Author: News Maati

रांची । सीआईडी की साइबर क्राइम थाना में 14 मई को मामला दर्ज किया गया था। जिसकी जांच के क्रम में साइबर ठग गिरफ्तार किया गया है। इस कांड में साइबर ठग के द्वारा व्हाट्सएप कॉल के जरिए ईडी अधिकारी बताकर मनी लॉन्ड्रिंग जैसे अपराध के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई। फिर पीड़ित को डरा कर डिजिटल अरेस्ट किया गया और फिर ठगों ने एक करोड़ 39 लाख 70 हजार रुपए अलग अलग बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए। इस कांड के अनुसंधान में टेक्निकल सेल और अन्य सबूत के आधार पर छापेमारी करते हुए एक साइबर…

Read More

संयुक्त राष्ट्र । अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने ईरानी परमाणु सुविधाओं पर इजरायली हमलों से परमाणु संदूषण (रेडियोधर्मी और रासायनिक प्रदूषण ) के खतरे की चेतावनी दी है। ग्रॉसी ने कहा, “ईरान में परमाणु स्थलों पर हमलों ने देश में परमाणु सुरक्षा और संरक्षा में भारी गिरावट ला दी है। हालांकि, अभी तक इनसे जनता को प्रभावित करने वाला कोई रेडियोधर्मी उत्सर्जन नहीं हुआ है, लेकिन ऐसा होने का खतरा है।” सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा परिषद की आपातकालीन बैठक में अपनी ब्रीफिंग में ग्रॉसी ने कहा कि हालांकि इजरायली हमले के बाद…

Read More

विशाखापट्टनम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि योग हमें दुनिया को जोड़ने का संदेश देता है और यह सीमाओं, पृष्ठभूमि, उम्र या क्षमता से बंधा नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि जब भारत ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र में रखा तो कुछ ही समय में 175 देशों ने इसे स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि 11 साल बाद योग अब दुनिया भर के करोड़ों लोगों के जीवन का हिस्सा बन गया है। उन्होंने कहा, ‘‘चाहे सिडनी…

Read More

नई दिल्ली । नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने पैन (PAN) और बैंक अकाउंट को आयकर ई-फाइलिंग वेबसाइट पर रियल टाइम में लिंक करने की नई सुविधा शुरू की है। इस नई सुविधा के जरिए अब टैक्सपेयर्स का पैन नंबर और बैंक खाता तुरंत सत्यापित किया जा सकेगा। इसका फायदा यह होगा कि आयकर रिफंड और सरकारी लाभ सीधे और तेजी से खाते में पहुंच सकेंगे। NPCI ने इस बारे में हाल ही में एक सर्कुलर जारी किया था। इसमें बताया कि यह नई एपीआई सुविधा खासतौर पर सरकारी विभागों के लिए बनाई गई है। इस एपीआई का इस्तेमाल…

Read More

रांची। रांची में साहेबगंज के तीन पहाड़ का चोर गैंग फिर से सक्रिय हो गया है। यह गैंग भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल और पर्स चोरी कर रहा है। इस गैंग को एक महिला हैंडल कर रही है, जिसका नाम सूरजमती उर्फ दादी है। पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा तो इस बात का खुलासा हुआ। दादी बच्चों को अपने साथ रखकर चोरी करवाती है। पुलिस दादी की तलाश कर रही है। धुर्वा पुलिस ने दो नाबालिगों को मोबाइल चोरी करते हुए पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे साहेबगंज के तीन पहाड़ से हैं। उन्हें दादी उर्फ सूरजमती नाम…

Read More

कोडरमा। कोडरमा पुलिस ने घाटी में 80 लाख का सोना लूट मामले का खुलासा करते हुए लूटे गए सोना को बरामद कर इस कांड में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया। मामले में शामिल रजौली बिहार निवासी अमन कुमार (21), सोनु कुमार ( 23), नितीश कुमार ( 26 ), मो. कासिम (26 ) टिंकू कुमार (30) को गिरफ्तार किया गया। घटना को अंजाम देने के लिए प्रयुक्त किए गये एक सफेद रंग की अर्टिगा कार, एक सफेद रंग की महिंद्रा एक्सयूवी कार को जब्त किया गया है। इधर पकड़ाये गए व्यक्तियो की जब बारी-बारी से तलाशी ली गई तो मो.…

Read More

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने शुक्रवार को बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन के लोग एक ही हैं और पूरा यूक्रेन हमारा है। पुतिन सेंट पीटर्सबर्ग में एक अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मंच पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यूक्रेन की संप्रभुता पर मैंने कभी संदेन नहीं किया, लेकिन जब 1991 में यूक्रेन ने आजादी का एलान किया था, तब वह तटस्थ स्टेट था। पुतिन ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर अपनी बात रखते हुए कहा कि रूस यूक्रेन में अपनी सिक्योरिटी को प्रोटेक्ट करने के लिए लड़ रहा है। यूक्रेन के चार क्षेत्रों और क्रीमिया…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर, सिंधु जल संधि, व्यापार और आतंकवाद से मुकाबला सहित सभी लंबित मुद्दों पर भारत के साथ बातचीत करने की इच्छा जताई। सरकारी चैनल ‘पाकिस्तान टेलीविजन’ द्वारा एक्स पर जारी एक बयान के अनुसार शहबाज ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान यह बात कही।शहबाज शरीफ ने बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शुभकामना दी। उन्होंने राष्ट्रपति की उनके साहसी नेतृत्व के लिए प्रशंसा की। उन्होंने रूबियो की सक्रिय कूटनीति की भी सराहना की, जिसने पाकिस्तान और भारत को संघर्ष विराम समझौते पर…

Read More

अमरावती । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश में शनिवार को विशाल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे जो बंदरगाह शहर विशाखापत्तनम के आर के बीच से भोगापुरम तक 26 किलोमीटर लंबे गलियारे में आयोजित किया जाएगा और वहां तीन लाख से अधिक लोग एक साथ योग कर सकेंगे। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि सुबह साढ़े छह बजे से आठ बजे तक निर्धारित इस कार्यक्रम को इस तरह से आयोजित किया जाएगा कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित कई रिकॉर्ड स्थापित हों। आंध्र प्रदेश सरकार का 21 जून को न केवल विशाखापत्तनम में बल्कि पूरे राज्य में एक साथ…

Read More

पटना। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बिहार के 875 किमी एनएच को विकसित किए जाने को ले 33,464 करोड़ रुपए की योजना को स्वीकृत कर दिया है। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिहार को इतनी बड़ी राशि एक वित्तीय वर्ष में पहली बार मिली है। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के कार्य योजना को मंजूरी भी मिल गयी है। वार्षिक योजना के तहत गंडक नदी पर दो बड़े पुल एवं कमला नदी पर एक बड़े पुल का होना है निर्माण कराया जाना है। पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि…

Read More