Author: News Maati

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार को भारतीय वायुसेना के शौर्य और पराक्रम का अद्भुत नजारा देखने को मिला। नामकुम स्थित खोजाटोली आर्मी ग्राउंड में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबैटिक्स की टीम ने भव्य एयर शो किया। इस दौरान भारतीय वायुसेना के जाबांज पायलटों ने हॉक जेट विमानों से आसमान में अद्भुत और हैरतअंगेज करतब दिखाये। आसमान में शौर्य और कौशल का अद्भुत संगम देख रांची की जनता रोमांचित हो गयी। रांची के आसमान में पराक्रम की गूंज से सभी का चेहरा खिल उठा और सभी ने तालियां बजाकर भारतीय वायुसेना…

Read More

हजारीबाग। जय प्रकाश उद्यान पश्चिमी वन प्रमंडल की स्थाई पौधशाला के पास से शनिवार को दो युवकों का शव पुलिस ने बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने सफेद रंग की एक क्षतिग्रस्त अवस्था में बाइक भी जब्त की है। आशंका जतायी जा रही है कि देर रात सड़क दुर्घटना के दौरान दोनों की युवकों की मौत हुई होगी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दोनों मृतकों का नाम विशाल है। इनमें से विशाल केसरी एक हजारीबाग लेपो रोड, लक्ष्मी सिनेमा हॉल के पास का रहने वाला था।…

Read More

काबुल। अफगानिस्तान में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। भूकंप के झटके पाकिस्तान, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भी महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र ने बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गयी। केंद्र ने बताया कि अफगानिस्तान में शनिवार को दोपहर बाद 12:17 बजे (भारतीय समयानुसार) यह भूकंप आया। दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। अफगानिस्तान में अभी भूकंप से हताहतों और नुकसान के बारे में कोई प्रारंभिक रिपोर्ट नहीं मिली है। इसके अलावा भारत में भी…

Read More

लद्दाख। गलवान और सियाचिन ग्लेशियर सहित दुनिया के कुछ सबसे दुर्गम इलाकों में तैनात सैनिक अब अपने प्रियजनों के साथ संपर्क में रह सकते हैं, क्योंकि सेना ने लद्दाख क्षेत्र में विश्वसनीय हाई-स्पीड मोबाइल कनेक्टिविटी की सुविधा प्रदान की है। पहली बार दुनिया के कुछ सबसे दुर्गम इलाकों जैसे डीबीओ, गलवान, डेमचोक, चुमार, बटालिक, द्रास और सियाचिन ग्लेशियर में तैनात सैनिकों तक विश्वसनीय 4 जी और 5 जी मोबाइल कनेक्टिविटी तक पहुंच है। सेना के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पूर्वी लद्दाख, पश्चिमी लद्दाख और सियाचिन ग्लेशियर के अग्रिम स्थानों सहित लद्दाख के दूरदराज और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में…

Read More

नई दिल्ली । टेस्ला इंक के मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एलन मस्‍क इस साल के अंत में भारत दौरे पर आएंगे। मस्क ने शनिवार यह घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ फोन पर हुई बातचीत के एक दिन बाद की है। एलन मस्‍क ने ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर लिखा कि ‘पीएम मोदी के साथ बात करना सम्मान की बात थी। मैं इस साल के अंत तक भारत आने की प्रतीक्षा कर रहा हूं।’ एलन मस्क ने अपने इस पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक्स पर शेयर की गई पोस्ट का जवाब देते हुए यह बात लिखी है। इससे पहले प्रधानमंत्री…

Read More

नयी दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि सच्चाई के लिए खड़े होना गांधी-नेहरू की परंपरा रही है तथा वह खुद को नेता के रूप में नहीं देखते बल्कि सत्य का साधक (सीकर ऑफ ट्रुथ) मानते हैं। उन्होंने पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के साथ एक पॉडकास्ट में नेहरू की राजनीति, आदर्श, विचार और योगदान के बारे बात की। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने इस संवाद के दौरान अमेरिकी शुल्क से जुड़े विषय का भी उल्लेख किया और दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झुक गए, जबकि नेहरू और इंदिरा ऐसी परिस्थिति में…

Read More

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष के कई नेताओं का नाम लिए बिना उन पर करारा शाब्दिक प्रहार करते हुए कहा कि जिन लोगों के अंत:करण में तानाशाही और अधिनायकवादी भाव है वह विकास को पनपते हुए, आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते हैं। ऐसे लोग अपना और अपने परिवार का विकास चाहते हैं और इन लोगों को सबका साथ-सबका विकास स्वीकार्य नहीं है। ऐसी विचारधारा के लोगों ने 1975 में आपातकाल लागू कर मीडिया पर सेंसर लगाया था और आज भी समय-समय पर मीडिया के विरोध लेकर फतवे जारी करते रहते हैं। रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित एक होटल के सभागार…

Read More

जमुई । बिहार के जमुई जिले में शनिवार सुबह लछुआर थाना क्षेत्र में महना पुलिया के पास एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी एक शादी समारोह से लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सभी युवक जमुई शहर से अलीगंज प्रखंड के बेटवा गांव में एक बारात में शामिल होने गए थे। लौटते समय कार की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी।बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार…

Read More

कोलकाता । भारतीय जनता पार्टी के नेता और दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल पुलिस को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्हें ‘तमाशबीन’ बताया है। आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में हालात बेहद चिंताजनक हैं और पुलिस महज कुर्सी लगाकर तमाशा देख वापस लौट रही।मिथुन चक्रवर्ती ने बंगाल पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाया। उन्होंने कहा, ” पुलिस सिर्फ “फंक्शन” देखने आती है। जहां दंगे हो रहे होते हैं, वहां कुर्सी लगाकर तमाशा देखती है और फिर चुपचाप वापस चली जाती है। उन्होंने कहा कि पुलिस की भूमिका अब कानून व्यवस्था संभालने की नहीं रह…

Read More

पटना । बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विपक्षी महागठबंधन की पहली बैठक गुरुवार को पटना में आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस, राजद, सीपीआई, सीपीएम, सीपीआई माले और वीआईपी पार्टी के नेताओं ने हिस्सा लिया। इस बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने महागठबंधन और विशेष रूप से तेजस्वी यादव निशाना साधते हुए कहा कि जिस नेता का मुख्यमंत्री बनने का सपना था, उसे अब कोऑर्डिनेशन कमेटी में क्लर्क जैसी भूमिका दी गई है। जायसवाल ने कटाक्ष करते हुए कहा कि महागठबंधन ने अपनी पहली…

Read More