Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- भुरकुंडा सौंदा डी में विस्थापन के मुद्दे पर गरजे सांसद मनीष जायसवाल, बोले- उखाड़ने कोई आएगा तो सबसे आगे मुझे पाएंगे
- झारखंड: चुनावी राजनीति से संन्यास लेना चाहते हैं राधाकृष्ण किशोर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने की अटकलें तेज
- होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर हमले के बाद अमेरिका ने ईरान पर किया तीसरा बड़ा सैन्य हमला
- प्रिंस खान गैंग के दो मुख्य सहयोगी गिरफ्तार, चतरा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
- राम भक्तों के खून से सना है समाजवादी पार्टी का इतिहास… योगी का बड़ा हमला
- करणी सेना नेता हिमांशु हत्या मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे के निशानदेही पर चापड़ बरामद, जमशेदपुर पुलिस को मिली कामयाबी
- दुमका के मसानजोर गेस्ट हाउस में रांची के डाक्टर की मौत, तीन दोस्तों के साथ घूमने आए थे, रात में पी थी शराब
- अगर ईरान ने कराई मेरी हत्या तो…., ट्रंप बोले- एक हजार मिसाइलें लॉक एंड लॉडेड
Author: News Maati
बोकारो । बोकारो जिला अंतर्गत ललपनिया स्थित लुगू पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों एवं पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी माओवादी कमांडर प्रयाग मांझी सहित आठ नक्सली मारे गए हैं। सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे शुरू हुई यह मुठभेड़ दिन के 10 बजे यह रिपोर्ट लिखे जाने तक जारी है। दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। मारे जाने वाले नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में एक की शिनाख्त भाकपा माओवादी संगठन के सेंट्रल कमेटी मेंबर प्रयाग मांझी के रूप में हुई। उस पर राज्य सरकार ने एक करोड़…
पटना। जयनगर- पटना मार्ग पर प्रस्तावित नमो भारत एक्सप्रेस की रैक रविवार को पटना पहुंची। देश की दूसरी और बिहार की पहली नमो भारत ट्रेन को लेकर रेलकर्मियों से लेकर आम लोगों में कौतूहल दिखा। 16 डब्बों वाली इस रैक को दानापुर रेल मंडल के राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स लाया गया, जहां इसकी मैकेनिकल जांच की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को मधुबनी जिले के झंझारपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस अत्याधुनिक ट्रेन को पटना के लिए हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन जयनगर से समस्तीपुर, बरौनी, मोकामा, बख्तियारपुर होते हुए पटना पहुंचेगी। इधर ट्रेन का जयनगर…
बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी)ओम प्रकाश का खून से लथपथ शव संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार को उनके बेंगलुरु स्थित आवास पर मिला है। पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश के शव पर चाकुओं के कई घाव हैं। पुलिस के अनुसार बिहार के चंपारण के रहने वाले 68 वर्षीय आइपीएस अफसर का शव बेंगलुरु स्थित पाश इलाके एचएसआर में स्थित तीन मंजिले मकान के भूतल पर मिला। फर्श पर हर तरफ खून फैला था और हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। इस बात की जानकारी उनकी पत्नी पल्लवी ने दी थी। लेकिन पुलिस को शक है कि…
नयी दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की चेतावनी के बाद भी सांसद निशिकांत दुबे की विवादित बयानबाजी जारी है। सुप्रीम कोर्ट और भारत के मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद निशिकांत दुबे ने अब पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाइ कुरैशी पर निशाना साधा है। इंटरनेट प्लेटफॉर्म एक्स पर किए पोस्ट में निशिकांत दुबे में एसवाई कुरैशी को ”मुस्लिम आयुक्त” करार दिया।हैरानी की बात है कि दुबे ने वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ कुरैशी के तीन दिन पुराने पोस्ट का जवाब देते हुए हमला बोला। दरअसल एसवाई कुरैशी ने गुरूवार को पोस्ट कर वक्फ अधिनियम को निस्संदेह…
नयी दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात के अल धफरा एयर बेस पर सोमवार से एक दर्जन देशों की वायु सेनाओं के बीच बहुराष्ट्रीय हवाई युद्ध अभ्यास ‘डेजर्ट फ्लैग’ शुरू होगा। इस हवाई अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए भारतीय वायु सेना की टुकड़ी रविवार को यूएई पहुंच गई है। इस अभ्यास में भारतीय वायु सेना मिग-29 और जगुआर विमानों के साथ हिस्सा ले रही है। वायु सेना के मुताबिक एक्सरसाइज डेजर्ट फ्लैग यूएई वायुसेना की ओर से आयोजित बहुराष्ट्रीय अभ्यास है, जिसमें भारतीय वायुसेना के अलावा आॅस्ट्रेलिया, बहरीन, फ्रांस, जर्मनी, कतर सऊदी अरब, कोरिया गणराज्य, तुर्की, यूएई, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त…
रामगढ़ । रामगढ़ शहर के बिजुलिया स्थित लॉ मैरिटल होटल के सभागार में रविवार को रामगढ़ प्रेस क्लब की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से रामगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद के लिए महेश मारवाह को ध्वनि मत के साथ निर्वाचित किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश वर्मा, सचिव पद के लिए अमितेश प्रकाश, सहसचिव पद के लिए अनुज कुमार, कोषाध्यक्ष पद लिए के लिए मोहम्मद खालिद अनवर, संगठन सचिव के लिए करमजीत सिंह जग्गी, मुख्य संरक्षक पद के लिए नंदकिशोर अग्रवाल, संरक्षक के लिए महावीर अग्रवाल, राजेश राय और रामशंकर प्रसाद मुन्ना को सर्वसम्मति…
रामगढ़। रामगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर स्कूटी पर सवार दो युवतियों के साथ बाइक पर सवार युवक ने छेड़खानी की।युवतियों की स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी । गनीमत रही कि पीछे से कोई बड़ा वाहन नहीं आया। इससे दोनों युवतियों की जान बच गयी। युवक के छेड़खानी से स्कूटी पर सवार दोनों युवतियों की जान भी जा सकती थी। कुजू ओपी क्षेत्र के रतवे गांव निवासी राधा महतो अपनी सहेली बीआईटी मिश्रा, रांची निवासी अंजली महतो के साथ यूट्यूब वीडियो शूट के लिए लोकेशन देखने निकली थी। शनिवार को वे लोग हजारीबाग तक गए थे। लौटने के क्रम में मांडू…
खूंटी। खूंटी संसदीय सीट से आठ बार लोकसभा चुनाव जीत कर कीर्तिमान स्थापित करने वाले लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुंडा रविवार को 89 वर्ष की आयु पूरी कर 90 वें वर्ष में प्रवेश कर गए। जन्मदिन पर कड़िया मुंडा को बधाई देने के लिए रविवार को भाजपा के कई कार्यकर्ता उनके अनिगड़ा गांव स्थित पैतृक आवास में जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने और पूरी तरह से स्वस्थ रहने की कामना की। बधाई देने वालों में मनोज कुमार, ज्योतिष भगत, कृष्णानंद तिवारी, अनूप साहू, जयप्रकाश भाला, गोवर्धन मानकी, मुनि महादेव मुंडा सहित अन्य कार्यकर्ता…
बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट स्थित अपने आवास में मृत पाए गए। वो 1981 बैच के आइपीएस अधिकारी थे। आरोप है कि उनकी पत्नी ने उनकी हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए पत्नी को हिरासत में ले लिया है। पूर्व आईपीएस अधिकारी की लाश खून से सनी हुई हालत में बरामद हुई। कर्नाटक पुलिस इस मामले की जांच में जुट चुकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
रांची। झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने राज्य के निजी स्कूलों की ओर से चालू शैक्षणिक सत्र में मनमाने ढंग से की गई फीस वृद्धि, एनुअल चार्ज, री-एडमिशन फीस और विभिन्न शुल्कों की वसूली को गैरकानूनी करार देते हुए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने रविवार को कहा कि लगातार मिल रही अभिभावकों की शिकायतें इस बात का प्रमाण हैं कि स्कूल प्रबंधन ट्यूशन फीस के अतिरिक्त विभिन्न मदों में अवैध रूप से शुल्क वसूल कर छात्र और उनके अभिभावकों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। राय ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से झारखंड…