Author: News Maati

नई दिल्ली। दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शनिवार तड़के एक इमारत गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और कई के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 3 बजे हुई।दिल्ली पुलिस ने बताया कि आज सुबह दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक इमारत गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। उत्तर पूर्वी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संदीप लांबा ने बताया कि 14 लोगों को बचा लिया गया है।लांबा ने कहा कि 14 लोगों को बचा लिया गया, लेकिन उनमें से चार की मौत हो गई। यह चार…

Read More

रांची। राज्य में जल्द ही योग्य पुलिस निरीक्षकों की डीएसपी में प्रोन्नति हो जाएगी। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने प्रोन्नति वाले डीएसपी के स्वीकृत पद को भी बढ़ा दिया है। पहले जहां प्रोन्नति से भरे जाने वाले डीएसपी के 167 स्वीकृत पद थे, वे अब बढ़ाकर 194 कर दिए गए हैं। यानी स्वीकृत पद में 27 की बढ़ोतरी हुई है। इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है। प्रोन्नति से भरे जाने वाले डीएसपी के स्वीकृत 194 पदों में वर्तमान में 130 अधिकारी कार्यरत हैं। कुल 64 पद रिक्त हैं, जिसके लिए राज्य सरकार ने पुलिस…

Read More

देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक, जेईई मेन 2025 पेपर 1 के नतीजे आ चुके हैं. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार, कुल 24 उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में 100 एनटीए स्कोर हासिल किया है. इन 24 ऑल इंडिया लेवल के टॉप स्कोरर में, विभिन्न राज्यों के छात्र शामिल हैं, जो देश भर में प्रतिभा के समान वितरण को रेखांकित करते हैं. जेईई (मुख्य) 2025 के पेपर 1 में 100 स्कोर करने वाले छात्रों में से राजस्थान से सर्वाधिक 6, महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश से 3-3, दिल्ली और गुजरात से…

Read More

गुरुग्राम । हरियाणा के गुरुग्राम में एक निजी अस्पताल के आईसीयू में एयर होस्टेस से यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अस्पताल के अंदर और बाहर लगे कम से कम 800 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी 25 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है। वह पिछले पांच महीने से अस्पताल के आईसीयू में ट्रीटमेंट मशीन टेक्नीशियन के तौर पर काम कर रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को शनिवार को अदालत में…

Read More

रांची। झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनके कथन को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है और उन्होंने संविधान को सर्वोपरि बताया। हसन ने अपने बचाव में बयान जारी करते हुए कहा कि मैं बाबा साहेब आंबेडकर के प्रति गहरी श्रद्धा रखता हूं और संविधान को सर्वोच्च मानता हूं। मेरी समस्त राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां समावेशिता और सामाजिक न्याय के मूल्यों पर आधारित रही हैं। उन्होंने कहा कि संविधान ही देश के हर नागरिक को धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार देता है और मैं इस पवित्र दस्तावेज के मूल्यों से कभी…

Read More

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा है कि आदिवासी समाज के जो लोग धर्म बदल लेते हैं, उन्हें आरक्षण की सुविधा नहीं मिलनी चाहिए। चंपई सोरेन ने यह भी कहा कि अगर आदिवासी महिलाएं गैर-आदिवासी पुरुषों से शादी करती हैं, उन्हें भी आरक्षण की सुविधा नहीं दी जानी चाहिए। उनका मानना है कि ऐसा करने से आदिवासी समुदाय की पहचान और संस्कृति को बचाया जा सकता है। झारखंड के बोकारो जिले के बालीडीह जहेरगढ़ में ‘सरहुल/बाहा’ कार्यक्रम में सोरेन ने ये बातें कहीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि धर्म परिवर्तन करने वाले आदिवासियों और गैर-आदिवासियों से शादी…

Read More

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता का शुक्रवार को उनके कॉलेज मित्र संभव जैन के साथ विवाह सम्पन्न हुआ। दिल्ली के कपूरथला हाउस में शादी और रिसेप्शन दोनों हुए। कपूरथला हाउस पंजाब के मुख्यमंत्री का दिल्ली में आधिकारिक आवास है। विवाह समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आयी हैं। वीडियो में अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान समारोह में डांस करते देखे जा सकते हैं। हर्षिता और संभव की मुलाकात भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली में हुई थी। दोनों यहां एक साथ पढ़ते थे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित कुछ चुने…

Read More

रांची। रांची के नामकुम स्थित आर्मी ग्राउंड में भारतीय वायु सेना के एयर शो को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि भारतीय वायु सेना की ओर से जिला प्रशासन के साथ मिलकर एयर शो का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारतीय वायुसेना की जानकारी देने के साथ-साथ भविष्य में वायु सेवा में अपनी सेवा देने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गयी है। उपायुक्त ने कहा कि एयर शो में एंट्री नि:शुल्क है, ज्यादा से ज्यादा संख्या में रांचीवासी एयर…

Read More

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियाें ने पर्चा जारी कर शांति वार्ता के लिए एक महीने तक नक्सल ऑपरेशन रोकने की मांग की है। यह पर्चा नक्सलियाें के उत्तर पश्चिम सब जाेनल प्रभारी रूपेश ने जारी किया है। इस पर्चे में शांति वार्ता को लेकर 8 अप्रैल को दिए गए पहले के बयान पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को धन्यवाद दिया है। इस पर्चे में उत्तर पश्चिम सब जाेनल प्रभारी ने कहा कि सुरक्षा की गारंटी देते हुए इस कोशिश को आगे बढ़ाने की अनुमति देने के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं। इस पर्चे में…

Read More

रांची। हिंदी साहित्य भारती की रांची इकाई की बैठक शुक्रवार को रांची लालपुर स्थित, होटल सिटी पैलेस में हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई के अध्यक्ष बलराम पाठक ने किया, जबकि प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक का संचालन संगठन महामंत्री अजय राय ने किया। बैठक में संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्य योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें अध्यक्ष के रूप में बलराम पाठक, उपाध्यक्ष- राजेश कुमार, संजय सर्राफ, सुनीता पाठक, संगठन महामंत्री- अजय राय और सुकुमार झा, संयुक्त महामंत्री-…

Read More