Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत से गांव में पसरा मातम, अर्थियां उठीं तो रो पड़ा पूरा गांव
- ट्रंप का बड़ा वादा: रिपब्लिकन के कांग्रेस जीतने पर हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का ऐलान
- रांची में 16 अक्टूबर से दुर्गा पूजा पर मुफ्त सिटी बस सेवा, जानें किन 5 रूटों पर मिलेगा फायदा
- धनबाद के कपड़ा कारोबारी बिहारी लाल चौधरी हत्याकांड का शूटर मुठभेड़ में घायल
- रांची में आज से खुलेंगे प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों के पट
- वैशाली के राघोपुर में नाव डूबी, 13 बच्चों की मौत और सीएम ने किया आर्थिक मदद का एलान
- रांची के पिस्का मोड़ स्थित मालती अपार्टमेंट में पुलिस का छापा, 11 साइबर ठग गिरफ्तार और 50 मपेबाइल बरामद
- भोज खाने जा रहे बच्चों से भरी नाव नदी में डूबी, 11 की मौत, वैशाली में हादसा
Author: News Maati
रांची। झारखंड में पिछले तीन दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। इस बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बारिश के कारण शिक्षक समेत सात लोगां की मौत हो गई। वहीं मानसून की पहली बारिश में ही कई जगह पुल और डायवर्सन बह गए। भारी बारिश की आशंका को लेकर रांची, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम जिले में आज भी सभी स्कूल बंद है। दो स्कूली बच्चों समेत 7 की मौत खूंटी जिले में मुरहू में एक निर्माणाधीन कुएं के ढहने से दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई। वहीं रांची में एक मिट्टी का घर गिरने…
दुबई। इजरायल से जुड़े हैकर्स ने ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज नोबीटेक्स से नौ करोड़ डॉलर से अधिक की धनराशि चुरा ली है। क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज के एक्स पर पोस्ट के अनुसार ‘नोबीटेक्स’ ने साइबर हमले की पुष्टि की है। इसके ऐप और वेबसाइट ‘अनाधिकृत दखल’ का आकलन करते समय डाउन थीं। चोरी की गई धनराशि में विभिन्न क्रिप्टोक्यूरेंसी शामिल थीं, जैसे बिटक्वाइन, एथीरियम, डोजक्वाइन और अन्य। ब्लाकचेन एनालिटिक्स फर्मों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को हैक करने की जिम्मेदारी लेने वाले समूह ने दावा किया कि उन्होंने कंपनी का पूरा सोर्स कोड लीक कर दिया है। समूह ने…
रांची। राजधानी रांची में पिछले 48 घंटे से अधिक समय हो रही भारी बारिश के चलते राजधानी सहित आसपास के इलाकों में नदी नाले और डैम उफान पर हैं। वहीं गुरुवार को भारी बारिश के चलते गेतलसूद (रुक्का) और गोंदा (कांके) डैम का एक-एक फाटक खोल दिया गया। इन डैम में जल स्तर बढ़ने पर पेयजल विभाग निर्णय लेगा। वहीं विभाग के अनुसार गुरुवार को धुर्वा डैम का जल स्तर 2128 फिट चार इंच रिकॉर्ड किया गया। जबकि पिछले वर्ष डैम का जल स्तर 2179 फिट था। डैम का अधिकतम जल संग्रहण क्षमता 2200 फिट है। गेतलसूद (रुक्का) डैम का…
पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए चेतावनी देते हुए लिखा कि मेरी भूमिका मेरी प्यारी जनता और सर्वोच्च न्यायालय तय करेगा, कोई दल या परिवार नहीं।इसके साथ ही तेज प्रताप यादव ने अपने पोस्ट में एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें वह सफेद कुर्ता और सिर पर हरी टोपी पहने हुए हैं और वह खड़े होकर अपने पिता लालू यादव की फोटो को देख रहे हैं। तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया…
रांची। नगर निगम की अक्रमन्यता से रांची चारों तरफ से पानी पानी हुआ है। हर तरफ घर और दुकान डूबे इलाके का दायरा करने बाद हुए हैं। कई मोहल्ले जलमग्न हो चुके हैं। यह बातें रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भारी बारिश के बीच रांची के डूबे कई मोहल्ले का दौरा करने के बाद पत्रकारों से गुरुवार को कही। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के बीच नगर निगम की अक्रमन्यता दिख रही है।उन्होंने कहा रांची के लोगों का जीवन नारकीय बन गया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी रांची की स्थिति देखकर नगर निगम को आगाह किया था,…
मोतिहारी। रेलवे ने चंपारण और मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार को बड़ी सौगात दी है। अब गोरखपुर से पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन दौड़ेगी।जिसकी शुरूआत 20 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिवान में आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से करेंगे। इस ट्रेन की शुरूआत होने से पूर्वी व पश्चिमी चंपारण के साथ मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले के लोगो को कम समय में पटना पहुंचने में सहुलियत होगी। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार उद्घाटन स्पेशल बंदे भारत ट्रेन पाटलिपुत्र से रवाना होकर दोपहर दो बजे के करीब बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पहुंचेगी। जहां सांसद सह पूर्व केन्द्रीय कृषि मंत्री…
वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार रात ईरान पर हमले की योजना को मंजूरी दी है। उन्होंने इस बात पर अंतिम निर्णय नहीं लिया कि हमला किया जाए या नहीं। औपचारिक रूप से वह यह भी तय नहीं कर पाए हैं कि इजराइल के हवाई अभियान में शामिल हुआ जाए या नहीं। अमेरिका के सीबीएस न्यूज चैनल ने अपनी 18 जून को प्रसारित रिपोर्ट में यह दावा एक वरिष्ठ खुफिया सूत्र और रक्षा विभाग के अधिकारी के हवाले से किया है। सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अगर तेहरान अपने परमाणु कार्यक्रम को छोड़ने पर सहमत हो जाता है तो…
तेहरान। ईरान और इजराइल के बीच जारी सैन्य तनातनी सातवें दिन खतरनाक रूप लेती दिख रही है। इजराइल के रक्षामंत्री इजराइल काट्ज ने यह कहकर सनसनी मचा दी है कि उसके सबसे बड़े अस्पताल में मिसाइलों से हमला कराने वाले ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को अब जिंदा रहने का कोई अधिकार नहीं है। इसके बाद ऐसी आशंका है कि इजराइल अब बंकर में परिवार समेत छुपे खाामेनेई पर कभी भी हमला कर सकता है। आर वोलंट मीडिया यूके लिमिटेड के ईरान इनसाइट की एक खबर के अनुसार, संभव है अब 86 वर्षीय खामेनेई को बंकर से सुरंग…
तेल अवीव /तेहरान। ईरान और इजराइल के बीच छिड़े सैन्य संघर्ष के सातवें दिन दोनों की सरजमीं पर भारी तबाही हुई है। इजराइल का कहना है कि ईरान ने आज उसके आबादी वाले क्षेत्रों और अस्पतालों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। ईरान ने कहा कि इजराइल ने सुबह उसके अराक भारी जल रिएक्टर पर बमबारी की है। अमेरिका के सीएनएन चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, इजराइली सैन्य अधिकारी ने कहा कि ईरान ने आज दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। इनमें से कई मिसाइलें नागरिक इलाकों पर गिरीं। इससे दक्षिणी इजरायल के प्रमुख सोरोका अस्पताल सहित कई आबादी वाले इलाकों पर…
रांची। भारी बारिश के चलते शुक्रवार को भी राजधानी रांची के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। रांची डीसी ने इसका आदेश जारी कर दिया है। इसमें सरकारी, गैर-सरकारी, निजी और अल्पसंख्यक स्कूल शामिल हैं। यह आदेश केजी से लेकर 12वीं तक के सभी क्लास के लिए लागू है। अगर कोई स्कूल इस आदेश को नहीं मानेगा, तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जारी आदेश में कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, भारत मौसम विज्ञान केन्द्र, रांची के विशेष बुलेटिन में 21 जून तक भारी बारिश से संबंधित चेतावनी उपलब्ध करायी गयी है। साथ ही बारिश…