Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- वैशाली के राघोपुर में नाव डूबी, 13 बच्चों की मौत और सीएम ने किया आर्थिक मदद का एलान
- रांची के पिस्का मोड़ स्थित मालती अपार्टमेंट में पुलिस का छापा, 11 साइबर ठग गिरफ्तार और 50 मपेबाइल बरामद
- भोज खाने जा रहे बच्चों से भरी नाव नदी में डूबी, 11 की मौत, वैशाली में हादसा
- 43 हजार सहियाओं को मिलेगा दुर्गा पूजा तोहफा, छह महीने की बकाया राशि एक साथ मिलेगी
- मां के श्राद्धकर्म के बीच जनसेवा की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं हेमंत सोरेन,नेमरा में खुद लिया व्यवस्थाओं का जायजा
- पूर्व मंत्री योगेंद्र साव फिर कांग्रेस तीन वर्षों के लिए निष्कासित
- रजरप्पा मंदिर के पुनरुद्धार के लिए तैयार डीपीआर की प्रगति पर उच्च न्यायालय ने मांगी रिपोर्ट
- जहानाबाद नरसंहार मामले में 13 अभियुक्त बरी; हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा रद की
Author: News Maati
नीमच । मध्य प्रदेश के नीमच जिले के एक युवक ने अपनी व्यथा को लोगों तक पहुंचाने के लिए विरोध का ऐसा तरीका चुना है, जो देशभर में चर्चा का विषय बन गया है। दहेज प्रताड़ना के झूठे आरोपों से तंग आकर कृष्ण कुमार धाकड़ उर्फ केके ने राजस्थान के बारां जिले के अंता क्षेत्र में एक चाय की दुकान शुरू की है, जिसका नाम ‘498ए टी कैफे’ है। यह कैफे सिर्फ चाय बेचने का ठिकाना नहीं बल्कि एक भावनात्मक संघर्ष की कहानी का मंच है। हथकड़ी पहनकर चाय बनाते हुए केके न्याय की गुहार लगा रहे हैं और यही…
नई दिल्ली। 41 साल पहले जब भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा अंतरिक्ष यात्रा पर गए थे, तो तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उनसे पूछा था कि हमारा भारत वहां से कैसा दिखता है? इसके जवाब में राकेश शर्मा ने कहा था-सारे जहां से अच्छा..। इसी तरह शुभांशु शुक्ला इस समय अंतरिक्ष की यात्रा कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से वीडियो लिंक के जरिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात करते हुए शुभांशु ने कहा कि यहां से भारत बहुत भव्य और बड़ा दिखता है। अनेकता में एकता का भाव साकार होता दिखता है। शुभांशु ने साझा किए अनूठे…
पटना। बिहार में अगले एक साल में करीब 36000 नए पुलिसकर्मी बहाल किए जाएंगे। इसमें दारोगा, सिपाही, चालक सिपाही, स्टेनो एएसआई जैसे पद शामिल हैं। इनमें सबसे पहले 19,838 पदों पर सिपाही बहाली की जाएगी। इसके लिए अगले माह जुलाई में ही लिखित परीक्षा आयोजित होगी। डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि दस हजार पुलिसकर्मियों के नए पद विमुक्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इसके रोस्टर क्लीयरेंस की कार्रवाई मुख्यालय स्तर पर की जा रही है। एक साल के अंदर इसकी अधियाचना भेज दी जाएगी। इसके अलावा जल्द ही 4 हजार 361 चालक सिपाही (पुलिस ड्राइवर)…
नई दिल्ली । जुलाई का महीना बैंक ग्राहकों, ट्रेन यात्रियों, क्रेडिट कार्ड धारकों आदि के लिए कुछ खास बदलाव लेकर आ रहा है। ये बदलाव पैसे और सेवाओं से जुड़े हैं। भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए आधार कार्ड को जरूरी कर दिया है। इसके नियम धीरे-धीरे पूरे महीने में लागू होंगे। एक्सिस बैंक, ICICI बैंक आदि ने ATM फीस, सर्विस चार्ज में बदलाव किया है। ये बदलाव 1 जुलाई से लागू हो जाएंगे।
पटना । कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा है कि अगर पार्टी उनसे कहेगी तो वह आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। क्रिकेट का उदाहरण देते हुए कुमार ने कहा कि जिस तरह क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण जिम्मेदारियां निभानी होती हैं, उसी तरह राजनीति में चुनाव लड़ना भी एक जिम्मेदारी है। मीडिया से बातचीत में कहा कि चुनाव लड़ना, दूसरों को चुनाव लड़वाना और प्रचार करना, ये सभी जिम्मेदारियां पार्टी देती है। अगर पार्टी मुझसे चुनाव लड़ने के लिए कहती है तो मैं भी चुनाव लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि पहले भी जब मैंने चुनाव लड़ा था तो…
पटना । बख्तियारपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक सरकारी कार्यक्रम से पहले उनके बेटे निशांत कुमार का एक ऐसा व्यवहार सामने आया जिसने सबको चौंका दिया। पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम के पैर छूते हुए उनकी तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सीएम नीतीश के आगमन से पहले ही निशांत मौके पर पहुंच चुके थे। जैसे ही डीएम पहुंचे, निशांत ने उनका अभिवादन करते हुए पैर छूने की कोशिश की, लेकिन डीएम ने उन्हें रोकते हुए हाथ जोड़कर जवाब दिया। इस घटना ने सियासी हलकों में एक नई चर्चा को जन्म…
दीर अल-बलाह । गाजा में इजरायल की ओर से किए गए हमलों में 62 लोगों की मौत हुई है। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दक्षिणी शहर खान यूनिस के पास मुवासी में तंबूओं के शिविर पर इजरायली हमले में तीन बच्चे और उनके माता-पिता मारे गए। रिश्तेदारों ने बताया कि उन पर हमला सोते समय हुआ। बच्चों की दादी सुआद अबू तेइमा ने सवाल किया, ”इन बच्चों ने उनके साथ क्या किया? उनका क्या दोष है?” इजरायल ने यह हमले शुक्रवार देर रात शुरू किए जो शनिवार सुबह तक जारी रहे। इन हमलों में गाजा सिटी के…
रांची। झारखंड सरकार अगले हफ्ते मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 52 लाख महिलाओं को मई महीने की राशि देगी। सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने सभी जिलों को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं। जिलों को जल्द से जल्द राशि ट्रांसफर करने के लिए कहा गया है। अप्रैल महीने की राशि जून में 51 लाख महिलाओं को दी गई थी। इस योजना में हर महीने 2500 रुपये मिलते हैं। नवंबर तक के लिए सरकार ने 96 अरब 9 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने सभी जिलों को मई महीने की राशि देने के लिए जरूरी काम…
रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ ने शनिवार को नई दिल्ली में सर गंगाराम अस्पताल जाकर राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सेठ ने बताया कि दिशोम गुरु के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। बहुत जल्द ही वो झारखंड को आशीर्वाद देने हम सबके बीच होंगे।
रांची। अंतराष्ट्रीय दौरे में शामिल फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का विशेष प्रतिनिधिमंडल शनिवार को वियतनाम के हनोई में इंडियन चेम्बर ऑफ कॉमर्स इन वियतनाम, हनोई (इंचैम हनोई) के आमंत्रण पर पहुंचा। बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों संगठनों के बीच व्यापारिक सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को सुदृढ़ करना था। उल्ले़खनीय है कि इंचैम हनोई वियतनाम में भारतीय व्यापारिक समुदाय का प्रतिनिधित्व करनेवाला प्रमुख संगठन है। इसका उद्देश्य भारत और वियतनाम के बीच व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देना है। यह संस्था भारतीय दूतावास के सहयोग से व्यापारिक गतिविधियां, नेटवर्किंग इवेंट्स और…