Author: News Maati

पटना । विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) के हत्थे चढ़े नालंदा के जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) अनिल कुमार दास को निलंबित कर दिया गया है। अनिल कुमार दास पर आय से अधिक संपत्ति मामले में एसवीयू ने कार्रवाई की थी। सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अनिल कुमार दास के निलंबन की अधिसूचना जारी कर दी गयी है। निलंबन अवधि के दौरान श्री दास को जीवन निर्वाह भत्ता का ही भुगतान किया जाएगा। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पटना आयुक्त कार्यालय निर्धारित किया गया है। इससे पहले डीटीओ अनिल दाल के कई…

Read More

पटना। त्रिस्तरीय पंचायतों में निर्वाचित होने वाले मुखिया, सरपंच, पंच, वार्ड सदस्य, प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्यों को मासिक भत्ते हर माह मिलेंगे। पंचायती राज विभाग ने यह निर्णय लिया है कि त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं एवं ग्राम कचहरी के निर्वाचित सभी जन-प्रतिनिधियों के नियमित नियत मासिक भत्ते का भुगतान जिला स्तर से प्रतिमाह किया जाएगा। वर्तमान में पंचायती राज संस्थाओं एवं ग्राम कचहरी के निर्वाचित जन-प्रतिनिधियों के मासिक भत्ते का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से हर चौथे माह जिसमें अप्रैल, जुलाई एवं नवंबर में विभाग द्वारा भुगतान किया जाता है। अब इनका भुगतान जिला स्तर से…

Read More

मुंबई। पिछले सप्ताह लगातार उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद घरेलू शेयर बाजार में आज तेजी लौटती हुई नजर आई। लगातार 5 कारोबारी दिन तक गिरावट का सामना करने के बाद बीएसई के सेंसेक्स ने आज जोरदार वापसी करते हुए 74 हजार अंक के स्तर को पार करने में सफलता हासिल की। हालांकि आज के कारोबार की शुरूआत दबाव के साथ हुई थी। इसके बावजूद खरीदारी के सपोर्ट से पहले घंटे के कारोबार में ही शेयर बाजार ने आज के सर्वोच्च स्तर तक पहुंचने में सफलता हासिल कर ली। इसके बाद पूरे दिन बाजार में उतार-चढ़ाव होता रहा, लेकिन दोपहर…

Read More

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने अप्रैल से अपने वाहनों की कीमतों में चार फीसदी तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा कि वह कच्चे माल की बढ़ती लागत के असर को कम करने के लिए यह वृद्धि करेगी, जो मॉडल के आधार पर अलग-अलग होगी। मारुति सुजुकी इंडिया ने सोमवार को शेयर बाजार को नियामक फाइलिंग में बताया कि कच्चे माल की बढ़ती लागत और परिचालन व्यय के मद्देनजर उसने अप्रैल से अपनी कारों की कीमतों को बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी ने कहा कि वह…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने फ्लोरिडा से वाशिंगटन की देर रात की फ्लाइट के दौरान एयर फोर्स वन पर मीडिया से कहा कि हम देखना चाहते हैं कि क्या हम युद्ध को समाप्त कर सकते हैं। शायद हम कर सकते हैं, शायद हम नहीं भी कर सकते, लेकिन मुझे लगता है कि हमारे पास बहुत अच्छा मौका है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मैं मंगलवार को राष्ट्रपति पुतिन से बात करूंगा। वीकेंड में बहुत काम किया गया है। इससे पहले…

Read More

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सोमवार को समाहरणालय ब्लॉक- ए स्थित कांफ्रेंस में जिले के सभी वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रांची में इन दिनों ड्रिंक एंड ड्राइव की वजह से अधिक मौतें हो रही हैं। इसे लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को अभियान चलाकर अंकुश लगाने का निर्देश दिया। ताकि मौतों की संख्या बेहद कम की जा सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा की जिला प्रशासन आम जनों की शिकायत, विधि-व्यवस्था, सरकारी भूमि पर कब्जा, ड्रिंक एंड ड्राइव, ध्वनि प्रदूषण, जन शिकायत कोषांग में आए शिकायतों का तेजी से निष्पादन, भूमि विवाद, लंबित…

Read More

रामगढ़। निलंबित हुए बरलंगा थाना प्रभारी विकास आर्यन और एएसआई मंगल उरांव के पक्ष में झारखंड पुलिस एसोसिएशन उतर गया है। सोमवार को संगठन के प्रदेश संयुक्त सचिव राकेश कुमार पांडे ने एक बयान जारी कर इन दोनों पदाधिकारियों को निलंबन की तिथि से मुक्त करने की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा है कि जिस पदाधिकारी को निलंबित किया गया है, वास्तव में वह खुद भी पीड़ित है। निलंबन की यह कार्रवाई बेहद निंदाजनक है। रामगढ़ एसपी को इस कार्रवाई से पहले पूरे प्रकरण को एक बार समझ लेना चाहिए था। वर्तमान समय में भी पुलिस अधीक्षक को…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में रघुवर सरकार के पांच पूर्व मंत्रियों की आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच को लेकर दायर जनहित याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की बेंच ने पंकज यादव की याचिका खारिज कर दी। यह मामला वर्ष 2020 में सोशल एक्टिविस्ट पंकज कुमार यादव ने जनहित याचिका दायर कर पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी, नीरा यादव, नीलकंठ सिंह मुंडा, लुइस मरांडी और रणधीर सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपति होने का आरोप लगाया था। साथ ही इस मामले की जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी ) से कराने…

Read More

रांची। झारखंड हाईकोर्ट से पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा सहित 18 नेताओ को बड़ी राहत मिली है। इनमें सांसद दीपक प्रकाश, सांसद ढुल्लू महतो, युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक राज और रमेश सिंह सहित अन्य शामिल है। हाईकोर्ट ने मोरहाबादी में भाजपा के कार्यक्रम के दौरान पुलिस के साथ झड़प मामले में दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने का आदेश दिया है। इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के न्यायाधीश अनिल कुमार चौधरी की अदालत में हुई। प्रार्थियों की ओर से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव, पार्थ जालान…

Read More

कानपुर। कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के एसी चेयरकार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सफाईकर्मी और पैंट्रीकार स्टाफ के होली खेलने पर राजधानी दिल्ली से कानपुर तक हुड़दंग करते हुए होली खेल रहे हैं। कर्मचारियों ने ट्रेन की बोगी के अंदर ही जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए जिससे कि ट्रेन की सीटें भी गंदी हो गईं। मामले में आरपीएफ ने आरोपितों पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सीटों को गंदा करने पर कार्रवाई करते हुए आठ कर्मियों को गिरफ्तार किया। वहीं टीएस समेत दो को बर्खास्त कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर…

Read More