Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, नेताओं और अफसरों की संपत्तियों की होगी जांच
- इजरायली सेना का दावा : कुछ ही दिनों में पूरी तरह तबाह हो जाएंगे ईरान के सभी महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने
- ‘जागरूक रहें, अफवाहों के बहकावे में ना आएं’, प्रधानमंत्री मोदी की देशवासियों से अपील
- अमेरिकी मीडिया का दावा, ईरान में कई हफ्तों तक जमीनी सैन्य अभियानों की तैयारी कर रहा पेंटागन
- झारखंड बीजेपी की नई कार्यकारिणी घोषित, 9 उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और 9 मंत्री बनाए गए
- इंटरनेशनल रिले प्रतियोगिता में झारखंड ने जीता एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक
- खूंटी के मुरहू में दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी और आम लोग घायल
- रांची के कई इलाकों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
Author: News Maati
कोलकाता । झारखंड–आसनसोल कोयला तस्करी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार सुबह इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार देर रात तक पूछताछ के बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया था । ईडी सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों के नाम चिन्मय मंडल और किरण खां हैं। जांच में असहयोग करने के आरोप में दोनों को हिरासत में लिया गया है। यह पहली बार है जब कोयला तस्करी मामले में किसी कारोबारी को ईडी ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, बीते सप्ताह ईडी की…
नई दिल्ली। भारत ने सऊदी अरब के रियाद में हुए वर्ल्ड डिफेंस शो में स्वदेशी हथियारों के जरिए अपनी ताकत दिखाई है। रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने इंडिया पवेलियन का उद्घाटन किया, जिसमें भारत में बने हथियारों का प्रदर्शन किया गया। उन्होंने सऊदी अरब के रक्षा उद्योगों और रक्षा मंत्रालय की प्रदर्शनी का भी दौरा किया, ताकि उनकी स्वदेशी तकनीक की समीक्षा की जा सके। रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ रियाद में 8-9 फरवरी को हुए वर्ल्ड डिफेंस शो में हिस्सा लेने गए थे। उन्होंने सऊदी अरब के सहायक रक्षा मंत्री डॉ. खालिद बिन हुसैन अल-बियारी के…
बाराबंकी । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार जो बोलती है, करके दिखाती है। यह जितना करती है, उतना ही बोलती है। योगी ने कहा कि जो लोग बाबरी ढांचे का सपना देख रहे हैं, उनको बता दूं कि कयामत का दिन कभी नहीं आएगा। योगी ने मंगलवार को बाराबंकी के दरियाबाद क्षेत्र में दुल्हदेपुर स्थित बाबा हरिशंकर दास की कुटी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग हैं, जो अवसरवादी रवैया अपनाते हैं। जब संकट आता है तब भागवान राम याद आते हैं, बाकी राम को भूल जाते हैं। इसलिए…
रांची। राजधानी से बच्चों के लापता होने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला रातू थाना क्षेत्र के गोकुलधाम चटकपुर मिलन चौक का है, जहां से 8 फरवरी को दो सगी बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। लापता बच्चियों की उम्र 16 वर्ष और 12 वर्ष बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, 8 फरवरी को दोनों बहनें दुकान जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजन चिंतित हो उठे। परिवार के सदस्यों…
रांची। कटहल मोड़ के पास पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध वाहन से 9 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके पर ही पूरी राशि जब्त कर ली। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद नकद राशि चुनाव में खर्च करने के उद्देश्य से ले जाई जा रही थी या किसी अन्य कारण से। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। निकाय चुनाव को देखते हुए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रात के समय…
पटना । बिहार विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार की कार्यवाही में बांकीपुर के विधायक और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हुए। इस क्रम में उन्होंने विधानसभा में बोलते हुए कहा कि इस सदन से काफी कुछ सीखा है। उन्होंने विधानसभा में सम्मान दिए जाने को लेकर सदन के सभी सदस्यों का आभार जताया और प्रणाम किया। उन्होंने कहा, “इस दिन की मैंने कभी कल्पना नहीं की थी। इस सदन में आने वाले लोग अपनी पार्टी के विचारों से आते हैं और जनता के बीच से एकमत लेकर आते हैं। लेकिन उन मुद्दों और विचारों के साथ…
रांची । रांची की सड़कों पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को रौंदने की कोशिश की। कार चालक ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी। इस दौरान कुछ राहगीरों को चोटें आईं। हालात अनियंत्रित हो गए तो बेकाबू कार को रोकने के लिए पुलिस को नौ राउंड फायरिंग करनी पड़ी। कार चला रहा इश्तेयाक नामक युवक पुलिस की फायरिंग में घायल हुआ है, जिसे हिरासत में लेते हुए इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बताया गया कि शहर के कचहरी इलाके में मंगलवार सुबह ट्रांसजेंडर समुदाय और कुछ युवकों के बीच किसी बात को…
नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की पहल की है। पार्टी ने इस संबंध में लोकसभा महासचिव को औपचारिक नोटिस सौंप दिया है, जिस पर 118 सांसदों के हस्ताक्षर हैं। कांग्रेस ने नियम 94(सी) के तहत यह प्रस्ताव दाखिल किया है। लोकसभा सचिवालय ने नोटिस प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए कहा है कि नियमों के अनुरूप इसकी जांच के बाद आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। इस कदम पर प्रतिक्रिया देते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि ऐसे प्रस्ताव से कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि विपक्ष के पास आवश्यक…
रांची। ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर के जरिए कमीशनखोरी और उससे जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम , उनके पीएस संजीव लाल, तत्कालीन मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम और उनके करीबियों की कुल 86.61 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति को स्थायी रूप से जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई में सबसे बड़ा हिस्सा तत्कालीन मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम और उनके परिवार की संपत्तियों का है, जिसकी कीमत 48.94 करोड़ रुपये बताई गई है। ईडी की एडजुकेटिंग अथॉरिटी ने पहले की गई अस्थायी जब्ती को सही…
रांची। झारखंड कैडर के 125 आईपीएस अधिकारियों में 117 ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को अपनी अचल संपत्ति का ब्यौरा दे दिया है। अचल संपत्ति से संबंधित दाखिल रिटर्न में सबने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है। दाखिल रिटर्न के अनुसार 117 आईपीएस अधिकारियों में से दस अधिकारियों ने ही वर्ष 2025 में अचल संपत्ति खरीदी है। 1990 बैच के अनिल पाल्टा, 1997 बैच के आशीष बत्रा, 2008 बैच के अजय लिंडा, 2010 बैच के अश्विनी कुमार सिन्हा व शैलेंद्र वर्णवाल, 2012 बैच के आनंद प्रकाश, 2016 बैच के पूज्य प्रकाश, राजकुमार मेहता, सहदेव साव व सौरभ शामिल हैं। आईपीएस अधिकारी…