Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- तरंगिनी बाटलिंग प्लांट का लाइसेंस होगा रद्द, अवैध शराब मामले सें राजद के पूर्व एमएलसी सुबोध राय पर कसा शिकंजा
- बिहार में अब जीविका दीदियां पंचायतों में चलाएंगी सुधा बूथ, सरकार देगी 60 हजार रुपये की वित्तीय सहायता।
- ढुलू महतो ने अरूप चटर्जी को भेजा 2 करोड़ की मानहानि का नोटिस
- वैशाली के दो बुजुर्गों के खातों में आए अरबों रुपये , बैंककर्मी और अधिकारी इतनी बड़ी राशि देखकर हैरान
- पंडरा में स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा स्थायी बाजार, संजय सेठ और मेयर ने किया जगह चिन्हित
- रांची के संग्रामपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्व विधायक लोकनाथ महतो की पत्नी के निधन पर जताया शोक
- भुरकुंडा सौंदा डी में विस्थापन के मुद्दे पर गरजे सांसद मनीष जायसवाल, बोले- उखाड़ने कोई आएगा तो सबसे आगे मुझे पाएंगे
Author: News Maati
नयी दिल्ली । केंद्र सरकार ने वर्ष 2025-26 में खरीफ की फसल के लिए धान, बाजरा, मक्का, उडद, मूंगफली और सूरजमुखी बीज सहित 14 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि की घोषणा की है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को स्वीकृ़ति दी गयी।बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि विपणन सीजन 2025-26 के लिए 14 खरीफ फसलों के एमएसपी में वृद्धि को मंजूरी दे दी गयी है।उन्हाेंने बताया कि पिछले वर्ष की…
नई दिल्ली। झारखंड के देवघर जिले में पुलिस हिरासत में युवक की मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने नोटिस जारी किया है। आयोग ने इसे मानवाधिकार उल्लंघन का गंभीर मामला मानते हुए झारखंड के मुख्य सचिव और डीजीपी को नोटिस जारी कर छह सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने यह भी कहा कि हिरासत में मौत की जानकारी 24 घंटे में आयोग को देना अनिवार्य है। पुलिस से हुई इस चूक पर भी अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 21 मई को युवक को साइबर अपराध के एक मामले में पूछताछ…
नई दिल्ली,। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले दो दिनों में चार राज्यों का दौरा करेंगे और कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। सिक्किम, पश्चिम बंगाल और बिहार होते हुए वे उत्तर प्रदेश आयेंगे।प्रधानमंत्री गुरुवार (29 मई) को सिक्किम का दौरा करेंगे। वे सुबह ह्यसिक्किम@50: जहां प्रगति उद्देश्य से मिलती है और प्रकृति विकास को बढ़ावा देती है कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे सिक्किम में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। यहां वे अलीपुरद्वार में दोपहर अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में सिटी गैस वितरण परियोजना…
नई दिल्ली । कांग्रेस नेता उदित राज ने अपनी पार्टी के सांसद शशि थरूर के एक ताजा बयान को लेकर बुधवार को उन पर निशना साधा और कहा कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुख्य प्रवक्ता घोषित कर देना चाहिए। पाकिस्तान के साथ हालिया संघर्ष की पृष्ठभूमि में भारत का पक्ष रखने के लिए विदेश गए एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे थरूर ने पनामा में कहा कि हाल के वर्षों में जो बदलाव आया है वह यह है कि आतंकवादियों को भी एहसास हो गया है कि उन्हें अपने किए की कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा…
रांची। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार आईएएस अधिकारी विनय चौबे और गजेंद्र सिंह से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम दो दिनों तक गहन पूछताछ कर सकेगी। रिमांड की अवधि 29 मई, गुरुवार सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी, जो 31 मई, शनिवार को सुबह 10:00 बजे समाप्त हो जाएगी। उसके बाद दोनों आरोपियों को एसीबी कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे संबंधित एसीबी की याचिका पर सुनवाई करने के बाद कोर्ट ने विनय चौबे और गजेंद्र सिंह से पूछताछ के लिए दो दिनों की रिमांड देने का फैसला सुनाया। एसीबी ने इनसे पूछताछ के लिए सात दिनों की पुलिस…
पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिन के बिहार दौरे से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने स्वागत में पटना समेत राज्य के दूसरे हिस्सों में आॅपरेशन सिंदूर से जुड़ा पोस्टर लगाया है। दो तरह के पोस्टर भाजपा दफ्तर पर लगे हैं। एक पोस्टर में नारा है- ना देश झुकेगा, ना बिहार का विकास रुकेगा। दूसरे पोस्टर में लिखा है- जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिलाया है। ठीक 35 दिन बाद फिर से बिहार दौरे पर आ रहे मोदी इससे पहले पहलगाम हमले के बाद 24 अप्रैल को मधुबनी आए थे और वहीं से ऐलान किया था…
रांची। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी और अपराध अनुसंधान विभाग के डीआईजी चंदन कुमार झा ने सामाजिक पहल के तहत अपने एक दोस्त के साथ मिलकर आईआईटी-जेईई और नीट के अभ्यर्थियों के लिए एक नया यूट्यूब चैनल शुरू किया है। इस नए चैनल ‘एडुकॉप’ के जरिए विद्यार्थियों को निःशुल्क आईआईटी-जेईई और नीट की तैयारी कराई जाएगी। यूट्यूब के अलावा व्हाट्सअप चैनल और टेलीग्राम चैनल भी शुरू किया गया है, जिसमें सभी वीडियो के लिंक और अध्ययन से जुड़ी अन्य सामग्री उपलब्ध रहेंगी। इन चैनलों के जरिए विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई की सुविधा मिलेगी जो पूरी तरह से निशुल्क होगी।…
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से ली गई 11वीं से 13वीं सिविल सेवा मुख्य परीक्षा परिणाम में हुई धांधली का साक्ष्य झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने राज्यपाल को सौंपा। मोर्चा के उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने छात्र मंडली के साथ बुधवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर उक्त परीक्षा में हुई अनियमितता के साक्ष्य सौंपा। राज्यपाल से मिलने के बाद राजभवन के समक्ष मीडिया से बात करते हुए देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि संविधान के आर्टिकल 15 और 16 के कोटिवार आरक्षण का उल्लंघन किया जा रहा है। जारी नियुक्ति विज्ञापन की कंडिका 3 (ग) और…
रामगढ़। रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सभागार में बुधवार को सत्र 2025-27 की तीसरी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चेंबर अध्यक्ष मंजीत साहनी और संचालन मानद सचिव मनोज चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान चेंबर अध्यक्ष ने 22 जून रविवार को होने वाले चेंबर के वार्षिक आम सभा को सफल बनाने के लिए उपस्थित लोगों से बिचार मांगा। उपस्थित सदस्यों ने आम सभा को सफल बनाने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन करने एवं मुख्य अतिथि के नाम का प्रस्ताव दिया। चेंबर उपाध्याय अमरेश गणक ने सभी आए हुए पदाधिकारियों उपसमिति के सभापतियों एवं अतिथियों को धन्यवाद…
रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने बुधवार को हरमु रोड गौशाला में गौ सेवा की। समर्पण शाखा की अध्यक्ष पूजा अग्रवाल की अध्यक्षता में हर महीने की अमावस को गौ सेवा की जाती है। इसी क्रम में गौ सेवा का कार्यक्रम किया गया। समर्पण शाखा की अध्यक्ष पूजा अग्रवाल ने कहा कि गौ माता की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है । इसलिए शाखा की ओर से समय-समय पर गौ सेवा की जाती है। सेवा कार्य पूर्व अध्यक्ष विनिता बिहानी की ओर से की गई। गौ माता को पालक, हरी सब्जी, रोटी सहित अन्य सामाग्री खिलाई गई।…