Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- तरंगिनी बाटलिंग प्लांट का लाइसेंस होगा रद्द, अवैध शराब मामले सें राजद के पूर्व एमएलसी सुबोध राय पर कसा शिकंजा
- बिहार में अब जीविका दीदियां पंचायतों में चलाएंगी सुधा बूथ, सरकार देगी 60 हजार रुपये की वित्तीय सहायता।
- ढुलू महतो ने अरूप चटर्जी को भेजा 2 करोड़ की मानहानि का नोटिस
- वैशाली के दो बुजुर्गों के खातों में आए अरबों रुपये , बैंककर्मी और अधिकारी इतनी बड़ी राशि देखकर हैरान
- पंडरा में स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा स्थायी बाजार, संजय सेठ और मेयर ने किया जगह चिन्हित
- रांची के संग्रामपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्व विधायक लोकनाथ महतो की पत्नी के निधन पर जताया शोक
- भुरकुंडा सौंदा डी में विस्थापन के मुद्दे पर गरजे सांसद मनीष जायसवाल, बोले- उखाड़ने कोई आएगा तो सबसे आगे मुझे पाएंगे
Author: News Maati
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को अपनी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन संग बाबा केदारनाथ की पूजा-अर्चना की। पूजा करने के दौरान सोरेन के दोनों बेटे भी उनके साथ थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने समस्त झारखण्डवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को मुख्यमंत्री अपनी पत्नी और दोनों बेटों के साथ पूजा करने के लिए रांची से केदारनाथ के लिए रवाना हुए थे।
रांची। कांके थाना पुलिस ने एन्टी क्राइम चेकिंग के दौरान हथियार के साथ एक अपराधी शमसाद आलम को गिरफ्तार किया है। शमसाद गोंदा थाना क्षेत्र की टिंबर गली के तीसरा अपार्टमेंट में रहता है। वह मूल रुप से बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। इसके पास से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुई है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को बताया कि जिले में सघन गश्ती और एन्टी क्राइम चेकिंग लगातार की जा रही है। इसी दौरान 29 मई की रात कांके थाना क्षेत्र के लॉ यूनिवर्सिटी के आगे रिंग रोड ओवर ब्रिज…
रांची । 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया से यह स्पष्ट कर दिया है कि इस साल झारखंड में स्थानीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, तो वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 की बकाया राशि मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि 15वां वित्त आयोग ने शर्त लगाई थी कि ग्रांट के लिए स्थानीय निकाय का चुनाव जरूरी है। चुनाव नहीं होने के कारण यहां का पैसा रूका हुआ है। अगर इस साल चुनाव हो जाएगा, तो दो साल की बकाया राशि भी रिलिज हो जाएगी। वे शुक्रवार को होटल रेडिशल ब्लू में प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। पनगढ़िया…
रांची । पुलिस ने बोकारो के एक सेवानिवृत्त अधिकारी से 1.39 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में तेलंगाना और मिजोरम से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से खुद को सीबीआई एनसीबी और एनआईए का अधिकारी बताकर पीड़ित को मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की धमकी दी थी और डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर ठगी की थी। दुबई सिंडिकेट से जुड़े साइबर अपराधी : रांची। सीआईडी साइबर अपराध थाना पुलिस ने बोकारो के एक सेवानिवृत्त लोक उपक्रम अधिकारी से 1.39 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में तेलंगाना और मिजोरम से तीन…
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि 1971 इसका गवाह है, कि जब भारतीय नौसेना हरकत में आई थी, तो पाकिस्तान एक से दो हो गया था। अगर ऑपरेशन सिंदूर में, भारतीय नौसेना अपने फॉर्म में आई होती, तो पाकिस्तान के दो टुकड़े ही न होते बल्कि मैं समझता हूँ शायद चार टुकड़े हो जाते। रक्षा मंत्री ने शुक्रवार को गोवा के तट से कुछ ही दूरी पर आईएनएस विक्रांत पर यह बात कही। इसके साथ ही उन्होंने कहा, “मैं यह बात फिर से, बेहद दृढ़ता से कहना चाहता हूँ, कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं…
गढ़वा । झारखंड के गढ़वा में एक वैवाहिक समारोह में भाग लेने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से आए एक इंजीनियर विकास विश्वकर्मा की संदिग्ध स्थितियों में मौत हो गई। वह बुधवार की रात बारात के दौरान लापता हो गए थे। उनकी लाश गुरुवार सुबह एक कुएं में पाई गई। बताया गया कि 32 वर्षीय विकास उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के ओबरा में बिजली विभाग में जूनियर इंजीनियर के रूप में पोस्टेड थे।वह मूल रूप से छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर के गांधीनगर के रहने वाले थे। वह अपने भाई के दोस्त की बारात में गढ़वा जिले के डंडई प्रखंड के…
रांची/नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड की एक महिला एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज (एडीजे) कशिका एम. प्रसाद का ‘चाइल्ड केयर लीव’ (बच्चे की देखभाल के लिए अवकाश) का आवेदन खारिज किए जाने पर झारखंड हाईकोर्ट से एक सप्ताह में जवाब मांगा है। यह निर्देश चीफ जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस एजी मसीह की बेंच ने महिला एडीजे की ओर से दायर की गई याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करते हुए दिया।अदालत ने इस संबंध में झारखंड हाईकोर्ट को ईमेल के माध्यम से सूचित करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा, ”सभी पक्षों को सूचित किया…
बिक्रमगंज । ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पहली बार बिहार पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार बिक्रमगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम की रीति नए भारत की नीति बन गई है। पीएम मोदी ने ‘प्राण जाय पर वचन न जाई’ की चर्चा करते हुए कहा कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद बिहार की ही धरती से आतंकवाद को चेताया था और ऑपरेशन सिंदूर के जरिए उस वचन को निभाने के बाद यहां आया हूँ। उन्होंने महत्ती जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम…
नयी दिल्ली । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ओडिशा में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के उप निदेशक (डिप्टी डायरेक्टर) चिंतन रघुवंशी को भुवनेश्वर के एक व्यवसायी से 20 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। चिंतन रघुवंशी ने ढेंकानाल में पत्थर खनन का कारोबार करने वाले व्यवसायी रतिकांत राउत के खिलाफ दर्ज ईडी के एक मामले में उन्हें ‘‘राहत” दिलाने के एवज में कथित तौर पर पांच करोड़ रुपये की मांग की थी। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी को सूचना मिली थी कि अधिकारी राउत से कथित रिश्वत की पहली खेप…
पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना एयरपोर्ट पर एक खास मुलाकात के दौरान उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से बातचीत की। यह मुलाकात उस समय हुई जब पीएम मोदी अपने चुनावी दौरे पर बिहार पहुंचे थे। प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी साझा किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, “युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से मिलकर प्रसन्नता हुई। उनके क्रिकेट कौशल की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री की इस सराहना के बाद युवा क्रिकेटर वैभव और उनका परिवार बेहद उत्साहित नजर…