Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार के 5 जिलों में उड़ेंगे हवाई जहाज और 9 में बनेंगे हेलीपोर्ट, सम्राट चौधरी कैबिनेट का ऐलान
- छह राज्यों में नये गवर्नर, पलामू के पूर्व सांसद बृज मोहन राम को ओड़िशा की जिम्मेदारी
- हाई कोर्ट ने रांची के 32 थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का दिया निर्देश
- पटना में बनेगा बिहार का पहला टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट
- शिवजी की बारात नहीं, हुड़दंगियों की जमात है कांग्रेस, राहुल गांधी पर BJP का निशाना
- कांग्रेस का एक ही फंडा है, राज नहीं तो अराजकता फैला दो, राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर का तीखा हमला, बोले- वोट चोरी के सबूत कहां?
- सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच पर रोक लगाने से किया इनकार
- अस्पताल के इलाज का खर्च प्रमुखता से प्रदर्शित करें, केंद्र ने सभी राज्यों को दिए निर्देश
Author: News Maati
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस की सरकार को राज्य के विकास में सबसे बड़ी रुकावट बताया। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि एक बार भाजपा को अवसर दें और ऐसी सरकार चुनें जो कामदार, ईमानदार और दमदार हो। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को दुर्गापुर में भाजपा द्वारा आयोजित राजनीतिक जनसभा के दौरान यह बातें कहीं। इससे पहले उन्होंने एक अन्य कार्यक्रम में 5400 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि तृणमूल सरकार, बंगाल के विकास के आगे दीवार बनकर खड़ी है।…
नई दिल्ली । टाटा संस और टाटा ट्रस्ट ने अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे के पीड़ितों के लिए 500 करोड़ रुपये का कल्याणकारी ट्रस्ट गठित किया है। इस विमान हादसे में कुल 260 लोगों की मौत हो गई थी। टाटा संस ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि एयर इंडिया ड्रीमलाइनर विमान से जुड़ी अहमदाबाद विमान दुर्घटना के पीड़ितों के परिवारों की मदद के लिए समूह ने 500 करोड़ रुपये की निधि के साथ एक सार्वजनिक ट्रस्ट गठित किया गया है। उन्होंने कहा कि ‘एआई-171 मेमोरियल एंड वेलफेयर ट्रस्ट’ का पंजीकरण मुंबई में कराया गया है। बयान के…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास पर छापेमारी के बाद ईडी ने उनके बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर विशेष न्यायाधीश डमरूधर चौहान के कोर्ट में पेश किया। ईडी ने चैतन्य बघेल से पूछताछ के लिए 5 दिन की पुलिस रिमांड मांगी है, जिसे मंजूर कर लिया गया। ईडी शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चैतन्य से पूछताछ करेगी। चैतन्य के वकील फैजल रिजवी ने बताया कि ईडी की ओर से 5 दिन की रिमांड मांगी गई थी। उन्होंने पत्रकारों को बताया आज तक चैतन्य बघेल को एक भी समन जारी नहीं किया…
पटना। बिहार के लोगों को अगस्त महीने से 125 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। बिहार मंत्रिमंडल की शुक्रवार को हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की शुक्रवार हुई बैठक में सिर्फ इसी एक प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बताया गया कि बैठक में राज्य में सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सभी घरेलू उपभोक्ताओं को जुलाई 2025 की खपत के आधार पर एक अगस्त से 125 यूनिट प्रति माह खपत तक शत-प्रतिशत अनुदान देने के लिए “मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना” के विस्तारीकरण…
रांची। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रांची स्थित चान्हो प्रखंड के रघुनाथपुर गांव में शुक्रवार को खुद खेत में उतरकर महिलाओं के साथ धान रोपनी की। सावन की झमाझम बारिश के बीच पानी से लबालब भरे खेत में ग्रामीण महिलाएं पारंपरिक रीति-रिवाजों और लोकगीतों के बीच रोपनी कर रही थीं, तभी खेत में राज्य की कृषि मंत्री को अपने साथ देखकर वे आश्चर्यचकित रह गईं। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भी रोपनी में हाथ बंटाया। इस दौरान खेत में मौजूद महिलाओं के चेहरों पर गजब का उत्साह था। जॉनी उरांव ने कहा कि हमने पहले भी…
रांची। डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को राजधानी रांची में कई थाना प्रभारियों सहित 34 पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। उन्होंने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। रणविजय शर्मा को लोअर बाजार थाना प्रभारी बनाया गया है। ब्रह्मदेव प्रसाद-थाना प्रभारी अरगोड़ा, रवि कुमार सिंह- थाना प्रभारी डेली मार्केट, कृष्ण कुमार साहू- थाना प्रभारी सुखदेव नगर, रेनू गुप्ता- यातायात थाना प्रभारी गोंदा, मनोज कुमार-प्रभारी नियंत्रण सीसीआर, जयप्रकाश राणा- पुलिस निरीक्षक सदर पश्चिमी अंचल, सतीश कुमार गोराई- पुलिस निरीक्षक सोनहातू अंचल, दयानंद कुमार-साइबर थाना, आलोक सिंह- साइबर थाना, तुलेश्वर प्रसाद कुशवाहा-साइबर थाना, महेश्वर रंजन- साइबर थाना,…
रांची। रांची पुलिस ने आॅनलाइन जुआ और अवैध गेमिंग रैकेट का खुलासा करते हुए 14 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने पांच लैपटॉप, 17 मोबाइल फोन और विभिन्न बैंकों के 90 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 17 जुलाई की रात गुप्त सूचना मिली थी कि बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में कुछ लोग आॅनलाइन गेमिंग और अन्य अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। इसके बाद एक टीम का गठन किया गया। इस टीम ने इलाके में छापेमारी की और एक मकान से 14 लड़कों…
रांची। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रांची स्थित चान्हो प्रखंड के रघुनाथपुर गांव में शुक्रवार को खुद खेत में उतरकर महिलाओं के साथ धान रोपनी की। सावन की झमाझम बारिश के बीच पानी से लबालब भरे खेत में ग्रामीण महिलाएं पारंपरिक रीति-रिवाजों और लोकगीतों के बीच रोपनी कर रही थीं, तभी खेत में राज्य की कृषि मंत्री को अपने साथ देखकर वे आश्चर्यचकित रह गईं। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भी रोपनी में हाथ बंटाया। इस दौरान खेत में मौजूद महिलाओं के चेहरों पर गजब का उत्साह था। जॉनी उरांव ने कहा कि हमने पहले भी…
रांची। समर्पण शाखा की ओर से सावन सिंधारा शुक्रवार को कड़ी पत्ता रेस्ट्रोरेंट कचहरी रोड में किया गया। महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और जमकर झूमी। सभी महिला सदस्य मारवाड़ी और रेट्रो लुक में सज धज कर पहुंचीं। सभी सदस्यों ने डांस प्रतियोगिता में भाग लिया। साथ ही सभी ने एक से बढ़कर एक डांस की प्रस्तुती दी। सभी को तरह-तरह का गेम खेलाया गया और विजेता को पुरस्कार भी दिया गया। कार्यक्रम की संयोजिका कंचन सोमानी, कविता सोमानी, रंजूमालपानी, सोनम शर्मा ने बहुत ही सुंदर तरीके से कार्यक्रम को प्रस्तुत किया। संयोजिका ने बताया कि सभी महिला सदस्यों…
रांची। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित पिस्का मोड़ के पास शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। टंगरा टोली में स्थित एक पुराने और लंबे समय से बंद पड़े स्कूल भवन की छत अचानक गिर गई, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि तीन नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज देव कमल अस्पताल में चल रहा है। उपायुक्त ने मृतक के परिजन और घायलों को मुआवजा देने का निर्देश दिया है। घटना के समय स्कूल भवन के पास कुछ लोग खड़े थे। जबकि कुछ लोग इमारत के अंदर मौजूद थे। तभी अचानक…