Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- अब मेक इन इंडिया होगा आयरन डोम, इजराइल की प्रमुख कंपनी राफेल भारत में तलाश रही है संभावनाएं
- महिलाओं और छात्राओं की सूचना पर 10 मिनट में पहुंचेगी पुलिस, रामगढ़ के एसपी ने सभी थानों को किया अलर्ट
- 150 टन से अधिक अवैध कोयला जब्त, गृह मंत्रालय के निर्देश पर हजारीबाग में सीआईएसएफ का बड़ा ऐक्शन
- विकास गर्ग की 940 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त, महादेव एप मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई
- करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड मामले में राहुल दुबे ने किया सरेंडेर
- खूंटी में तजना नदी पुल के नीचे महिला और युवक के मिले शव, दोनों एक ही गांव के निवासी थे, जानें क्या है मामला
- बुढ़मू के सीओ समेत तीन गिरफ्तार, म्यूटेशन के नाम पर चल रहा पैसे का खेल
- बांकीपुर से अभिषेक कुमार की जगह नीरज कुमार सिन्हा होंगे भाजपा उम्मीदवार, जानें वजह
Author: News Maati
रांची। भारी बारिश होने के बावजूद कांके और धुर्वा डैम का जलस्तर खतरे की निशान से बाहर है। रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को धुर्वा और कांके डैम के निरीक्षण के क्रम में यह बातें सामने आई। इस दौरान धुर्वा डैम का निरीक्षण अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक ने किया। जबकि अनुमंडल पदाधिकारी, सदर उत्कर्ष कुमार ने कांके डैम का जायजा लिया। जिला प्रशासन ने पत्र जारी कर बताया कि निरीक्षण में पाया गया कि धुर्वा डैम का जलस्तर खतरे के निशान से 10.5 फीट नीचे है। डैम के सभी पांचों…
रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि 21 जून को पूरा देश 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनायेगा। पूरे देश भर में एक लाख जगह पर और 175 देश में योग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह कोई राजनीति नहीं करना चाहते, वे रांची को बचाने आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रांची नगर निगम के अकर्मण्यता के कारण रांची में चारों तरफ पानी भरा हुआ है। हर तरफ घर, दुकान डूबी हुई हैं। यह सब नगर निगम की अकर्मण्यता है। उन्होंने कहा कि ब्यूरोक्रेट्स अगर साथ दे तो इंदौर को पछाड़कर रांची को एक साल में एक…
रामगढ़। रामगढ़ थाना क्षेत्र के रांची रोड इंदिरा कॉलोनी में खुदकुशी करने वाली युवती सोनाली सिंह के मामले में आइजी क्रांति कुमार गड़िदेशी शुक्रवार को सब इंस्पेक्टर ओंकार पाल को निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी। इससे पहले भी सौरभ सिंह के सुसाइड मामले में किस तरह की जांच हुई है, उसका भी पूरा अवलोकन किया जाएगा। गड़िदेशी ने बताया कि सोनाली ने उस वक्त आत्महत्या की जब उसके घर में कोई नहीं था। बुधवार की शाम उसके माता-पिता बाजार गए थे। इसी दौरान उसने पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी।…
रांची। डीपीएस स्कूल के टीचर माइकल घोष का शव खोजने के लिए एनडीआरएफ की टीम शुक्रवार को जोन्हा फॉल पहुंच गयी है। अनगड़ा थाना की पुलिस भी उनके साथ जोन्हा जलप्रपात पर्यटन स्थल में मौजूद है। दोनों टीम मिलकर माइकल घोष की खोजबीन में जुटे हैं। वह गुरुवार को जोन्हा फॉल की तेज धार में फोटो खींचाने के चक्कर में बह गए थे। माइकल घोष मूलरूप से धनबाद के निवासी हैं। वर्तमान में वे रांची के अल्कापुरी मोहल्ले में रह रहे थे। माइकल घोष रांची डीपीएस में संगीत के शिक्षक हैं। वह अपने दो शिक्षक मित्रों पंकज श्रीवास्तव और ऋत्विक…
रांची। झारखंड के कई जिलों में 25 जून तक बारिश के आसार हैं। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है। विभाग के अनुसार 21 जून राज्य के उत्तर-पश्चिमी एयर उत्तर-पूर्वी जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। 22 और 23 जून को राज्य के कुछ इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। 24 उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं 25 जून को राज्य के सभी इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की…
रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि हमारा भारतवर्ष विविधताओं का देश है। यहां की भाषाएं, परंपराएं, संस्कृति और रीति-रिवाज अत्यंत समृद्ध हैं। हम सब एक सूत्र में बंधे हुए हैं, यही विविधता में एकता हमारी सबसे बड़ी शक्ति है और यह पूरी दुनिया के सामने एक अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करता है। राज्यपाल शुक्रवार को राज भवन में आयोजित बंगाल स्थापना दिवस समारोह में झारखंड में निवास कर रहे बंगालवासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें न केवल अपनी भाषा और संस्कृति का सम्मान करना चाहिए, बल्कि अन्य राज्यों की भाषा और संस्कृति का…
मुंबई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इजराइल-ईरान संघर्ष में अमेरिकी सैन्य भागीदारी का निर्णय वापस लेने से यूरोपीय बाजार में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत पिछले लगातार तीन दिनों की गिरावट से उबरकर शुक्रवार को शेयर बाजार एक प्रतिशत से अधिक उछल गया। सेंसेक्स 1046.30 अंक अर्थात 1.29 प्रतिशत की छलांग लगाकर 82408.17 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 319.15 अंक यानी 1.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 25112.40 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 1.20 प्रतिशत उछलकर 45,480.26 अंक और स्मॉलकैप 0.55 प्रतिशत मजबूत…
आजमगढ़ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। सीएम योगी ने मुख्य विपक्षी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस आजमगढ़ ने उन्हें मुख्यमंत्री, सांसद बनाया लेकिन वे न तो विश्वविद्यालय बना पाए, न एक्सप्रेसवे बना पाए। हमने गैर सैफई वासी को सांसद बनाया। 2016 में वो लोग 110 मीटर चौड़ा एक्सप्रेसवे बना रहे थे, टेंडर जारी कर दिया था। एक्सप्रेसवे के निर्माण में डकैती डालने वाले आज ईमानदारी का ढोंग दिखा रहे हैं। सीएम ने कहा जो सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने…
सीवान । बिहार दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस पर जमकर बरसे। इस दौरान पीएम मोदी ने शुक्रवार को सीवान में एक रैली को संबोधित करते हुए लालू यादव के राज की याद दिलाई और कहा कि जिस बिहार ने सदियों तक भारत की प्रगति को नेतृत्व दिया, उसको पंजे और लालटेन के शिकंजे ने पलायन का प्रतीक बना दिया था। पीएम मोदी ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, “मेरे इस विश्वास का कारण बिहार के आप सभी लोगों का सामर्थ्य है। आपने मिलकर बिहार से जंगलराज का सफाया किया है। यहां…
सीवान । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को सीवान के जसौली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब मौका मिला तब किया कुछ नहीं और अब सिर्फ अनाप-शनाप बोलते हैं। उन्होंने इस दौरान एनडीए सरकार में विकास कार्यों की भी चर्चा की। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी यहां कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं। बिहार लगातार विकास कर रहा है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिवान जिले के जसौली में एक…