Author: News Maati

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष यात्री कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने पीएम मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात पीएम मोदी आवास पर हुई। मुलाकात के दौरान शुभांशु शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी की खींची गई तस्वीरें प्रधानमंत्री मोदी को भेंट की। बता दें कि शुभांशु शुक्ला, एक्सिओम-4 निजी अंतरिक्ष मिशन का हिस्सा थे, जो 25 जून को फ्लोरिडा से रवाना हुआ और 26 जून को आईएसएस पर पहुंचा। वे 15 जुलाई को पृथ्वी पर वापस लौटे। शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक विमान में बैठे हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने लिखा, “भारत वापस आने के लिए विमान में बैठते ही मेरे…

Read More

रांची। राज्य में 38 करोड़ के शराब घोटाला मामले में 20 मई को गिरफ्तार झारखंड के वरिष्ठ आइएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे सहित सभी अन्य आरोपिताें पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने 90 दिन पूरे होने के बावजूद चार्जशीट दाखिल नहीं की। ऐसा तभी होता है, जब जांच एजेंसी के पास गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य नहीं होते हैं। सोमवार को विनय कुमार चौबे की गिरफ्तारी के 90 दिन पूरे हुए थे। एसीबी की ओर से रांची स्थित एसीबी की विशेष अदालत से चार्जशीट के लिए अतिरिक्त समय भी नहीं मांगा गया है। इन सभी बिंदुओं पर कुछ भी…

Read More

पटना । प्रशांत किशोर ने कहा है कि इस चुनाव में या तो वे अर्श पर होंगे या फर्श पर। मतलब, या तो उन्हें सत्ता मिलेगी या कुछ नहीं। अगर उनकी पार्टी के 10-20 विधायक जीतते हैं, तो वे उन्हें अपनी मर्जी से कहीं भी जाने के लिए कह देंगे और खुद फिर से शुरुआत करेंगे। उनका कहना है कि वे विधायक बनने नहीं आए हैं। अगर बिहार में बहुमत की सरकार नहीं बनती, तो वे पांच साल और संघर्ष करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव में बवंडर की तरह आए प्रशांत किशोर ने कहा कि इस इलेक्शन में या तो अर्श…

Read More

पटना। बिहार के सरकारी विद्यालयों में चौथे चरण के शिक्षकों की नियुक्ति (टीआरई-फोर) के लिए सभी जिलों में रोस्टर क्लीयरेंस के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। यह निर्देश सोमवार को शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दिया है। शिक्षा विभाग के निर्देश के मुताबिक, सभी जिलों को तय समय-सीमा के अंदर रोस्टर क्लीयरेंस का कार्य पूरा करना है। रोस्टर क्लीयरेंस के साथ रिक्तियां आते ही चौथे चरण की शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को जल्द भेजी जाएगी। राज्य में चौथे (टीआरई-फोर) एवं पांचवें चरण (टीआरई-फाइव) में तकरीबन एक…

Read More

कीव । यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच वाशिंगटन में होने वाली मुलाकात से पहले रूस ने एक बार फिर यूक्रेन को निशाना बनाया है। इसकी जानकारी खुद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोशल मीडिया के जरिए दी। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, “वाशिंगटन में शांति को लेकर चर्चा से पहले रूस ने जानबूझकर हमला किया। हम राष्ट्रपति ट्रंप के साथ प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस बैठक में यूक्रेन, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, फिनलैंड, यूरोपीय संघ और नाटो के नेता शामिल होंगे। सभी शांति और…

Read More

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज कई राजनीतिक दलों के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, लेकिन उनकी विश्वसनीयता और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति उनका रवैया संदिग्ध है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, “आज मैं देख रहा था कि अनेक राजनीतिक पार्टियों के लोग बैठकर प्रेस वार्ता कर रहे थे। मैं पूछना चाहता हूं कि आपकी खंडपीठ बड़ी है, या सुप्रीम कोर्ट की खंडपीठ बड़ी है। जब सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर पर रोक नहीं लगाई है, तो आप कौन सी खंडपीठ…

Read More

नई दिल्ली । बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर सोमवार को लोकसभा में विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के बीच, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) यात्रा पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि ‘‘2040 में एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री चांद की सतह पर उतरेगा।’’ सदन की कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे पुन: आरंभ होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ‘अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री – 2047 तक विकसित भारत के लिए अंतरिक्ष कार्यक्रम की महत्वपूर्ण…

Read More

नई दिल्ली । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोन किया और यूक्रेन युद्ध समाप्त करने को लेकर अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई बातचीत की जानकारी दी। पुतिन ने अमेरिकी राज्य अलास्का में ट्रंप के साथ हुई बातचीत के तीन दिन बाद प्रधानमंत्री मोदी को फोन किया। अलास्का शिखर सम्मेलन यूक्रेन युद्ध रोकने पर किसी सहमति के बिना समाप्त हुआ। फोन पर बातचीत के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने लगातार यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया है और वह इस संबंध में सभी प्रयासों का…

Read More

रांची। झारखंड के पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों के लिए स्वास्थ्य बीमा एक सितंबर से लागू होगा। ऑनलाइन आवेदन, डीडीओ से सत्यापन तथा प्रीमियम के भुगतान के लिए झारखंड आरोग्य सोसाइटी का पोर्टल खुला हुआ है। यह प्रक्रिया 30 अगस्त तक पूरी करनी होगी। पेंशनरों तथा पारिवारिक पेंशनरों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ लेने के लिए तीन हजार रुपये का एकमुश्त प्रीमियम का भुगतान पोर्टल के पेमेंट गेटवे के माध्यम से करना होगा। सितंबर के पहले सप्ताह से वे स्वास्थ्य बीमा कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। किसी तरह की समस्या के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टाल फ्री नंबर 1800-345-5027 जारी किया…

Read More

रांची। सुप्रीम कोर्ट से राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता को राहत मिली है। चीफ जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस के विनोद चंद्रन और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ में सोमवार को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की ओर से दाखिल अवमानना याचिका को खारिज कर दिया। सुनवाई के दौरान अदालत ने मौखिक रूप से कहा कि राजनीतिक हिसाब बराबर करने के लिए अवमानना और जनहित याचिका का इस्तेमाल नहीं किया जाए। अदालत ने कहा कि इस मामले में व्यक्तिगत रूप से दाखिल याचिका पर सुनवाई नहीं होगी। यह मामला दो अधिकारियों के बीच की प्रतिद्वंद्विता का प्रतीत होता है। अदालत ने इसमें…

Read More