Author: News Maati

दुमका। केंद्रीय बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी बुधवार को बाबा बासुकीनाथ धाम मंदिर पहुंची। जहां उन्होंने विधि विधान से बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद वन विभाग के विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ पारिवारिक सदस्य भी मौजूद थे। भोलेनाथ की पूजा करने के बाद बाल विकास मंत्री ने जनकल्याण के लिए महादेव पार्वती की मंगल आरती भी की। मंत्री के आगमन के दौरान मंदिर परिसर में स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि बाबा बासुकीनाथ की कृपा से…

Read More

लोहरदगा। उपायुक्त डॉ ताराचंद ने बुधवार को जिला के सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि अधिकांश चिकित्सक अपने निर्धारित रोस्टर के अनुसार मौजूद नहीं थे। मेडिकल का प्रबंधन बेहतर नहीं था। जो दवाईयां चिकित्सक ने मरीज को लिखी वह अस्पताल परिसर स्थित जन औषधि केंद्र में नहीं मिली। ओपीडी का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं मिला। उपायुक्त ने इस संबंध में सिविल सर्जन लोहरदगा और अस्पताल प्रबंधक को व्यवस्था में सुधार के सख्त निर्देश दिये। साथ ही, उपायुक्त ने कहा कि जो रोस्टर चिकित्सकों का है उसके अनुसार चिकित्सक मौजूद रहें। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सकों…

Read More

नई दिल्ली। भारत के मुख्य जज बीआर गवई ने जजों की नियुक्ति को लेकर अहम टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि सरकार ने भारत के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति करते समय दो बार सबसे वरिष्ठ न्यायाधीशों को नजर अंदाज किया, उस समय न्यायाधीशों की नियुक्ति में अंतिम निर्णय सरकार का ही था। मुख्य न्यायाधीश ब्रिटेन के सुप्रीम कोर्ट द्वारा आयोजित एक गोलमेज सम्मेलन में ‘न्यायिक वैधता और सार्वजनिक विश्वास बनाए रखना के’ विषय पर ये बातें कही हैं। जजों की नियुक्ति में किसका होता है फैसला-CJI इस गोलमेज सम्मेलन में इंग्लैंड और वेल्स की लेडी चीफ जस्टिस बैरोनेस कैर और…

Read More

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने संसद के मानसून सत्र की तारीखों की घोषणा कर दी है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि मानसून सत्र 21 जुलाई 2025 से शुरू होकर 12 अगस्त 2025 तक चलेगा। इस दौरान दोनों सदनों—लोकसभा और राज्यसभा—की कार्यवाही चलेगी और विभिन्न विधायी व गैर-विधायी कार्यों पर चर्चा होगी। रिजिजू ने कहा कि सत्र के दौरान कई अहम विधेयकों को पेश करने और चर्चा के लिए लाने की तैयारी की जा रही है। साथ ही, देश के मौजूदा सामाजिक-आर्थिक हालातों, महंगाई, बेरोजगारी, और आंतरिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी बहस की संभावना है।संसदीय कार्य मंत्री…

Read More

न्यूयॉर्क।संयुक्त राष्ट्र में भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने पहुंचे बिलावल भुट्टो को अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार ने दुनिया के सामने धो डाला है। बिलावल भुट्टो जब यूनाइटेड नेशंस के पत्रकारों के सामने भारत के ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर रहे थे और दावा कर रहे थे कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद ‘भारत में मुसलमानों को शैतान बताया जा रहा है’ उस दौरान इंटरनेशनल पत्रकार ने बिलावल भुट्टो की बोलती बंद कर दी। आपको बता दें कि बिलावल भुट्टो को भी पाकिस्तान ने भारत की नकल करते हुए अमेरिका में अपना नैरेटिव फैलाने के लिए भेजा है। इस दौरान वो संयुक्त…

Read More

झाबुआ । मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब सीमेंट से भरा एक ट्रेलर ट्रक असंतुलित होकर एक वैन पर पलट गया। घटना झाबुआ जिले के मेघनगर तहसील के अंतर्गत सांजेली रेलवे क्रॉसिंग के पास एक निर्माणाधीन रेल ओवरब्रिज (ROB) के समीप हुई। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ला ने जानकारी दी कि ट्रक एक अस्थायी रास्ते से गुजर रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह वैन पर पलट गया।…

Read More

नई दिल्ली । भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने सरकारी स्कूलों के क्लासरूम कंस्ट्रक्शन मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को समन भेजा है। एसीबी ने सत्येंद्र जैन को 6 जून और मनीष सिसोदिया को 9 जून को पेश होने को कहा है। दरअसल, क्लासरूम कंस्ट्रक्शन मामले में ‘आप’ नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ बीते 30 अप्रैल को एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में एसीबी ने पूर्व मंत्रियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को तलब किया है। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने…

Read More

नई दिल्ली । ब्याज दरों की समीक्षा के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति कमेटी (एमपीसी) की बैठक बुधवार से शुरू हो गई है। अर्थशास्त्री और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि केंद्रीय बैंक रेपो रेट में 25 आधार अंक या 0.25 प्रतिशत की कटौती कर सकता है। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा 6 जून को एमपीसी के फैसलों का ऐलान करेंगे। इससे पहले की दो एमपीसी बैठकों में केंद्रीय बैंक द्वारा रेपो रेट में 50 आधार अंक की कटौती की जा चुकी है, जिसके कारण रेपो रेट घटकर 6 प्रतिशत पर आ गया है। अर्थव्यवस्था में ब्याज…

Read More

नई दिल्ली। राजस्थान के चित्तौडगढ़ जिले में डूंगला पुलिस ने एक ऐसी शातिर लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़ किया है। जिसमें महिला और उसका पति शामिल थे। महिला ने 25 से अधिक फर्जी शादियां कर लोगों से लाखों रुपये ठगे। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला और उसका पति मिलकर फर्जी शादियों के जरिए ठगी करते थे, जिसमें पति खुद को भाई बताता था। महिला ने अपने पति के साथ मिलकर फर्जी शादियों का जाल बिछाया और लोगों से नकदी व जेवरात लेकर फरार हो जाती थी। राजस्थान और मध्यप्रदेश में फैले इस गिरोह ने फर्जी शादियों के जरिए…

Read More

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान को करारी चोट पहुंचाई थी। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी एयरफोर्स को भारी नुकसान पहुंचाया। एक विश्लेषण में पता चला है कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी एयरफोर्स के 6 लड़ाकू विमानों को मार गिराया। इसके अलावा, दो बड़े विमान भी नष्ट कर दिए। 10 से ज्यादा मानवरहित लड़ाकू एयर व्हीकल (UCAV) भी तबाह कर दिए गए। इसके अलावा एक C-130 परिवहन विमान और कई क्रूज मिसाइलें को भी टारगेट किया गया। IAF ने मार गिराए 6 पाकिस्तानी फाइटर जेट एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि भारतीय वायुसेना के पास मौजूद डेटा का तकनीकी विश्लेषण…

Read More