Author: News Maati

नवादा। बिहार में नवादा के विधायक रहे पूर्व मंत्री राजबल्लव प्रसाद यादव को शुक्रवार पटना हाईकोर्ट ने नाबालिक बलात्कार कांड में साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया हैं । उनके साथ अन्य अभियुक्तों को भी रिहा किया गया है ।राजबल्लव प्रसाद यादव के अधिवक्ता अजय कुमार ठाकुर ने बताया कि पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति मोहित कुमार शाह तथा हरीश कुमार की खंडपीठ में राजबल्लव प्रसाद के आजीवन कारावास से संबंधित क्रिमिनल अपील लंबित था । जिसकी लंबी सुनवाई के बाद आज न्यायमूर्ति ने बाइज्जत रिहा कर दिया है । राजबल्लव प्रसाद के नवादा से 2016 में विधायक चुने जाने…

Read More

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के पीडीए (पिछड़ा, दलित अल्पसंख्यक) नारे को लेकर उसपर जोरदार प्रहार करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को इसे परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी करार दिया। योगी ने विधानसभा में विजन-2047 को लेकर 24 घंटे की अनवरत चर्चा में विपक्ष को जवाब देते हुए उस पर परिवारवादी सोच को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश के पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक समुदायों को लुभाने के लिए पीडीए का नारा दिया था और इस समीकरण के बल पर राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी ने बीते साल के लोकसभा चुनाव…

Read More

रांची। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पारंपरिक श्राद्ध कर्म की तैयारियां पूरे गांव में श्रद्धा और उत्साह के साथ चल रही हैं। गांव की गलियों से लेकर पूजा स्थल तक हर जगह सजावट, सफाई और व्यवस्थाओं की हलचल देखी जा रही है। परिजनों, रिश्तेदारों और दूर-दराज से आए ग्रामीणों के सहयोग से पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं स्थानीय मान्यताओं के अनुरूप इस महत्त्वपूर्ण आयोजन की तैयारी की जा रही है। गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने परिजनों के साथ दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 10 वें दिन स्थानीय पारंपरिक विधान पूरा किया। परिवार की वरिष्ठ सदस्य दीपमनी सोरेन के साथ…

Read More

रांची। सेना भर्ती कार्यालय, रांची की ओर से अग्निवीर भर्ती रैली आगामी 22 अगस्त से खेलगांव स्टेडियम में शुरू होगी। भर्ती रैली चार सितंबर तक चलेगी। सेना भर्ती कार्यालय ने गुरूवार को इससे संबंधित अधीसूचना जारी कर दी है। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक, कर्नल विकास भोला ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष होगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील किया है कि वे किसी भी दलाल या फर्जी व्यक्ति के बहकावे में नहीं आएं। भर्ती रैली में केवल योग्यता और क्षमता के आधार पर ही अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि किसी भी प्रकार…

Read More

जम्मू। गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर पहाड़ी गांव में बादल फटने से दो सीआईएसएफ कर्मियों सहित कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई है और 200 के करीब लापता बताये जा रहे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि माना जा रहा है कि और लोग फंसे हुए हैं। अब तक 120 लोगों को बचाया जा चुका है। इनमें से 38 की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि यह आपदा दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच मचैल माता मंदिर जाने वाले रास्ते के आखिरी गांव चिशोती में…

Read More

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 22 अगस्त को तीन नए मेट्रो रूटों का उद्घाटन होगा। नोआपारा से जय हिंद एयरपोर्ट स्टेशन, रूबी से बेलेघाटा और एस्प्लानेड से सियालदह के बीच यह नई सेवाएं शुरू की जाएंगी। इनमें से एस्प्लानेड से सियालदह के बीच शुरू होने वाली मेट्रो रूट बहुप्रतीक्षित है और इसके शुरू हो जाने के बाद पूरा महानगर कोलकाता हावड़ा और उत्तर 24 परगना से जुड़ जाएगा। धर्मतल्ला और सियालदह के बीच जैसे ही मेट्रो शुरू होगी तब लोग हावड़ा मैदान से मेट्रो में प्रवेश करने के बाद कोलकाता के कोने-कोने में और उधर दक्षिणेश्वर से…

Read More

मुंबई। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ जुहू स्थित एक व्यवसायी से निवेश के बहाने 60.48 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में पहले प्राथमिकी जुहू पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी, जिसे लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के निदेशक दीपक कोठारी (60) की शिकायत पर दर्ज किया गया था। कोठारी ने आरोप लगाया है कि 2015 से 2023 के बीच उन्होंने कारोबार में विस्तार के लिए दंपति की कंपनी, बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड को 60.48 करोड़…

Read More

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) की विधायक पूजा पाल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करना भारी पड़ गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूजा पाल को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई पूजा पाल द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और बार-बार चेतावनी देने के कारण की गई है।सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूजा पाल के निष्कासन को लेकर एक आदेश पत्र भी जारी किया है। इस पत्र में कहा गया है कि यूपी विधानसभा की सदस्य पूजा पाल के द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियां की गई हैं तथा सचेत करने…

Read More

रांची। झारखंड शराब घोटाला के आरोपित और राज्य के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका उच्च न्यायालय ने गुरुवार को खारिज कर दी है। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस संजय द्विवेदी की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई। विनय चौबे की ओर से अधिवक्ता देवेश आजमानी ने बहस की। विनय चौबे ने अपनी याचिका में एसीबी की ओर से उनके खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी और गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। उन्होंने कोर्ट से आग्रह किया था कि उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर और सभी दंडात्मक कार्रवाई को रद्द किया जाए। उल्लेखनीय है कि एसीबी ने बीते 20…

Read More

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में मचैल माता मंदिर के मार्ग पर एक दूरदराज के गांव में बृहस्पतिवार को बादल फटने से कई लोग हताहत हो गए। अभी तक 12 शव बरामद किए जा चुके हैं। यह बादल चशोती में फटा जो मंदिर के मार्ग पर स्थित ऐसा अंतिम गांव है जहां किसी वाहन से पहुंचा जा सकता है। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद मंदिर की वार्षिक यात्रा स्थगित कर दी गई है तथा प्राधिकारी सभी संसाधन जुटाने और बड़े पैमाने पर बचाव एवं राहत अभियान चलाने के लिए घटनास्थल रवाना हो गए हैं। अधिकारियों ने…

Read More