Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- तरंगिनी बाटलिंग प्लांट का लाइसेंस होगा रद्द, अवैध शराब मामले सें राजद के पूर्व एमएलसी सुबोध राय पर कसा शिकंजा
- बिहार में अब जीविका दीदियां पंचायतों में चलाएंगी सुधा बूथ, सरकार देगी 60 हजार रुपये की वित्तीय सहायता।
- ढुलू महतो ने अरूप चटर्जी को भेजा 2 करोड़ की मानहानि का नोटिस
- वैशाली के दो बुजुर्गों के खातों में आए अरबों रुपये , बैंककर्मी और अधिकारी इतनी बड़ी राशि देखकर हैरान
- पंडरा में स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा स्थायी बाजार, संजय सेठ और मेयर ने किया जगह चिन्हित
- रांची के संग्रामपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्व विधायक लोकनाथ महतो की पत्नी के निधन पर जताया शोक
- भुरकुंडा सौंदा डी में विस्थापन के मुद्दे पर गरजे सांसद मनीष जायसवाल, बोले- उखाड़ने कोई आएगा तो सबसे आगे मुझे पाएंगे
Author: News Maati
पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार शाम 4.30 बजे पटना हवाई अड्डे पर पहुंचे , जहां राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित भाजपा के बड़े नेताओं ने उनका स्वागत किया। गुरुवार को प्रधानमंत्री ने जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, पटना के नये टर्मिनल भवन का उद्घाटन तथा बिहटा हवाई अड्डा के नये सिविल एनक्लेव का शिलान्यास किया। नये टर्मिनल भवन के निर्माण से राज्य में हवाई संपर्कता सुदृढ़ होगी और पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा। उद्घाटन और शिलान्यास के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पटना एयरपोर्ट से लेकर बिहार भाजपा कार्यालय तक लगभग 5 किलोमीटर लंबा रोड…
अलीपुरद्वार (पश्चिम बंगाल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि आॅपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है और चेतावनी दी कि आतंकवाद को प्रायोजित करने वालों को भारी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान को पहले ही उसके घर में घुसकर तीन बार मारा जा चुका है। आॅपरेशन सिंदूर के बाद पश्चिम बंगाल में अपनी पहली रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने सिंदूर के साथ क्षेत्र के गहरे सांस्कृतिक और भावनात्मक संबंध का जिक्र किया और दुर्गा पूजा के दौरान बंगाली महिलाओं द्वारा मनाए जाने वाले पारंपरिक अनुष्ठान सिंदूर खेला का उल्लेख किया।…
वाशिंगटन। यूएस कोर्ट आॅफ इंटरनेशनल ट्रेड के तीन जजों के पैनल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका देते हुए उनके कुछ देशों के खिलाफ लगाए गए अत्यधिक ट्रैफिक को रोक दिया। फैसले में कहा गया कि राष्ट्रपति ने संघीय कानून के तहत इस तरह का टैरिफ जारी करने में अपने अधिकारों का अतिक्रमण किया। यह ट्रैफिक अवैध है। सीबीएस न्यूज की खबर के अनुसार, जजों के पैनल ने बुधवार को यह फैसला सुनाया। इस फैसले ने पिछले महीने लिबरेशन डे पर व्यापारिक साझेदारों पर लगाए गए इस तरह के टैरिफ को रोक दिया है। पैनल ने चीन, मैक्सिको और…
जमशेदपुर। जुबली पार्क स्थित टाटा जू ने एक सराहनीय और अनोखी पहल की शुरूआत की है। अब आम लोग जू में रहने वाले किसी भी जानवर को एक वर्ष या पांच वर्षों के लिए “एडॉप्ट” कर सकते हैं। इस योजना के तहत एडॉप्शन करने वाले व्यक्ति को उस जानवर के भोजन से लेकर दवा तक के सभी खर्चों की जिम्मेदारी लेनी होगी, जबकि उसकी देखरेख का काम जू प्रबंधन करेगा। टाटा जू के डायरेक्टर सब्बा हुसैन ने गुरुवार को जानकारी दी कि अब तक कई लोग बंदर, हिरण और भालू जैसे जानवरों को गोद ले चुके हैं। इस योजना का…
गुमला। हाईटेंशन बिजली तार के साथ 6 चोरों को रायडीह पुलिस ने गिरफ्तार गुरुवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार चोरों में चंदवा थाना क्षेत्र के बानटोली निवासी सुरेंद्र उरांव, चान्हो थाना क्षेत्र के दीपक कुमार, रेडी थाना क्षेत्र के चिरगांव निवासी ख्रीस्तियानुस एक्का व कृष्ण लोहार, पालकोट थाना क्षेत्र के तपकरा गांव निवासी अनुज महतो गुमला के गाढ़सरू गांव निवास फादर लोहार के नाम शामिल है। चोरों के पास चार बंडल तार , हेक्सा ब्लेड कटर मशीन, एक बोलेरो वाहन व दो मोबाइल जब्त किया गया। रायडीह थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली…
हजारीबाग। एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव हत्याकांड में हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में एक और मुख्य आरोपित मुकेश साव उर्फ प्रभात उर्फ माइकल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक पिस्टल, दो कारतूस, तीन मोबाइल फोन और एक चोरी की बाइक बरामद की गई है। गिरफ्तार अपराधी 36 वर्षीय मुकेश साव, लातेहार जिले के बारियातू थाना अंतर्गत ग्राम चेडरा का रहने वाला है। गिरफ्तारी की पुष्टि कटकमदाग थाना प्रभारी पंकज कुमार ने की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी हथियार के साथ किसी बड़ी आपराधिक वारदात…
रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर से शराब घोटाले को लेकर अपनी बात रखी है। मरांडी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पोस्ट एक्स के जरिये कहा है कि मैं पहले भी कई बार कह चुका हूं कि झारखंड का शराब घोटाला दिल्ली शराब घोटाले से भी कहीं बड़ा है। अब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भी इस बात की पुष्टि की है कि झारखंड में 100 करोड़ रुपये का शराब घोटाला हुआ है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इतना बड़ा घोटाला सिर्फ विभागीय अधिकारियों और प्लेसमेंट एजेंसी तक सीमित नहीं…
पटना। जेईई एडवांस्ड का परिणाम दो जून को सुबह 10:00 बजे जारी किया जाएगा। वहीं, तीन जून से आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपलआईटी व जीएफटीआई में प्रवेश के लिए जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ करेगा। जोसा ने अपनी वेबसाइट पर काउंसलिंग कार्यक्रम अपलोड कर दिया है। 2025 में जोसा काउंसलिंग (JoSSA) 23 आईआईटी, 32 एनआईटी, 26 ट्रिपलआईटी और 47 जीएफटीआई में नामांकन के लिए करेगा।काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। जोसा के अनुसार आईआईटी, एनआईटी व ट्रिपलआईटी में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया तीन से 28 जुलाई तक छह चरणों में संपन्न होगी। जेईई मेन और एडवांस क्वालीफाई विद्यार्थी तीन से 12 जून की शाम 5:00…
इस्लामाबाद । पहलगाम में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड लश्कर-ए-तैयबा (LeT) कमांडर सैफुल्लाह कसूरी फिर से सामने आया है। वह पाकिस्तान में एक रैली में देखा गया। इस रैली में उसने भारत के खिलाफ आग उगली। कसूरी ने पाकिस्तान के सियासी नेताओं और अन्य आतंकियों के साथ मंच साझा किया। यह रैली पाकिस्तान मार्कजी मुस्लिम लीग (PMML) ने आयोजित की थी। पाकिस्तान के परमाणु परीक्षणों की वर्षगांठ में आयोजित रैली में इसने भड़काऊ भाषण दिए। इस रैली में लश्कर सरगना हाफिज सईद का बेटा तलहा सईद भी मौजूद था। भारत ने उसे भी आतंकी घोषित कर रखा है। कसूरी ने…
इस्लामाबाद । पाकिस्तान ने बुधवार, 28 मई को यौम-ए-तकबीर मनाया है। 28 मई को ही साल 1998 में पाकिस्तान परमाणु शक्ति संपन्न देश बना था। ऐसे में इस तारीख को देश में बड़े-बड़े कार्यक्रम होते हैं। पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर ने भी अजरबैजान में जमकर अपने देश के परमाणु हथियारों का बखान किया है। दोनों ने इस मौके पर जमकर शेखी बघारी लेकिन इसी दौरान अभिनेत्री हिना ख्वाजा बयात ने पाकिस्तान की सार्वजनिक और निजी सेवाओं की खराब हालत का खुलासा दुनिया के सामने कर दिया। हिना ने वीडियो बनाकर दुनिया को बताया कि…