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।हादसे के बाद स्टेडियम में प्रशंसकों की मौजूदगी में आईपीएल की विजेता टीम को सम्मानित किया गया। बुधवार को आरसीबी की विक्ट्री परेड में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मौजूद थे। पुलिस ने उन्हें काबू करने…

Read More