Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बुढ़मू के सीओ समेत तीन गिरफ्तार, म्यूटेशन के नाम पर चल रहा पैसे का खेल
- बांकीपुर से अभिषेक कुमार की जगह नीरज कुमार सिन्हा होंगे भाजपा उम्मीदवार, जानें वजह
- आज 97.84 लाख लाभार्थियों के खाते में आएगी 1100 रुपये मासिक पेंशन, 1,423.94 करोड़ रुपए होंगे हस्तांतरित
- दीपक गिरोह के चार शूटर मुठभेड़ में ढेर
- तेजस्वी यादव को भी मिलती है 125 यूनिट मुफ्त बिजली, भेदभाव नहीं करती एनडीए सरकार : सम्राट चौधरी
- झारखंड पुलिस के 153 आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी, कमेटी ने लगाई मुहर
- संगठित अपराध से जुड़े लोगों की बनाएं सूची, सभी पर रखें नजर : एसपी
- झारखंड में 82.11 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, अनमैप्ड वोटरों की सूची वेबसाइट पर जारी
Author: News Maati
नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर तगड़ा एक्शन लेते हुए वॉटर स्ट्राइक का फैसला लिया। नरेंद्र मोदी सरकार ने सिंधु जल संधि को सस्पेंड कर दिया, जिससे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गईं। इस फैसले का असर अब पाकिस्तान की राजनीति में भी दिखने लगा है। पाकिस्तान के जल और विद्युत विकास प्राधिकरण (WAPDA) अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल सज्जाद गनी (रिटायर्ड) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा कि यह इस्तीफा सिंधु जल संधि (IWT) को लेकर नागरिक प्रशासन और सेना के बीच मतभेदों के कारण हुआ है। सूत्रों के अनुसार,…
रांची। न्यू अशोक नगर स्थित सेंट माइकल्स पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। योग केवल व्यायाम नहीं, आत्मा और शरीर के बीच का एक गहरा संवाद है। विद्यालय की योग शिक्षिका आस्था के मार्गदर्शन में छात्रों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भुजंगासन, वज्रासन और प्राणायाम जैसी आसनों में भाग लिया। योगाभ्यास में विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यालय के निदेशक डॉ. दीपक कुमार सिन्हा ने छात्रों को संबोधित करते हुए योग से होने वाले शारीरिक, मानसिक…
तेहरान । इजरायल और ईरान के युद्ध में अमेरिका की भी एंट्री हो गई है। रविवार सुबह अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमला बोला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी जानकारी दी है। अमेरिका के हमले के बाद अब ईरान ने जवाब देते हुए अमेरिका को सीधी धमकी दी है और कहा है कि उसका हर नागरिक और हर सैनिक तेहरान के निशाने पर है। ईरान के सरकारी टीवी ने देश के तीन परमाणु स्थलों पर हमलों के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘अब से क्षेत्र में हर अमेरिकी नागरिक और सैनिक वैध लक्ष्य होगा।’…
पटना । बिहार की राजनीति में विवादों से घिरे दानापुर के राजद विधायक रीतलाल यादव एक बार फिर कानूनी शिकंजे में हैं। पटना पुलिस की जांच में विधायक और उनके भाई पिंकू यादव के खिलाफ 100 से ज्यादा अवैध संपत्तियों का खुलासा हुआ है। इन संपत्तियों को PMLA कानून के तहत जब्त करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पुलिस ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को विस्तृत रिपोर्ट भेज दी है। आरोप है कि उन्होंने अवैध तरीके से न केवल राज्य में, बल्कि बिहार के बाहर भी संपत्ति अर्जित की है। इससे पहले भी उनके ठिकानों पर बड़ी छापेमारी हो चुकी…
वॉशिंगटन। अमेरिका आखिरकार ईरान के खिलाफ इजरायली हमले में शामिल हो गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ईरान पर हमले की पुष्टि की है। अमेरिका ने ईरान के तीन सबसे महत्वपूर्ण परमाणु स्थल फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर कुल 6 GBU-57 बंकर बस्टर बम गिराए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, ‘फोर्डो खत्म हो गया।’ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस सैन्य ऑपरेशन की पुष्टि करते हुए कहा कि अमेरिका ने ईरान के “खतरनाक और सक्रिय” परमाणु इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया। बता दें कि अमेरिका ने अपने B-2 स्टील्थ बॉम्बर्स से…
वॉशिंगटन । ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका के हवाई हमले के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश को संबोधित किया है। इसके पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर घोषणा करते हुए बताया था कि अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु स्थलों पर हमला किया है। वॉइट हाउस के क्रॉस हॉल से अपने संबोधन में ट्रंप ने ईरानी परमाणु सुविधाओं पर अमेरिका के हवाई हमलों को शानदार सैन्य सफलता बताया। इस दौरान उनके साथ उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी थे। हमलों के बाद अपनी पहली टिप्पणी में ट्रंप ने कहा, ‘आज…
वॉशिंगटन/तेहरान । ईरान के खिलाफ इजरायल की जंग में अमेरिका भी उतर गया है। रविवार सुबह तड़के अमेरिकी जेट ने ईरान की परमाणु सुविधाओं पर हमला बोल दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इसकी घोषणा की। ट्रंप ने लिखा, हमने ईरान में तीन परमाणु स्थलों पर अपना बहुत सफल हमला पूरा कर लिया है। उन्होंने बताया कि ईरान की फोर्डो, नतांज और इस्फहान परमाणु सुविधा को निशाना बनाया गया और अमेरिकी लड़ाकू विमान ईरानी एयरस्पेस से सुरक्षित बाहर आ चुके हैं। हालांकि, ट्रंप ने यह नहीं बताया कि अमेरिका ने हमले में किन…
रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को 11वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कांके के कुम्हारिया गांव में प्रधानमंत्री श्री स्कूल में बच्चों और ग्रामीणों के साथ योग किया।इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि आज पूरा देश 11वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। आज देश भर में एक लाख जगह पर और 175 देश में एक साथ योग किया जा रहा है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प देश के लोग निरोग रहे इसी को लेकर आज से 11 साल पूर्व योग दिवस पर देश के सभी नागरिकों को योग से जुड़ने की…
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को भारत समेत दुनिया भर में जगह-जगह आयोजित योगाभ्यास के विशेष सत्रों में लाखों की संख्या में लोगों ने मनोयोग और उत्साह से भाग लिया। भारत में सियाचिन की बफीर्ली पहाड़ियों से लेकर, कन्याकुमारी में समुद्र तट तक और राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों से लेकर पूर्वोत्तर क्षेत्र तक लोगों ने सुबह-सुबह 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष कार्यक्रमों में भाग लिया। विदेशों में भारतीय दूतावासों और राजनयिक मिशनों ने योग दिवस पर विशेष सत्र आयोजित किए। आस्ट्रेलिया, जापान, मलेशिया और विभिन्न देशों में योगप्रेमियों ने भी जगह-जगह योगाभ्यास सत्रों का आयोजन…
रामगढ़ । रामगढ़ के व्यापारी रविंद्र साहू को ठगने वाले गिरोह ने बहुत होशियारी से रुपये मंगवाए थे। सात अलग-अलग अकाउंट में अनिकेत वर्मा, आकाश कुमार, सनी रवानी, नंदिनी कुमारी, सूरज कुमार साहू, कोमल कुमारी और एक अज्ञात व्यक्ति के खाते में रकम भेजी गई थी। सिर्फ मार्च महीने में रविंद्र साहू ने इन ठगों को 80 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। इसके बाद भी उन्हें ठगोंं से राहत नहीं मिल रही थी। उन लोगों ने दोबारा एक करोड रुपए की मांग की। रामगढ़ थाने में जब प्राथमिकी दर्ज हुई तब उन ठगों के बारे में पुलिस ने तफ्तीश…