Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- तरंगिनी बाटलिंग प्लांट का लाइसेंस होगा रद्द, अवैध शराब मामले सें राजद के पूर्व एमएलसी सुबोध राय पर कसा शिकंजा
- बिहार में अब जीविका दीदियां पंचायतों में चलाएंगी सुधा बूथ, सरकार देगी 60 हजार रुपये की वित्तीय सहायता।
- ढुलू महतो ने अरूप चटर्जी को भेजा 2 करोड़ की मानहानि का नोटिस
- वैशाली के दो बुजुर्गों के खातों में आए अरबों रुपये , बैंककर्मी और अधिकारी इतनी बड़ी राशि देखकर हैरान
- पंडरा में स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा स्थायी बाजार, संजय सेठ और मेयर ने किया जगह चिन्हित
- रांची के संग्रामपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्व विधायक लोकनाथ महतो की पत्नी के निधन पर जताया शोक
- भुरकुंडा सौंदा डी में विस्थापन के मुद्दे पर गरजे सांसद मनीष जायसवाल, बोले- उखाड़ने कोई आएगा तो सबसे आगे मुझे पाएंगे
Author: News Maati
बिक्रमगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय बिहार दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को रोहतास जिले के बिक्रमगंज पहुंचे। उन्होंने 48,520 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण किया। बिहार में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सड़क अवसंरचना और संपर्क को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इसमें वाराणसी-रांची-कोलकाता (एनएच-319बी) नेशनल हाईवे भी शामिल है, जो झारखंड की राजधानी रांची को वाराणसी से जोड़ेगी. यह नेशनल हाईवे यूपी के वाराणसी से शुरू होगा, जो बिहार के चार और झारखंड के पांच जिलों को कवर करते हुए पश्चिम बंगाल…
उत्तराखंड । उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड प्रकरण में संलिप्त तीन आरोपियों को शुक्रवार को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। सजा का ऐलान कोटद्वार स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने दिया है। इस हत्याकांड में संलिप्त पुलकित आर्य, उसके कर्मचारी सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को 302, 201, 354 के तहत दोषी करार दिया गया है। कोर्ट ने हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी पुलकित आर्य पर 302, 201, 354ए और अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत आरोप तय किए। वहीं, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को आईपीसी की धारा 302, 201 और अनैतिक देह…
काराकाट । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के काराकाट से एक सभा को संबोधित करते हुए आतंकियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि मैं बिहार की धरती से से कहना चाहता हूं कि आॅपरेशन सिंदूर से भारत की ताकत दुश्मनों के साथ पूरी दुनिया ने देखी है। लेकिन, दुश्मन यह समझ लें कि यह तो हमारी तरकस का एक ही तीर है। आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई न रुकी है न ही थमी है। आतंक का फन अगर फिर उठेगा भारत उसे बिल से खींचकर कुचलने का काम करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी लड़ाई…
सासाराम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में 48,520 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” आज मुझे इस पवित्र भूमि पर बिहार के विकास को नई गति देने का सौभाग्य मिला है। यहां करीब 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। आप सब बड़ी संख्या में हमें आर्शीवाद देने आए हैं। आपका ये स्नेह और बिहार का ये प्यार मैं इसे हमेशा सर आंखों पर रखता हूं। मोदी ने कहा, “अभी पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, हमारे कितने…
जम्मू । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को अत्यधिक सतर्कता और चौकसी बनाए रखते हुए आगामी अमरनाथ यात्रा को पूरी तरह शांतिपूर्ण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अमित शाह ने राजभवन में सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू, डीजीपी नलिन प्रभात और गृह मंत्रालय, सेना, अर्धसैनिक बलों, जम्मू-कश्मीर पुलिस, नागरिक प्रशासन और केंद्र और केंद्र शासित प्रदेश की खुफिया एजेंसियों के अन्य शीर्ष अधिकारी शामिल हुए।केंद्रीय गृह मंत्री ने आगामी अमरनाथ…
रांची,। आजसू पार्टी ने कहा कि कांग्रेस और झामुमो पेसा कानून और सरना कोड के मुद्दे पर झारखंडी जनता को गुमराह करना बंद करे और बताए कि वर्ष 2014 में केंद्र की मनमोहन सरकार ने सरना कोड की मांग को खारिज क्यों किया था। आजसू ने कांग्रेस और झामुमो से पेसा कानून के संबंध में अपनी स्थिति और रुख स्पष्ट करने को कहा है। आजसू पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत और झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में गुरुवार को संयुक्त रूप से कहा कि मौजूदा सरकार आदिवासियों के अधिकारों के…
रांची। कांके थाना क्षेत्र में हुए रमेश हत्याकांड का रांची पुलिस ने खुलासा कर लिया है। जमीन कारोबारी रमेश की हत्या की पूरी साजिश उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रमेश की पत्नी सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में मृतक की पत्नी तनु लकड़ा, प्रेमी शाहिद अंसारी और सतीश बैठा शामिल है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चार मोबाइल फोन, चाकू और घटना में इस्तेमाल कार बरामद की है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि रांची के…
रांची। लंबित मुद्दों के समाधान के लिए महासचिव आदित्य मल्होत्रा के नेतृत्व में फेडरेशन आॅफ झारखंड चेंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल की गुरुवार को नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार के साथ उनके आवास पर बैठक हुई। बैठक में चेंबर के प्रतिनिधिमंडल ने अनाधिकृत निर्माण को नियमितीकरण करने के लिए राज्य में भवन नियमितीकरण योजना को जल्द प्रभावी करने का आग्रह किया। साथ ही कहा गया कि राज्यवासी इस योजना की प्रतीक्षा में हैं। इससे सरकार को भी भारी मात्रा में राजस्व की प्राप्ति होगी। प्रतिनिधिमंडल ने भवन योजनाओं में मल्टी लेवल स्टैक पार्किंग की स्वीकृति देने, कोडरमा जिले…
नई दिल्ली। तहसीलों में फैला भ्रष्टाचार संपत्ति विवादों को बढ़ाता रहा और अदालतें उसके बोझ तले दबती रहीं, लेकिन किसी सरकार ने इस ओर ध्यान ही नहीं दिया। अब पहली बार भूमि संसाधन से जुड़ी व्यवस्था को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए मिशन मोड पर काम शुरू किया गया है। संपत्ति के पंजीकरण की व्यवस्था को आॅनलाइन करने में जानबूझकर खड़ी की जा रही कानूनी बाधा को ढेर करने के लिए केंद्र सरकार ने नए पंजीकरण कानून का मसौदा तैयार कर लिया है। अब केंद्र सरकार राज्यों को भी सुझाने जा रही है कि उन्हें अपने भूमि संबंधी…
रांची। राज्य सरकार ने शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार आईएएस अधिकारी विनय चौबे और संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। दोनों अधिकारियों पर लगभग 38 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है। इस संबंध में कार्मिक और प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। दोनों अधिकारियों का निलंबन 20 मई से माना जायेगा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने 20 मई को ही दोनों अधिकारियों को गिरफ्तार किया था और बाद में उन्हें एसीबी की विशेष अदालत के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। इस मामले…