Author: News Maati

रांची। पुंदाग के सेल सिटी में श्रेष्ठ ज्वेलर्स में शुक्रवार रात चोरों ने गैस कटर से शटर काटकर लाखों रुपये के गहने चुरा लिए। आठ से अधिक चोर इस वारदात में शामिल थे। उन्होंने रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए गैस कटर से दुकान का शटर काट दिया और अंदर प्रवेश कर गए। दुकान मालिक ने शनिवार को बताया कि चोरों ने दुकान से पांच लाख रुपये से अधिक के गहने चुराए हैं। हालांकि इस घटना में एक राहत की बात यह रही कि चोर दुकान के अंदर रखी तिजोरी को काटने में असफल रहे। चोरों ने तिजोरी को…

Read More

कोलकाता। पटना के एक अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या के मामले में कोलकाता के पास न्यू टाउन से कम से कम पांच लोगों को शनिवार तड़के गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पटना पुलिस और पश्चिम बंगाल विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की संयुक्त छापेमारी के बाद आरोपियों को न्यू टाउन में स्थित एक आवासीय परिसर से गिरफ्तार किया गया। पटना के एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार सुबह बंदूकधारियों ने हत्या के एक मामले में दोषी चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बिहार के बक्सर जिले का निवासी मिश्रा पैरोल…

Read More

वाशिंगटन । ‘भारत-पाकिस्तान’ संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अपने दावे हैं, लेकिन वैश्विक परिदृश्य में उनकी बात का समर्थन करने वाला कोई देश अब तक सामने नहीं आया है। यहां तक कि भारत दो टूक शब्दों में कह चुका है कि ‘संघर्ष-विराम’ आपसी सहमति से हुआ, जिसमें तीसरे किसी देश का दखल नहीं था। मतलब यह कि भारत स्पष्ट तौर पर डोनाल्ड ट्रंप के दावों को खारिज कर चुका है। हालांकि, इस बौखलाहट में अमेरिकी राष्ट्रपति कहीं न कहीं जबरन क्रेडिट लेने की कोशिश में हर जगह अपने बयानों को दोहरा रहे हैं। इस बार उन्होंने एक कदम…

Read More

नई दिल्ली । महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) सुप्रीमो राज ठाकरे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। अधिवक्ता घनश्याम उपाध्याय ने यह याचिका दाखिल की है, जिसमें राज ठाकरे और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश देने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता घनश्याम उपाध्याय ने बताया कि इससे पहले उन्होंने हिंदी भाषा के मुद्दे पर गैर-मराठी नागरिकों पर हो रहे हमलों के खिलाफ अधिकारियों को शिकायत भेजी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उपाध्याय का कहना है कि अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद राज ठाकरे…

Read More

वॉशिंगटन । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ब्रिक्स (BRICS) देशों को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि यह समूह “वास्तविक और प्रभावी रूप से” गठित होता है, तो वह इसे बहुत जल्दी समाप्त कर देंगे। ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वे ब्रिक्स देशों से आयात होने वाले उत्पादों पर 10% टैरिफ लगाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और यह निर्णय उन देशों पर लागू होगा जो “अमेरिका विरोधी नीतियों” के साथ खड़े हैं। ट्रंप ने कहा, “जब मैंने BRICS के बारे में सुना, तब मैंने इन छह देशों को बहुत कड़ा संदेश दिया। अगर…

Read More

भुवनेश्वर । ओडिशा के पुरी जिले में शनिवार को बदमाशों ने 15 वर्षीय लड़की को आग लगा दी। अधिकारियों ने बताया कि लड़की को गंभीर हालत में एम्स-भुवनेश्वर ले जाया गया है। उपमुख्यमंत्री और महिला एवं बाल विकास मंत्री प्रवती परीदा ने एक पोस्ट में घटना की पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘मैं यह खबर सुनकर दुखी और स्तब्ध हूं कि पुरी जिले के बलंगा में कुछ बदमाशों ने सड़क पर 15 वर्षीय लड़की पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।” उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘लड़की को तुरंत एम्स भुवनेश्वर भेज दिया गया है और उसके इलाज की सभी व्यवस्थाएं की जा रही…

Read More

नोएडा । ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित एक विश्वविद्यालय के छात्रावास में मेडिकल की एक छात्रा ने शुक्रवार रात कथित रूप से आत्महत्या कर ली। इस मामले में उसे प्रताड़ित करने के आरोप में डीन समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके दो प्रोफेसर को हिरासत में लिया गया है। अपर पुलिस उपायुक्त सुधीर कुमार ने बताया कि नालेज पार्क थाना क्षेत्र में स्थित शारदा विश्वविद्यालय में बीडीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा ज्योति शर्मा ने छात्रावास के अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके…

Read More

नाहन। एक दुल्हन, दो दूल्हे और धूमधाम से निभाई गयी सदियों पुरानी परंपरा। हिमाचल प्रदेश के ट्रांसगिरी क्षेत्र में हुई इस अनोखी शादी ने कई लोगों का ध्यान खींचा है। लंबे समय से बंद दरवाजों के पीछे चली आ रही इस प्रथा को सिरमौर जिले के शिलाई गांव के प्रदीप नेगी और कपिल नेगी ने समाज के सामने खुले तौर पर निभाया। दोनों भाइयों ने पास के कुन्हाट गांव की सुनीता चौहान से हाटी समुदाय की सांस्कृतिक विरासत से ओतप्रोत एक समारोह में विवाह किया। बड़े भाई प्रदीप जल शक्ति विभाग में कार्यरत हैं, जबकि कपिल विदेश में काम करते…

Read More

पटना। पटना के पारस एचएमआरआई अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में घुसकर पैरोल पर आए गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या मामले में बिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार रात बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने पश्चिम बंगाल में हत्याकांड में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये गिरफ्तारियां शेरू सिंह गिरोह से जुड़े शूटर्स की हुई हैं। इस घटना में और भी अपराधियों के शामिल होने की बात सामने आई है। देर रात तक पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी। गिरफ्तार आरोपियों से पश्चिम बंगाल में पूछताछ…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कल्याणी की एक अदालत ने देश में संभवतः पहली बार साइबर क्राइम के मामले में शुक्रवार को नौ दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इन ठगों ने पिछले साल रानाघाट के एक निवासी से ‘डिजिटल गिरफ्तारी’ की धमकी देकर एक करोड़ रुपये ठगे थे। अदालत ने अभियोजन पक्ष के इस तर्क से सहमति जताई कि इस तरह के अपराध ‘आर्थिक आतंकवाद’ से कम नहीं हैं। इन नौ दोषियों को महाराष्ट्र, हरियाणा और गुजरात से गिरफ्तार किया गया था। इनमें से एक महिला भी शामिल है। ये सभी एक बड़े साइबर गैंग का हिस्सा हैं, जिसने अब तक देशभर में 108…

Read More