Author: News Maati

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार शाम एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत चयनित लाभुकों को 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। यह राशि चरणों में दी जाएगी बशर्ते कि पूर्व में दी गई राशि का रोजगार करने हेतु सदुपयोग किया गया हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छा रोजगार चलने की स्थिति में आवश्यकतानुसार एकमुश्त राशि भी दी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि आप सभी को पता है कि हमलोगों ने राज्य की महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए ह्यमुख्यमंत्री महिला…

Read More

रांची । ओलंपिया एग्जिबिशन प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में प्रभात तारा मैदान में आयोजित तीन दिवसीय “द्वितीय संस्करण झारखंड माइनिंग एवं कंस्ट्रक्शन शो–2026” का उद्घाटन गुरूवार काे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया। उन्होंने कहा कि झारखंड प्राकृतिक एवं खनिज संसाधनों से अत्यन्त समृद्ध राज्य है और देश के खनन क्षेत्र में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। देश के कुल खनिज संसाधनों का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा झारखंड में पाया जाता है, जिससे राज्य में औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की यह पावन धरती सामाजिक एवं आर्थिक विकास के साथ-साथ…

Read More

रांची। नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की सारंडा में आखिरी लड़ाई जारी है। आपरेशन मेगाबुरू में 17 माओवादियों को मार गिराने वाली टीम का हौसला बुलंद है। बचे हुए माओवादियों की तलाश में जवान हर दिन आगे बढ़ रहे हैं। ओडिशा सीमा व झारखंड की ओर से सुरक्षा बलों का घेरा कस रहा है। झारखंड जगुआर (एसटीएफ), कोबरा, सीआरपीएफ व जिला बल के जवानों की घेराबंदी जारी है। झारखंड पुलिस व केंद्रीय बलों की दस अस्थाई कैंपों से माओवादियों की चौतरफा घेराबंदी की गई है। माओवादियों के आने-जाने के सभी रास्ते सील हैं और वहां भारी संख्या में सुरक्षा बल…

Read More

रांची । आयकर विभाग ने गुरुवार को रांची, हजारीबाग और जमशेदपुर में बाबा राइस मिल ग्रुप से जुड़े 15 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है। विभाग को बाबा राइस मिल ग्रुप से जुड़े कारोबारियों पर टैक्स चोरी, संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और आय से अधिक संपत्ति को लेकर अहम इनपुट मिले थे। रांची के पिस्का नगड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधेया इलाके में स्थित बाबा राइस के आटा और चावल मिल प्लांट पर भी आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। यहां मशीनों, स्टॉक रजिस्टर, बिल-बुक, कंप्यूटर सिस्टम और डिजिटल रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की जा रही है। इसके अलावा,…

Read More

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार और यूजीसी को नोटिस जारी किया। इसके साथ ही, शीर्ष अदालत ने फिलहाल यूजीसी के नए रेगुलेशन पर रोक लगा दी है और स्पष्ट किया है कि अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी। कोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि तब तक 2012 के यूजीसी रेगुलेशन ही लागू रहेंगे। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने इस मामले में सुनवाई की। याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने…

Read More

नई दिल्ली । लैंड फॉर जॉब मामले में गुरुवार को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने मामले में आरोपी लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव को व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा ताकि औपचारिक आरोप तय किए जा सकें। सुनवाई के दौरान लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने अपनी बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए आज की पेशी से छूट मांगी। वहीं, तेजस्वी यादव ने अपनी खराब सेहत का हवाला देकर कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश न होने की अनुमति मांगी। अदालत ने उनकी अर्जी पर…

Read More

नई दिल्ली । संसद का बजट सत्र गुरुवार से शुरू हो गया है। यह सत्र कई मायनों में खास रहने वाला है। इन सब के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को संसद परिसर में पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ को सरकार की नीति बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि साल 2026 के प्रारंभ में ही राष्ट्रपति ने संसद के सदस्यों के सामने जो अपेक्षाएं रखी हैं, वे अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी सांसदों ने उन अपेक्षाओं को गंभीरता से लिया होगा और उसी भावना से…

Read More

नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन पीएम मोदी ने कहा कल आदरणीय राष्ट्रपति जी ने कई मार्गदर्शन वाली बाते हम सभी के सामने रखी थी। सत्र के प्रारंभ में राष्ट्रपति जी ने सांसदों से अपेक्षाएं व्यक्त की हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी सांसदों ने उनकी बातों को गंभीरता से लिया होगा। यह सत्र अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण सत्र होता है। यह बजट सत्र है। 21वीं सदी का 1/4 हिस्सा बीत चुका है और यह 2/4 का प्रारंभ हो रहा है। 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए यह दौर…

Read More

बोगोटा । कोलंबिया के पूर्वोत्तर में नॉर्टे डी सैंटेंडर प्रांत के ग्रामीण इलाके में बुधवार को एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार एक सांसद समेत सभी 15 लोगों की मौत हो गई। इस उड़ान का संचालन करने वाली सरकारी विमानन कंपनी ‘सटेना’ ने कहा कि कुरासिका इलाके के स्थानीय अधिकारियों ने घटनास्थल के बारे में प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद ”यात्रियों की स्थिति का पता” लगाने के लिए एक बचाव दल भेजा गया। विमानन कंपनी ने बताया कि इस विमान में चालक दल के दो सदस्य और सांसद डायोजेनेस किंतेरो समेत 13 यात्री सवार थे। कोलंबिया…

Read More

मुंबई । वायदा कारोबार में चांदी की कीमत आज चार लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गई जबकि सोने का भाव 1.80 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। निवेशकों की मजबूत मांग तेजी की प्रमुख वजह रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी के मार्च में आपूर्ति वाले अनुबंधों का वायदा भाव 22,090 रुपये या 5.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,07,456 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। सोने के वायदा भाव में भी तेजी रही। एमसीएक्स पर फरवरी में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 14,586…

Read More