Author: News Maati

पटना। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत, स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने शुक्रवार सुबह जहानाबाद में तैनात डीएसपी संजीव कुमार के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के एक गंभीर मामले से जुड़ी है, जिसमें उन पर ₹1.52 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। विजिलेंस यूनिट ने डीएसपी संजीव कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। इस मामले की गहन जांच के लिए, यूनिट ने पटना, खगड़िया और जहानाबाद में उनके अलग-अलग ठिकानों पर एक ही समय में छापेमारी…

Read More

नयी दिल्ली ।दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के भोगल इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की किसी नुकीले हथियार से वार कर हत्या कर दी गयी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि भोगल के चर्च लेन निवासी आसिफ कुरैशी पर बृहस्पतिवार देर रात हुई तीखी बहस के दौरान किसी नुकीली चीज से हमला किया गया, जिससे उसके सीने में गंभीर चोट आयी। पुलिस के अनुसार, यह घटना रात करीब साढ़े 10 बजे हुई जब आसिफ की अपने घर के सामने एक स्कूटर खड़ा करने…

Read More

अहमदाबाद। गुजरात एटीएस ने हाल ही में अल-कायदा के ऑनलाइन टेरर माड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया, जिनमें झारखंड की मूल निवासी शमा परवीन भी शामिल हैं। शमा को बेंगलुरु से पकड़ा गया था और उस पर अल-कायदा के एजेंडे को बढ़ावा देने का आरोप है। एटीएस द्वारा शमा के इंटरनेट मीडिया अकाउंट की जांच जारी है, जिसमें पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर से उसके संबंधों का खुलासा हुआ है। एटीएस के अनुसार, शमा परवीन ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इंटरनेट मीडिया पर भारत के खिलाफ जहर फैलाया। उसने मुनीर से भारत पर आक्रमण करने…

Read More

वाशिंगटन। भारतीय वस्तुओं पर नए टैरिफ का असर अमेरिकियों की रसोई पर भी पड़ेगा। वजह यह है कि नए टैरिफ से भारत से आयात होने वाले मसाले महंगे हो जाएंगे जिससे खाने की लागत बढ़ जाएगी। एक व्यापार संघ ने बुधवार को चेतावनी दी कि घरों की रसोइयों, रेस्टोरेंट एवं बड़े निर्माताओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कई मसाले भारत से आयात किए जाते हैं और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ से लागत बढ़ सकती है।अमेरिकी कृषि विभाग के अनुसार, पिछले वर्ष अमेरिका ने भारत से 41 करोड़ डॉलर से ज्यादा के मसाले आयात…

Read More

नई दिल्ली। अमेरिका ने भारत समेत दर्जनों देशों पर आधिकारिक तौर पर टैरिफ लगाना शुरू कर दिया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 1 बजे एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें अमेरिका द्वारा हाल ही में भारतीय निर्यात पर लगाए गए भारी टैरिफ वृद्धि के प्रभाव का आकलन किया जाएगा। वहीं, इस बैठक में कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लिए जा सकते हैं। यह कदम अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने के फैसले के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापार तनाव के बीच उठाया गया है। इस बैठक में अमेरिकी कार्रवाई…

Read More

रांची। राजधानी रांची में 28 अगस्त से तीन सितंबर तक सांसद कला महोत्सव मनाया जाएगा। एक सप्ताह तक चलने वाले इस महोत्सव में विभिन्न विद्यालयों में चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें विद्यालयों के आठवीं कक्षा से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। यह जानकारी रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में दी। सेठ ने बताया कि इस चित्रांकन प्रतियोगिता का थीम ऑपरेशन सिंदूर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सैन्य प्रेम है। इस महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच ऑपरेशन सिंदूर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सैन्य प्रेम के प्रति…

Read More

पटना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में मां जानकी मंदिर के शिलान्यास और भूमि पूजन करेंगे।इसे लेकर अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि शुक्रवार का दिन पूरे देश और विशेषकर मिथिलांचल के लिए अत्यंत सौभाग्य और हर्ष का दिन होने वाला है, जब बिहार के सीतामढ़ी स्थित माता सीता की जन्मभूमि में पवित्र पुनौरा धाम मंदिर एवं परिसर के समग्र विकास की वृहद योजना का शिलान्यास होगा। उन्होंने आगे लिखा कि साथ ही, यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए पीएम…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक और महाराष्ट्र में चुनाव में धांधली का गंभीर आरोप चुनाव आयोग पर फिर से लगाया है। मतदाता सूची विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरुद्ध लामबंद विपक्ष के दृष्टिकोण में यह कथित ‘एटम बम’ हो सकता है। नैरेटिव की लड़ाई तो लंबी चलेगी लेकिन राहुल के तीखे आरोपों के जवाब में चुनाव आयोग ने जो पक्ष रखा है वह भी फांस से कम नहीं है। राहुल ने कर्नाटक में मतदाता सूची में गड़बड़ी, एक ही मतदाता के नाम बार-बार आने, गलत पता जैसे कई आरोप लगाए हैं। यानी एक तरह से राहुल ने…

Read More

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के प्रमुख नेताओं की गुरुवार को यहां बैठक हुई। राजग के घटक दलों ने सर्वसम्मति से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का नाम तय करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को अधिकृत किया है। संसद भवन परिसर में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, आरपीआई(ए) के प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले सहित कई नेता मौजूद थे। बैठक…

Read More

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 750 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले में गुरुवार को झारखंड, पश्चिम बंगाल और मुंबई स्थित कुल 12 ठिकानों पर छापे मारी की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि छापेमारी के दौरान जीएसटी घोटालेबाजों की ओर से नकदी को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए अंगड़िया (कूरियर सेवा) एवं हवाला का सहारा लेने के सूबत मिले हैं। ईडी ने जीएसटी घोटाले मामले में रांची, जमशेदपुर, धनबाद, सरायकेला, कोलकाता, मुंबई में घोटाले से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापा मारा। ईडी ने रांची के व्यापारी श्याम ठक्कर के व्यापारिक प्रतिष्ठान कामधेनु इंटरप्राइजेज सहित ठिकानों पर छापा…

Read More