Author: News Maati

नई दिल्ली । भारत सरकार ने एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से फैलाए जा रहे झूठ का पर्दाफाश किया है। इस बार पाकिस्तान ने दावा किया कि एक भारतीय एयरफील्ड उसके हमले में नष्ट हो गया था। पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (डीजी आईएसपीआर) ने अपनी मीडिया ब्रीफिंग में एक भारतीय न्यूज चैनल के वीडियो का चुनिंदा हिस्सा दिखाया, जिसमें दावा किया गया कि यह भारतीय एयरबेस को नुकसान का सबूत है।हालांकि, भारत के प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) की फैक्ट-चेक यूनिट ने खुलासा किया कि वीडियो को गलत तरीके से संपादित किया गया था।पीआईबी ने एक आधिकारिक बयान में…

Read More

नई दिल्ली । ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर भारतीय सेना ने सोमवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तानी मिराज के मलबे की क्लिप भी दिखाई। साथ ही पीएल-15 एयर-टू-एयर मिसाइल का मलबा दिखाया। एयर मार्शल एके भारती ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा, “यह दुख की बात है कि पाकिस्तानी सेना ने हस्तक्षेप करने का फैसला किया और वह भी आतंकवादियों के लिए, और इसलिए हमने जवाब देने का फैसला किया।”एयर मार्शल एके भारती ने कहा, “कल हमने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान में आतंकी ढांचे को नष्ट करने के लिए की गई…

Read More

इस्लामाबाद । पाकिस्तान में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसकी तीव्रता 4.6 मापी गई। हालांकि, इस भूकंप में जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, पाकिस्तान में सोमवार दोपहर एक बजकर 26 मिनट (स्थानीय समयानुसार) पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप मध्यम तीव्रता का था और इसका केंद्र बलूचिस्तान में था। इस भूकंप की गहराई 10 किमी नीचे थी, जिसका अक्षांश 29.12 उत्तर तथा देशांतर 67.26 पूर्व था।हाल के दिनों में पाकिस्तान कई बार भूकंप से कांपा है। इससे पहले, 5 मई को पाकिस्तान में भूकंप के…

Read More

रायपुर । रायपुर के बंगोली में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां माजदा को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं 50 लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि कई की हालत गंभीर बताई जा रही है, यानि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। दरअसल, हादसे के शिकार हुए लोग, खरोरा के बाना गांव में छठी कार्यक्रम से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बंगोली में रायपुर की तरफ से आ रहे ट्रेलर ने माजदा को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहन…

Read More

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर सीजफायर होते ही शेयर बाजार में बड़ा धमाका । बीएसई सेंसेक्स 1,300 अंक से अधिक की तेजी के साथ खुला और कुछ ही मिनट में 2,000 अंक उछला। 2.61 की तेजी के साथ81,524. अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 566.05 अंक यानी 2.36% तेजी के साथ 24,574.05 अंक पर ट्रेड कर रहा है। सन फार्मा को छोड़कर सेंसेक्स के सभी शेयरों में तेजी दिख रही है। अडानी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस तथा एक्सिस बैंक में सबसे ज्यादा तेजी आई है। इससे पहले शुक्रवार को…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 2016 के नाभा जेल ब्रेक मामले में फरार चल रहे कुख्यात अपराधी और खालिस्तानी आतंकी कश्मीर सिंह गलवड्डी को गिरफ्तार किया है। गलवड्डी विदेश में बैठे बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकी हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा के साथ सक्रिय रूप से जुड़ा था। गलवड्डी को एनआईए ने बिहार की मोतिहारी पुलिस के साथ मिलकर मोतिहारी से धर दबोचा। कश्मीर सिंह गलवड्डी पंजाब के लुधियाना का रहने वाला है और वह 2016 में नाभा जेल ब्रेक के बाद से फरार था। इस जेल ब्रेक में कई कुख्यात अपराधियों…

Read More

रांची। आंतकी संगठन आईएसआईएस, अलकायदा और तालिबान के समर्थन में सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने वाले एक नाबालिग को रांची की पुदांग ओपी पुलिस ने रविवार को गिरफ़्तार किया है। युवक को पुलिस ने पूछताछ के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को मामले की जानकारी मिलते ही पुदांग ओपी क्षेत्र में छापेमारी कर स्क्रीन शॉट, वीडियो और मोबाईल फोन बरामद किया गया है। साथ ही नाबालिग को निरुद्ध किया गया। इस संबंध में ओपी प्रभारी के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। इस तरह के पोस्ट से क्षेत्र का सांप्रदायिक…

Read More

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में बोकारो की 133.64 एकड़ जमीन पर दावेदारी से संबंधित दस्तावेज फर्जी पायी गयी है। ईडी के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सर्वे के दौरान जब्त किये गये दस्तावेज और अधिकारियों से हुई पूछताछ के दौरान पुरुलिया रजिस्ट्री कार्यालय से वर्ष 1933 में जारी डीड संख्या 191 को फर्जी पाया गया। इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन ने इस जमीन पर अपने पूर्वजों द्वारा ब्रिटिश राज के दौरान नीलामी में खरीदे जाने का दावा किया गया था। इसमें से अब तक 74 एकड़ से अधिक जमीन बिक चुकी है। जिला प्रशासन की ओर से जारी…

Read More

नई दिल्ली। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान की धरती पर आतंक के गढ़ों को नेस्तनाबूद कर दिया। जैश-ए-मोहम्मद के बहावलपुर ठिकाने को निशाना बनाकर भारत ने साफ संदेश दिया: आतंक की फैक्ट्री अब और नहीं चलेगी। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सेना ने इस ठिकाने पर सबसे घातक हथियारों का इस्तेमाल किया, जिसने आतंकियों की रीढ़ तोड़ दी। सूत्रों ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी ओवर नहीं हुआ है। अभी न्यू नार्मल है, इसीलिए हम अभी सीजफायर शब्द का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। हमने फायरिंग रोक दी है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि जब ऑपरेशन सिंदूर शुरू…

Read More

नयी दिल्ली। भारतीय सशस्त्र सेनाओं ने कहा कि आॅपरेशन सिन्दूर के लक्ष्य हासिल कर लिये हैं और पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है कि यदि उसकी ओर से आज रात भी सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए बनी सहमति का उल्लंघन किया जाता है तो उसे इसका बेहद गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। सेना के सैन्य संचालन महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, वायु सेना के संचालन महानिदेशक एयर मार्शल ए के भारती और नौसेना के संचालन महानिदेशक वाइस एडमिरील ए के प्रमोद ने रविवार देर शाम आॅपरेशन सिंदूर पर एक विशेष ब्रीफिंग में साफ शब्दों में कहा है कि यदि पाकिस्तान की…

Read More