Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड CGL पेपर लीक कांड: गुप्त ठिकाने पर तीन घंटे में रटवाए गए 370 सवाल, सबूत मिटाने के लिए जलाए प्रश्नपत्र
- रिम्स में 466 करोड़ की लागत से खुलेंगे 10 नए विभाग
- पटना जंक्शन के पास बनेगा 7 मंजिला मॉल और वेंडर मार्केट
- हेमंत सोरेन को संत्वाना देने पहुंच रहे स्कूली छात्र
- बाबा के संघर्ष में मां ही थीं सबसे बड़ी ताकत, हेमंत सोरेन की भावुक पोस्ट
- यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR
- आमिर खान के भांजे इमरान खान को 28 देश छोड़ने का आदेश
- शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 1,500 अंक से ज्यादा उछला
Author: News Maati
रांची। झारखंड को एक और मिली फ्लाईओवर की सौगात। सीएम हेमंत सोरेन ने रैंप विवाद के बीच गुरुवार को रांची में 4 लेन सिरमटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। सिरमटोली चौक से राजेंद्र चौक होते हुए मेकॉन गोलचक्कर तक बने इस फ्लाईओवर-एलिवेटेड रोड सह आरओबी के उदघाटन के बाद हजारों लोगों को सड़क जाम की समस्या से राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिरमटोली फ्लाईओवर के उद्घाटन के मौके पर कहा कि इस फ्लाईओवर को बाबा कार्तिक उरांव के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि सिरमटोली फ्लाईओवर अनेक कारणों से बहुत चर्चा में रहा। उन कारणों के पीछे वो नहीं…
कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने एक बार फिर शादी रचाई है। इनके दूसरे पति पिनाकी मिश्रा भी राजनेता हैं और ओडिशा के पुरी के सांसद रह चुके हैं। पिनाकी मिश्रा बीजू जनता दल के नेता हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, हाल ही में महुआ मोइत्रा को जर्मनी में पिनाकी मिश्रा के साथ देखा गया, जिसमें वह मांग टीका और गहनों के साथ लदी नजर आई। बता दें कि महुआ मोइत्रा की शादी डेनिश फाइनेंसर लार्स ब्रोरसन से हुई थी, जिनसे बाद में उनका तलाक हो गया। वह लगभग तीन साल तक वकील जय अनंत देहाद्राई…
अहमदाबाद । अडानी ग्रुप ने गुरुवार को घोषणा की कि कंपनी ने अपनी लिस्टेड संस्थाओं के पोर्टफोलियो के जरिए वित्त वर्ष 2025 में राजकोष में कुल 74,945 करोड़ रुपए का योगदान दिया है, जो कि वित्त वर्ष 2024 के 58,104 करोड़ रुपए से 29 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि कुल 74,945 करोड़ रुपए के योगदान में से 28,720 करोड़ रुपए प्रत्यक्ष योगदान, 45,407 करोड़ रुपए अप्रत्यक्ष योगदान और 818 करोड़ रुपए अन्य मदों में योगदान दिए गए। कंपनी का कहना है कि कर के रूप में जमा किए गए कुल 74,945 करोड़…
अयोध्या । अयोध्या में एक नया अध्याय और जुड़ गया। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भव्य मंदिर में राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा की। इस मौके पर वैदिक मंत्रों की ध्वनि चारों दिशाओं में गुंजायमान रही। आचार्यों और संतों का स्वर, शंखध्वनि ने अध्यात्म का माहौल बना दिया। अभिजीत मुहूर्त, वेदघोष और मंत्रोच्चार की ध्वनि के बीच अयोध्या में गंगा दशहरा के अवसर पर श्रीराम दरबार सहित समस्त नवनिर्मित देवालयों में प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में हुए इस त्रिदिवसीय अनुष्ठान का यह अंतिम दिन था, जिसमें वैदिक परंपरा और आधुनिक तकनीक…
नई दिल्ली । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई भी दी। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने 7 लोक कल्याण मार्ग पर सिंदूर पौधे को रोपित किया। पीएम को यह पौधा उनकी कच्छ यात्रा के दौरान महिलाओं ने भेंट किया था। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “1971 के युद्ध में साहस और पराक्रम की अद्भुत मिसाल पेश करने वाली कच्छ की वीरांगना माताओं-बहनों ने हाल ही में गुजरात के दौरे…
पटना। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है। उनके बहनोई ( जीजाजी ) और जमुई से सांसद अरुण भारती ने संकेत दिए हैं कि चिराग पासवान शाहाबाद से चुनाव लड़ सकते हैं। 8 जून को शाहाबाद में चिराग पासवान की ‘नव संकल्प महासभा’ होने वाली है। इस महासभा का उद्देश्य शाहाबाद में चिराग पासवान के लिए समर्थन जुटाना है। पार्टी में भी इस बात पर विचार चल रहा है कि चिराग पासवान को शाहाबाद से चुनाव लड़वाया जाए। चिराग पासवान ने पहले ही कह दिया है कि वे पार्टी का फैसला मानेंगे। शाहाबाद…
रांची। मंईयां सम्मान योजना के पैसों का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार ने लाभार्थियों के खाते में पैसा ट्रांसफर करना शुरू कर दिया है। करीब 54 लाख महिलाओं के लिए यह राहत की खबर है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही थी कि की दो किस्तें यानी 5000 रुपये एक साथ आएंगे। लेकिन अभी अप्रैल महीने का पैसा ही ट्रांसफर किया जा रहा है। रांची के जिला डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने लाभार्थियों की सूची जारी की है, जिनके खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया है। उन्होंने एक्स पर सूचना देते हुए बताया कि पहले चरण में…
अंतर्राष्ट्रीय छात्रों पर ट्रंप का वार : हार्वर्ड में पढ़ाई को बताया ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा’
वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय में दाखिला लेने के इच्छुक विदेशी छात्रों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगाने के लिए एक नया शासकीय आदेश जारी किया है। यह कदम ट्रंप द्वारा प्रतिष्ठित ‘आइवी लीग’ संस्थानों से अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को दूर रखने के प्रयासों की अगली कड़ी माना जा रहा है।ट्रंप ने बुधवार को हस्ताक्षरित आदेश में कहा कि हार्वर्ड का रवैया विदेशी छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए उपयुक्त नहीं है और इस विश्वविद्यालय को ऐसे छात्रों को अपने परिसर में पढ़ने देने की अनुमति देना ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक’ होगा। उनके अनुसार, यह…
वाशिंगटन । कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में अमेरिका में सर्वदलीय भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर एक “शानदार तरीके से चुना गया नाम” है। उन्होंने 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान समर्थित सीमा पार आतंकवाद से लड़ने के लिए भारत के स्पष्ट और एकजुट रुख को उजागर करने के वैश्विक प्रयासों के हिस्से के रूप में इसका महत्व समझाया। बुधवार को अमेरिका में नेशनल प्रेस क्लब में एक संवाद सत्र के दौरान थरूर ने कहा कि सिंदूर का रंग खून के रंग से बहुत अलग नहीं है और यहां तक कि उन्होंने हिंदी…
लखनऊ । दुनिया के प्रसिद्ध कारोबारी एलन मस्क के पिता एरोल मस्क बुधवार को अपनी बेटी के साथ उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किए। दर्शन-पूजन के बाद वह काफी भाव-विभोर दिखे। उन्होंने कहा कि वह भारतीय संस्कृति से अच्छी तरह परिचित हैं और उसी से प्रेरित होकर यहां आए हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अंगवस्त्र और प्रसाद देकर एरोल मस्क का स्वागत किया। वह राम मंदिर परिसर में करीब 40 मिनट तक मौजूद रहे। पहली बार धार्मिक यात्रा पर अयोध्या पहुंचे एरोल मस्क ने पत्रकारों…