Author: News Maati

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पिता और झारखंड आंदोलन के प्रणेता शिबू सोरेन (गुरुजी) से मुलाकात की। गुरुजी इन दिनों स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती हैं। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार हेमंत सोरेन दो दिनों तक दिल्ली में रहेंगे। इस दौरान वे इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। माना जा रहा है कि राजनीतिक विमर्श और आगामी रणनीतियों को लेकर भी चर्चा संभव है।

Read More

पटना। नीतीश कुमार सरकार द्वारा राज्य मे कराई गई जाति आधारित गणना में चिह्नित 94 लाख परिवारों को जल्द से जल्द दो-दो लाख रुपये की उद्यमिता सहायता मिल सके इसके लिए सरकार ने विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी गठन का निर्णय लिया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता मे हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।बैठक के बाद मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने बताया कि जाति आधारित गणना में कुल सर्वेक्षित 2.76 करोड़ परिवारों में लगभग 94 लाख से अधिक परिवार आर्थिक रूप से गरीब पाए गए। इनमें सामान्य जाति, पिछड़ा…

Read More

जमशेदपुर। जनता के मन से अपराधियों का डर खत्म करने और कानून का भय स्थापित करने के उद्देश्य से जमशेदपुर पुलिस ने एक अनोखी पहल करते हुए 50 हजार के इनामी अपराधी निशार हसन उर्फ निशु को गिरफ्तार करने के बाद शहर में पैदल मार्च कराया। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई ने न सिर्फ अमरनाथ गिरोह को बड़ा झटका दिया, बल्कि आम लोगों में सुरक्षा को लेकर आत्मविश्वास भी बढ़ाया है। यह पहला मौका है जब जमशेदपुर पुलिस ने लुक आउट नोटिस के जरिए किसी इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। हत्या, रंगदारी, बमबारी और फायरिंग जैसे दर्जनों मामलों में…

Read More

रांची। झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने मंगलवार को नई दिल्ली में पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और राज्यसभा सांसद मुकुल वासनिक से मुलाकात की। बंधु तिर्की ने झारखंड में कांग्रेस के संगठनात्मक काम काज और विस्तार को लेकर चर्चा की। पूर्व मंत्री ने संगठन सृजन को लेकर राज्य में प्रदेश से लेकर पंचायत स्तर तक चलाये जा रहे अभियान की जानकारी भी दी। झारखंड में कांग्रेस का संगठन कैसे प्रभावशाली बने और इसके साथ-साथ जनता से जुड़ी हुई समस्याओं का कैसे समय रहते समाधान हो इस पर सबसे ज्यादा फोकस करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। राज्य में…

Read More

रांची। राजधानी रांची में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा 27 जून को निकाली जाएगी। रथयात्रा के दिन भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलभद्र के साथ रथ पर सवार होकर मौसीबाड़ी जाएंगे। इसे लेकर जगरनाथपुर मन्दिर समिति और जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां जोरों पर चल रही है। नौ दिनों तक लगनेवाले मेले के लिए झूले लगने लगी हैं और दुकानें सजने लगी हैं। रथयात्रा हर वर्ष आषाढ़ शुक्ल पक्ष के द्वितीया तिथि को शुरू होती जो एकादशी तिथि तक चलती है। 10 दिनों तक चलनेवाले इस रथयात्रा में हजारों लोग भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने के लिए उमड़ते…

Read More

जमशेदपुर। पुलिस ने पहली बार लुक आउट नोटिस के जरिए एक इनामी कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। हत्या, रंगदारी, फायरिंग और अवैध वसूली के 12 मामलों में वांछित अमरनाथ गिरोह का सक्रिय सदस्य निशार हसन उर्फ नीशु को बहरीन से लौटते ही दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय(आईजीआई) हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन जांच के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। झारखंड सरकार ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। यह जानकारी मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि डीएसपी नगर प्रथम भोला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में…

Read More

रांची। झारखंड की बेटी डॉ पार्वती तिर्की को उनकी कविता संग्रह फिर उगना के लिए वर्ष 2025 का साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार प्रदान किया गया है। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मंगलवार को रांची में उनसे मुलाकात कर बधाई दी। उन्होंने बकायदा अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल में कहा है कि डॉ पार्वती तिर्की को मिला यह सम्मान न केवल साहित्यिक क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि को दर्शाता है, बल्कि आदिवासी समाज की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर प्रतिष्ठा भी दिलाता है। उनकी यह उपलब्धि राज्य के लिए गर्व की बात है और उम्मीद की जाती है कि वे साहित्यिक…

Read More

रांची। रातू रोड स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में मंगलवार को तीनों कमिटियों सत्संग सभा, गुरु नानक भवन कमेटी और गुरु नानक बाल मंदिर स्कूल कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। नवनिर्वाचित सदस्य पदाधिकारियों ने श्री जपूजी साहिब के दरबार में मत्था टेक के आशीर्वाद किया। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में अर्जुन देव मिढ़ा को प्रधान चुना गया। महेश सुखीजा उपप्रधान, सुरेश मिढ़ा और मनीष मिढ़ा को सचिव, हरजीत सिंह बेदी को कोषाध्यक्ष तथा आशु मिढ़ा और नवीन मिढ़ा को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। गुरु नानक भवन कमेटी में प्रेम मिढ़ा…

Read More

पटना। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने देश की ऊर्जा स्थिति और भविष्य की योजनाओं को लेकर कई बातें कहीं। उन्होंने कहा कि बिहार में एक न्यूक्लियर पावर प्लांट लगेगा। केंद्र सरकार ने इसकी सहमति दे दी है। राजधानी पटना स्थित होटल ताज में मंगलवार को पांचवीं क्षेत्रीय ऊर्जा बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बिहार में बिजली के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है। ऊर्जा क्षेत्र में बिहार अब अग्रिणी राज्यों की कतार में खड़ा है। इस क्षेत्र में काफी आगे बढ़ा है। उन्होंने बिहार में 80 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जाने की कामयाबी की…

Read More

पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजनाह्ण को मंजूरी दे दी गई। इसके तहत पंचायतों में विवाह भवनों के निर्माण के लिए 40 अरब 26 करोड़ 50 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसकी जानकारी एक्स पर मुख्यमंत्री ने दी। मुख्यमंत्री नीतीश ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इन विवाह भवनों का संचालन जीविका दीदियों के द्वारा किया जाएगा। पंचायत स्तर पर विवाह भवनों के निर्माण से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बहुत फायदा होगा। इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े 46…

Read More