Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- कोकर दुर्गा पूजा समिति की तैयारियां अंतिम चरण में, लेजर लाइट शो रहेगा आकर्षण का केंद्र
- महिलाओं को मिलेगा फ्री सिलिंडर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी, योगी ने दुर्गा पूजा से पहले दिया बड़ा गिफ्ट
- बिहार में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपद्रवी तत्वों पर निगरानी बढ़ाएं अधिकारी : सम्राट चौधरी
- गोपालगंज एडीएम के पास 12 जमीन-फ्लैट और खाते में 1.5 करोड़
- उपचुनाव के नतीजे भाजपा-एनडीए के सुशासन पर जनता के भरोसे का प्रमाण : मोदी
- झारखंड के पूर्व सूचना आयुक्त हिमांशु शेखर चौधरी के बंद घर में चोरी, 25 लाख के जेवरात ले गए चोर
- लातेहार में महिला से मारपीट के मामले में बरियातू थाना प्रभारी और सिपाही निलंबित, हेमंत सोरेन ने दिया था जांच के आदेश
- शुभेंदु के गढ़ में हसीरानी ने रचा इतिहास, रेजिनगर में भी खिला कमल
Author: News Maati
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। इसके साथ ही महागठबंधन (आईएनडीआईए) ने सीट बंटवारे को लेकर बड़ी बाधा पार कर आपसी सहमति बना ली है। इस गठबंधन के दो प्रमुख और बड़े दलों राजद-कांग्रेस ने तय किया है कि विजय मार्ग पर बढ़Þे के दोनों दल थोड़ा-थोड़ा त्याग करेंगे, ताकि नए साथियों को चुनाव मैदान में किस्मत आजमाइश का मौका मिल सके। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और महागठबंधन की समन्वय समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर मैराथन बैठक में यह फैसला हुआ कि दलों को वैसी सीटें मिलेंगी जहां वे प्रतिद्वंद्वियों…
रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने सोमवार को प्रारंभिक विद्यालयों में सहायक आचार्य नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा के तहत इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा एक से पांच) का संशोधित परिणाम जारी कर दिया। संशोधित परिणाम में कुल 4,333 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। इस तरह पूर्व में जारी परिणाम की तुलना में 484 अभ्यर्थी कम सफल हुए हैं। पूर्व में जारी परिणाम में कुल 4,817 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए थे। यह परीक्षा कुल 11 हजार पदों पर नियुक्ति के लिए हुई थी। इस तरह, 6,667 पद रिक्त रह गए। आयोग ने यह संशोधित परिणाम सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के…
पटना। बिहार के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 6500 पदों पर पुस्तकालयाध्यक्षों की नियुक्ति जल्द होगी। इससे संबंधित प्रस्ताव को शिक्षा विभाग ने सहमति दे दी है। इसके बाद शिक्षा विभाग द्वारा अगले सप्ताह पुस्तकालयाध्यक्षों की नियुक्ति संबंधी अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग को भेजी जाएगी। हालांकि, पुस्तकालयाध्यक्ष के पदों संबंधी रिक्तियां बीते सप्ताह ही जिलों से आ गई थी, लेकिन सरकार के स्तर से तत्कालीन अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ के विकास आयुक्त पद पर पदस्थापन और उनकी जगह डा.बी. राजेन्दर को अपर मुख्य सचिव के रूप में तैनाती के चलते अधियाचना संबंधी प्रस्ताव तैयार करने में…
नई दिल्ली । बिहार की विशेष पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अहम आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि अब आधार कार्ड को 12वें दस्तावेज के रूप में स्वीकार किया जाए, जिसे मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए पहचान प्रमाण के तौर पर पेश किया जा सकता है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने यह भी साफ किया कि आधार नागरिकता का प्रमाण नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने मामले पर सुनवाई की। सुनवाई करते हुए कोर्ट ने चुनाव आयोग को आदेश दिया कि वह अपने अधिकारियों को निर्देश…
रांची । रांची पुलिस ने शहर के रातू थाना क्षेत्र में रविवार शाम दो जमीन कारोबारियों पर गोलीबारी के मास्टरमाइंड समेत छह अपराधियों को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। इस गोलीबारी में हजारीबाग के केरेडारी निवासी रवि कुमार की मौत हो गई थी, जबकि उसका साथी बलमा गंभीर रूप से घायल है। रांची के डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि विशेष टीम ने छापेमारी कर रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र निवासी मास्टरमाइंड कुणाल कुमार को उसके दो अन्य साथियों बबलू गोप और लालमोहन कुमार के साथ गिरफ्तार किया। इसके बाद उनकी निशानदेही पर वारदात…
काठमांडू। नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने के बाद काठमांडू में सोमवार को सरकार के फैसले के खिलाफ जेन जी (युवाओं) ने काठमांडू में प्रदर्शन किया। इस दौरान सुरक्षा बलों के साथ हिंसक झड़प में कम से कम 15 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस, पानी की बौछारें, रबर की गोलियां और हवाई फायरिंग भी की। इसके बावजूद युवा प्रदर्शनकारियों की सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़प होती रही। दरअसल 25 अगस्त को नेपाल कैबिनेट ने फैसला किया था कि सभी सोशल मीडिया ऑपरेटर्स को सात दिनों के भीतर रजिस्ट्रेशन कराना…
मुंबई। बॉलीवुड में जब भी फिटनेस, हेल्दी लाइफस्टाइल और योग की बात होती है, तो मलाइका अरोड़ा का नाम सबसे पहले जुबां पर आता है। वह सिर्फ एक अभिनेत्री या डांसर नहीं हैं, बल्कि एक प्रेरणा हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो अपने दिन की शुरुआत अच्छे और सकारात्मक तरीके से करना चाहते हैं। सोमवार को मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी सुबह की झलक शेयर की। उनकी इस स्टोरी ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस इंस्टाग्राम स्टोरी में मलाइका ने अपने मॉर्निंग सेटअप की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें एक गोल्डन कलर की ट्रे रखी हुई…
फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। ग्रीनफील्ड कॉलोनी स्थित चार मंजिला मकान में एयर कंडीशनर (AC) का कंप्रेसर फट गया, जिससे आग लग गई और धुआं फैल गया। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बेटा खिड़की से कूदकर किसी तरह जान बचाने में कामयाब रहा। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मृतकों की पहचान सचिन कपूर (50), उनकी पत्नी रिंकू कपूर (48) और बेटी सुजान (13) के रूप में हुई है। वहीं बेटा आर्यन (24) गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है। परिवार…
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की महिलाओं को एक बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने महिलाओं के लिए विशेष रूप से चलाई जाने वाली 80 पिंक बसों को हरी झंडी दिखाई। इन बसों में ड्राइवर और कंडक्टर भी महिलाएं होंगी, जिससे महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। यह कार्यक्रम सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर आयोजित किया गया, जहां उन्होंने 1,065 बसों में ई-टिकट सुविधा का भी उद्घाटन किया। इस पहल से बिहार के विभिन्न जिलों में महिलाओं के लिए यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने का प्रयास किया गया है।…
पटना। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व सरकार ने आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं के मानदेय को बढ़ाने का निर्णय लिया है। बिहार में अब आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय 7,000 रुपए से बढ़ाकर 9,000 रुपए और आंगनबाड़ी सहायिका का मानदेय 4,000 रुपए बढ़ाकर 4,500 रुपए करने का ऐलान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “राज्य में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के पोषण एवं जीवन स्तर में सुधार करने में आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका…