Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रामगढ़ घाटी में एक परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 घायल; रांची से हजारीबाग लौट रहा था परिवार
- रांची के करमटोली चौक से जेल मोड़ के बीच 12वीं की छात्रा से छेड़खानी
- रेलवे ने 3,548 एनटीपीसी स्नातक पदों पर भर्ती की शुरू
- सांसद कंगना रनौत ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए
- कांग्रेस कल सुप्रीम कोर्ट तक करेगी मार्च, मुख्य न्यायाधीश को सौंपेगी ज्ञापन
- रूस और यूक्रेन के बीच हो गया एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
- जयंती पर याद किये गए जयप्रकाश बाबू
- लखनऊ में कांग्रेस दफ्तर में चले जूते-चप्पल ; आराधना मिश्रा के पदभार ग्रहण के दौरान बवाल
Author: News Maati
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस यशवंत वर्मा को बड़ा झटका दिया। कोर्ट ने उनकी याचिका को सुनवाई योग्य नहीं मानते हुए खारिज कर दिया है। दरअसल, जस्टिस वर्मा ने अपने आवास से जला हुआ कैश मिलने के मामले में गठित जांच समिति की रिपोर्ट को अमान्य करार देने की मांग को लेकर याचिका दाखिल की थी। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पद से हटाने के लिए भेजी गई सिफारिश को भी…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कृषि के क्षेत्र में स्वामीनाथन के योगदान को स्मरण करते हुए किसानों के भविष्य, उनकी आय वृद्धि और हितों को लेकर केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे लिए अपने किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरे भाइयों-बहनों के हितों के साथ कभी समझौता नहीं करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि वे जानते हैं कि व्यक्तिगत रूप से मुझे बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी, लेकिन मैं…
नयी दिल्ली । निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति पद के लिए नौ सितंबर को होने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है और इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हो गई। अधिसूचना के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है और दस्तावेजों की जांच 22 अगस्त को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 25 अगस्त है। जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अचानक इस्तीफा देने के बाद 21 जुलाई को यह पद रिक्त हो गया था। धनखड़ का कार्यकाल अगस्त 2027 में समाप्त होना था। संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, मध्यावधि चुनाव की…
रांची । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन बुधवार को अपने पैतृक आवास नेमरा में गांव वासियों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंत्येष्टि के बाद होने वाले अनुष्ठान को लेकर ग्रामीणों से विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर गांववासियों ने तीन नहान, दसकर्म और श्राद्धकर्म को लेकर मुख्यमंत्री के साथ कई स्थानीय परंपरा से संबंधित अनुभवों को साझा किया और सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने भी दसकर्म दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। मौके पर ग्रामीणों ने गुरूजी के अनुभवों को साझा करते हुए उन्हें याद किया। साथ ही ग्रामीणों ने अपनी संवेदना जताई और दिवंगत…
प्रयागराज । धनबाद का कुख्यात गैंगस्टर आशीष रंजन सिंह उर्फ छोटू सिंह यूपी के प्रयागराज में एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया है। मुठभेड़ प्रयागराज के शंकरगढ़ इलाके में बुधवार देर रात हुई। पुलिस की गोली से घायल आशीष को अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। झारखंड पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी आशीष रंजन की मौत की पुष्टि की है। एसटीएफ को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई थी। इनपुट मिला था कि आशीष अपने एक सहयोगी के साथ प्रयागराज में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम…
रांची । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करीब 800 करोड़ रुपये के बहुचर्चित जीएसटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार सुबह रांची शहर के छह ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। यह छापेमारी घोटाले के मास्टरमाइंड माने जा रहे कोलकाता निवासी शिव कुमार देवड़ा के नेटवर्क से जुड़े लोगों के ठिकानों पर की जा रही है। ईडी की एक टीम ने शहर के प्रमुख रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्र पीपी कंपाउंड स्थित कृष्णा अपार्टमेंट में चौथी मंजिल पर कृष्णा ठक्कर नामक कारोबारी के ठिकाने पर दबिश दी। इसके अलावा शहर के पांच अन्य ठिकानों पर भी समानांतर जांच चल रही है।…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवनिर्मित कर्तव्य भवन को संविधान की मूल भावना का उद्घोष बताते हुए कहा कि इसमें जो नीतियां और निर्णय लिए जायेंगे उनसे आत्मनिर्भर भारत की कहानी लिखने के साथ साथ विकसित भारत का सपना साकार किया जायेगा। मोदी ने बुधवार को सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत केन्द्रीय सचिवालय भवनों में से एक कर्तव्य भवन-3 का उद्घाटन के बाद शाम को एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस नये भवन से देश को गरीबी से मुक्त करने के साथ साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है। प्रधानमंत्री ने कर्तव्य भवन…
रांची। हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन की ओर से बुधवार को धुर्वा स्थित कार्यालय में यूनियन कार्यकारिणी बैठक हुई।बैैैठक में यूनियन के महामंत्री लीलाधर सिंह ने कहा कि ठेका कामगार पहले प्लांट में काम शुरू करें। तभी उनकी मांगों पर ठोस पहल संभव है। उन्होंने कहा कि जब कामगार एफटीई के रूप में एचईसी से छह माह के लिए जुड़े थे, तब उन्हें सभी वित्तीय सुविधाएं और अवकाश समान रूप से मिलता था। एक वर्ष की हड़ताल में गलत नेतृत्व के कारण मजदूरों का वेतन कटा और ठेकेदार की अनुपस्थिति में छह माह का भुगतान लंबित है। उन्होंने कहा कि पिछले…
साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के दुधकोल गांव में बुधवार को जमीन विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा खुद थाना पहुंचा और पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के अनुसार जमीन को लेकर आपसी विवाद चल रहा था। इसी में रिश्ते में भतीजा बज्जल हेंब्रम ने अपने चाचा-चाची समेत तीन लोगों की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। मृतकों के नाम नाथनियाल हांसदा, बडकी मुर्मू, नोहा बेसरा बताया गया है। हत्या की घटना को अंजाम देने…
रांची। प्रधान न्यायायुक्त की अदालत ने बुधवार को शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने के आरोपित सब इंस्पेक्टर रमेश भारती की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। रमेश पर रांची में पढ़ाई कर रही छात्रा ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। रमेश मूलरूप से गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र का निवासी है, जो सिमडेगा में पदस्थापित है। युवती की शिकायत पर रांची के महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि युवती और आरोपित के बीच इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी। आरोपित अक्सर छात्रा…