Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रामगढ़ घाटी में एक परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 घायल; रांची से हजारीबाग लौट रहा था परिवार
- रांची के करमटोली चौक से जेल मोड़ के बीच 12वीं की छात्रा से छेड़खानी
- रेलवे ने 3,548 एनटीपीसी स्नातक पदों पर भर्ती की शुरू
- सांसद कंगना रनौत ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए
- कांग्रेस कल सुप्रीम कोर्ट तक करेगी मार्च, मुख्य न्यायाधीश को सौंपेगी ज्ञापन
- रूस और यूक्रेन के बीच हो गया एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
- जयंती पर याद किये गए जयप्रकाश बाबू
- लखनऊ में कांग्रेस दफ्तर में चले जूते-चप्पल ; आराधना मिश्रा के पदभार ग्रहण के दौरान बवाल
Author: News Maati
पटना। बिहार पुलिस ने अपराध की बदौलत अकूत संपत्ति जमा करने वाले अपराधियों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कवायद के तहत सभी जिलों से ऐसे 1300 अपराधियों को चिन्हित कर सूची तैयार की गई है, जिनकी अवैध संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें किशनगंज के तीन कुख्यात अपराधियों में ठाकुरगंज थाना के नगर पंचायत निवासी रहीमुद्दीन उर्फ हैबर, विशनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला चांद हुसैन उर्फ चांद और सदर थाना के खगड़ा का रहने वाला मोहम्मद कुर्बान शामिल है। इसके अलावा नावाद के नरहट थाना इलाके के कुख्यात अपराधी अजय कुमार उर्फ…
रांची। फेडरेशन आॅफ झारखंड चेंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की उद्योग उप समिति की बैठक बुधवार को चेंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी की अध्यक्षता में चेंबर भवन में हुई। बैठक में 17 से 19 सितम्बर को रांची में होने वाले डिफेंस एक्सपो पर चर्चा की गई। कहा गया कि एक्सपो में ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों के शामिल होने का प्रयास करने की जरूरत है। चेंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी और महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने संयुक्त रूप से कहा कि झारखंड में डिफेन्स एक्सपो पहली बार होने जा रहा है। यह झारखंड के व्यापारियों के लिए बेहद ही सुनहरा अवसर है। व्यापारियों को…
पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 अगस्त को गयाजी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे बिहार को कई सौगात देंगे। गयाजी में होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। बिहार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने बुधवार को मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित गया दौरे को लेकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक उच्चस्तरीय बैठक की गई। उन्होंने बताया कि बैठक में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, बिहार के मुख्य सचिव समेत वरीय पुलिस अधिकारी शामिल हुए । बैठक में प्रधानमंत्री के आगमन से जुड़े सभी बिंदुओं पर…
वाशिंगटन ।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीद जारी रखने पर बुधवार को भारतीय वस्तुओं पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क लगाने के कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए। इसके साथ ही भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में लगने वाला शुल्क अब बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है। ट्रंप ने पिछले सप्ताह ही 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की थी। उन्होंने ने इस शुल्क के लागू होने से चंद घंटे पहले अतिरिक्त शुल्क लगाने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए। इस आदेश के बाद कुछ छूट प्राप्त वस्तुओं को छोड़कर, भारतीय वस्तुओं पर कुल शुल्क 50 प्रतिशत…
रांची। अग्रवाल सभा, रांची के तत्वावधान में होने वाले 49वां श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव की तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं। सभा के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया ने बुधवार को जयंती महोत्सव कार्यालय का उद्घाटन और विवरणिका (ब्रोशर) का विमोचन किया गया। नंदकिशोर पाटोदिया ने इस अवसर पर कहा कि महोत्सव का शुभारंभ 10 अगस्त (रविवार) को हरमू रोड स्थित गौशाला में गौ-सेवा के साथ होगा। यह आयोजन 5 अक्टूबर तक चलेगा और विभिन्न कार्यक्रम महाराजा अग्रसेन भवन में संपन्न होंगे। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त से 14 सितंबर तक अग्रवंशीय बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 24…
रामगढ़। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 13 दिनों तक अपने पैतृक गांव नेमरा में ही रहेंगे। इस दौरान 13वीं की पूरी प्रक्रिया संपन्न होगी। पारंपरिक विधि विधान के अनुसार वे अपने पिता और राजनीतिक गुरु शिबू सोरेन की आत्मा की शांति के लिए मरांग बुरु देवता से प्रार्थना करेंगे। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए आयोजित होने वाले अनुष्ठान में हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, भाई बसंत सोरेन, परिवार के अन्य सदस्य और गांव के लोग शामिल होंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पैतृक गांव में रहेंगे तो अस्थाई…
पटना। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सात अगस्त को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन आठ अगस्त को वे सीतामढ़ी स्थित माता सीता की जन्मस्थली पुनौराधाम में बनने वाले जानकी मंदिर का भूमि पूजन करेंगे। उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 7 अगस्त की रात 9:30 बजे पटना पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 8 अगस्त की सुबह वे सीतामढ़ी के पुनौराधाम के लिए रवाना होंगे। गृहमंत्री पुनौराधाम में माँ जानकी मंदिर के भव्य निर्माण के लिए भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। पुनौराधाम…
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने जमीन घोटाला मामले के आरोपित रांची के पूर्व उपायुक्त (डीसी) छवि रंजन की जमानत याचिका खारिज कर दी है। इससे पहले 25 जुलाई को अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने बुधवार को छवि रंजन की जमानत याचिका को खारिज करते हुए उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया है। 25 जुलाई को अदालत ने ईडी और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।इससे पहले रांची पीएमएलए की विशेष…
पटना । पटना पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी रोशन शर्मा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। फुलवारी शरीफ इलाके में बुधवार सुबह यह मुठभेड़ हुई। फिलहाल, घायल अपराधी रोशन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक, पटना पुलिस ने सोमवार रात को बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात अपराधी रोशन को गिरफ्तार किया। हालांकि, बुधवार को पुलिस जांच के दौरान अपराधी ने भागने की कोशिश की। इसी दौरान यह मुठभेड़ हुई। पुलिस ने जहानाबाद से अपराधी रोशन को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसने कई बड़ी घटनाओं में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया।…
मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को कहा कि जब तक कि कोई जवाबी टैरिफ न लगाया जाए, अमेरिकी टैरिफ बढ़ोतरी का भारतीय अर्थव्यवस्था पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा। मौद्रिक नीति की घोषणा के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरबीआई गवर्नर ने कहा, “अमेरिकी टैरिफ को लेकर जारी अनिश्चितता का भारतीय अर्थव्यवस्था पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ सकता है। यह जवाबी टैरिफ के लागू होने पर निर्भर है, जिसकी हमें कोई उम्मीद नहीं है।” भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते व्यापार तनाव पर टिप्पणी करने के लिए कहे जाने पर उन्होंने कहा, “हमें…