Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत से गांव में पसरा मातम, अर्थियां उठीं तो रो पड़ा पूरा गांव
- ट्रंप का बड़ा वादा: रिपब्लिकन के कांग्रेस जीतने पर हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का ऐलान
- रांची में 16 अक्टूबर से दुर्गा पूजा पर मुफ्त सिटी बस सेवा, जानें किन 5 रूटों पर मिलेगा फायदा
- धनबाद के कपड़ा कारोबारी बिहारी लाल चौधरी हत्याकांड का शूटर मुठभेड़ में घायल
- रांची में आज से खुलेंगे प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों के पट
- वैशाली के राघोपुर में नाव डूबी, 13 बच्चों की मौत और सीएम ने किया आर्थिक मदद का एलान
- रांची के पिस्का मोड़ स्थित मालती अपार्टमेंट में पुलिस का छापा, 11 साइबर ठग गिरफ्तार और 50 मपेबाइल बरामद
- भोज खाने जा रहे बच्चों से भरी नाव नदी में डूबी, 11 की मौत, वैशाली में हादसा
Author: News Maati
नई दिल्ली। शिक्षा मंत्रालय ने कोचिंग सेंटरों पर निर्भरता कम करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। मंत्रालय ने 11 सदस्यों की एक समिति बनाई है। यह समिति कोचिंग सेंटरों से जुड़ी कई चिंताओं पर विचार करेगी। जैसे कि स्कूलों में कमियां, अच्छे संस्थानों में सीमित सीटें और प्रतियोगी परीक्षाओं का कोचिंग उद्योग पर प्रभाव। समिति कोचिंग सेंटरों के भ्रामक विज्ञापनों और चुनिंदा सफलता की कहानियों को बढ़ावा देने के तरीकों की भी समीक्षा करेगी। उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी इस समिति के अध्यक्ष होंगे। समिति हर महीने शिक्षा मंत्री को अपनी रिपोर्ट देगी। यह समिति देखेगी कि स्कूलों…
नई दिल्ली । भारत सरकार काला धन पर शिकंजा करने का लाख दावा भले कर ले लेकिन स्विस बैंक में भारतीयों के पैसों में जिस तरह से बेतहाशा वृद्धि हो रही है, वह चौंकाने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक स्विटजरलैंड के बैंकों में भारतीयों का पैसा 2024 में तीन गुना से ज्यादा बढ़ गया है। यहलगभग ₹37,600 करोड़ तक पहुंच गया है। स्विस नेशनल बैंक (SNB) के आंकड़ों के अनुसार, यह 2021 के बाद सबसे ज्यादा है। स्विस बैंकों में जमा धन के मामले में भारत पिछले साल के 67वें स्थान से बढ़कर 48वें स्थान पर पहुंच गया है। पाकिस्तान…
तेहरान । इजरायल और ईरान की जंग कभी दो देशों से आगे बढ़कर बड़े संघर्ष का रूप ले सकती है। सभी की नजरें अमेरिका पर टिकी हैं, जहां राष्ट्रपति ट्रंप अगले दो सप्ताह में युद्ध में शामिल होने को लेकर फैसला कर सकते हैं। ईरान भी झुकने को तैयार नजर नहीं आ रहा है और उसने कहा है कि अगर अमेरिका युद्ध में शामिल हुआ तो वह उसके ठिकानों पर हमला करेगा। ऐसे में यह युद्ध कभी भी बड़े क्षेत्रीय संघर्ष में बदल सकता है, जिसकी जद में पूरा मध्य पूर्व आ सकता है या फिर यह बाहर तक भी…
तेल अवीव । इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने ने शुक्रवार को घोषणा की है कि उसने गुरुवार रात को तेहरान में कई हवाई हमले किए, जिनमें ईरान के मिसाइल और परमाणु हथियार कार्यक्रमों से जुड़े कई ठिकानों को निशाना बनाया गया। इन हमलों में मिसाइल बनाने वाली सैन्य औद्योगिक इकाइयां, ईरान का डिफेंस इनोवेशन और रिसर्च संगठन (एसपीएनडी) का मुख्यालय शामिल था। आईडीएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “60 से अधिक वायु सेना के लड़ाकू जेट ने गुरुवार रात को ईरान में कई सैन्य ठिकानों पर हमला किया, जिसमें लगभग 120 हथियारों का उपयोग किया…
अमरावती । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश में शनिवार को विशाल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे जो बंदरगाह शहर विशाखापत्तनम के आर के बीच से भोगापुरम तक 26 किलोमीटर लंबे गलियारे में आयोजित किया जाएगा और वहां तीन लाख से अधिक लोग एक साथ योग कर सकेंगे। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि सुबह साढ़े छह बजे से आठ बजे तक निर्धारित इस कार्यक्रम को इस तरह से आयोजित किया जाएगा कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित कई रिकॉर्ड स्थापित हों। आंध्र प्रदेश सरकार का 21 जून को न केवल विशाखापत्तनम में बल्कि पूरे राज्य में एक साथ…
नीमड़ीह। पुरुलिया जिला के बलरामपुर थाना अंतर्गत नामसोल गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर शुक्रवार सुबह लगभग सात बजे ट्रेलर एवं बोलेरो की टक्कर में बोलेरो सवार नौ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में आठ नीमडीह थाना अंतर्गत लाकड़ी गांव के तिलाईटांड मिवासी बीरु महतो, अजय महतो, विजय महतो, स्वपन महतो, गुरुपद महतो, शशांक महतो, चित्त महतो, कृष्णा महतो है एवं एक व्यक्ति चंद्रमोहन महतो नीमडीह थाना के रघुनाथपुर का निवासी है। बताया गया कि कुछ लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि, कुछ घायल लोगों की बलरामपुर अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई। घटना…
रांची।झारखंड में मौसम का कहर जारी है। गुरुवार को हुई भारी बारिश ने 8 लोगों की जान ले ली। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है। रांची समेत 10 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी बारिश की आशंका है। खतरे को देखते हुए कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। झारखंड के ऊपर निम्न दबाव मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस वजह से राज्य…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कई हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी के दौरे के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम पर एक नजर डालते हैं। दरअसल, पीएम मोदी शुक्रवार सुबह दिल्ली से रवाना होकर 11:15 बजे कुशीनगर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और यहां से वह हेलीकॉप्टर में सवार होकर बिहार के सिवान रवाना होंगे। करीब 11:50 बजे जसौली (सिवान) हेलीपैड पर उनका आगमन होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री 12:00 बजे कार्यक्रम स्थल (जनसभा स्थल एनएच-531 पचरुखी बाईपास) सिवान पहुंचेंगे और 12:00 बजे से 1:15 बजे लगभग…
वाशिंगटन । भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला समेत 4 एस्ट्रोनॉट को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन ले जाने वाला मिशन एक बार फिर टल गया है। 22 जून को एक्सिओम मिशन 4 को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए लॉन्च करना था, जिसे फिलहाल स्थगित करने का फैसला लिया गया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मिशन की लॉन्चिंग पर अपडेट दिया। नासा ने कहा कि आने वाले दिनों में एक नई लॉन्च तिथि निर्धारित की जाएगी। फिलहाल नासा, एक्सिओम स्पेस और स्पेसएक्स तीनों एजेंसी एक्सिओम मिशन 4 की लॉन्च संभावनाओं की समीक्षा जारी रखे हुए हैं। नासा ने जानकारी दी कि स्पेसएक्स…
नई दिल्ली। एयर इंडिया ने बुधवार को जारी एक प्रेस बयान के बाद गुरुवार को एक और अहम जानकारी साझा की। एयरलाइन ने यह स्पष्ट किया कि बोइंग 787 और 777 विमानों द्वारा संचालित उड़ानों में अस्थायी कटौती की जा रही है, जो 21 जून से प्रभावी होगी और कम से कम 15 जुलाई तक जारी रहेगी। एयर इंडिया ने बताया कि यह निर्णय दो प्रमुख कारणों से लिया गया है। पहला, इन विमानों पर स्वैच्छिक रूप से उन्नत प्री-फ्लाइट सुरक्षा जांच करना और दूसरा, मध्य-पूर्व क्षेत्र में वायुक्षेत्र बंद होने के कारण उड़ानों की अवधि में वृद्धि होना। एयर…