Author: News Maati

पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के ऋण के लिए ब्याज नहीं लेने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने स्वयं इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बिहार में सात निश्चय योजना के अंतर्गत 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए 2 अक्टूबर 2016 से बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना लागू है। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अधिकतम चार लाख रुपए का शिक्षा ऋण सामान्य आवेदक को चार प्रतिशत ब्याज दर पर…

Read More

रांची । अल्बर्ट एक्का चौक के पास इस साल भी अनोखा और जीवन को संदेश देता भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। यह पंडाल चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के सौजन्य से बन रहा है। समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह ने मंगलवार को बताया कि इस वर्ष पंडाल की थीम बिल्कुल अलग है। पंडाल में जन्म से लेकर मृत्यु तक की जीवन यात्रा को चित्रित किया गया है, जिससे भक्तगण जीवन के विभिन्न पड़ावों को आध्यात्मिक भाव से अनुभव कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि समिति की परंपरा रही है कि हर वर्ष यहां भक्ति, संस्कृति और सामाजिक संदेश…

Read More

नई दिल्ली । वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में 22 सितंबर से होने वाले बदलावों के मद्देनजर पुराना स्टॉक समाप्त होने तक मेडिकल स्टोरों पर दवाइयों की नयी मूल्य सूची अनिवार्य होगी। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को आम तौर पर पूछे जाने वाले सवालों पर जारी एक स्पष्टीकरण में कहा कि दवाओं की खेप वापस मंगाने और दोबारा लेबलिंग की जरूरत नहीं है लेकिन फार्मा कंपनियां/विपणन कंपनियां नयी मूल्य सूची जारी करेंगी जो डीलरों और मेडिकल स्टोर चलाने वाले खुदरा दुकानदारों के पास आम लोगों के देखने के लिए उपलब्ध होगी। इस मूल्य सूची की एक प्रति राज्य के ड्रग…

Read More

नई दिल्ली । ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े एक मामले में अभिनेता सोनू सूद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निशाने पर आ गए हैं। ईडी ने उन्हें 24 सितंबर को दिल्ली स्थित मुख्यालय में पेश होने का नोटिस भेजा है। आरोप है कि सोनू सूद ने एक ऐसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का प्रमोशन किया जो भारत में प्रतिबंधित है और जिसकी गतिविधियां सट्टेबाजी और पैसों की हेराफेरी से जुड़ी हुई हैं। ईडी के सूत्रों के अनुसार, सोनू सूद से पूछा जाएगा कि उन्होंने किस आधार पर इस प्लेटफॉर्म के साथ प्रमोशनल करार किया, क्या उन्हें इसकी कानूनी स्थिति की जानकारी थी और इसके…

Read More

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में अमेरिकी दैनिक समाचार पत्र ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ पर 15 अरब डॉलर का मानहानि केस दर्ज कराया है। ट्रंप का आरोप है कि ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ उनके खिलाफ ‘दशकों से झूठ का अभियान’ चला रहा है और ‘कट्टरपंथी वामपंथी डेमोक्रेट पार्टी के मुखपत्र’ की तरह काम कर रहा है। ट्रंप ने कहा कि वह ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ पर 15 अरब डॉलर का मानहानि का मुकदमा दायर कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका के दैनिक समाचार पत्र में उन पर, उनके परिवार, उनके व्यवसायों और उनके राजनीतिक आंदोलन को सुनियोजित तरीके से…

Read More

रांची । झारखंड में कुड़मी जाति को अनुसूचित जनजाति (आदिवासी) का दर्जा देने की मांग पर सियासी और सामाजिक गोलबंदी तेज हो गई है। एक ओर जहां कुड़मी समाज के संगठन इस मांग पर झारखंड, ओडिशा और बंगाल में एक साथ आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं, वहीं आदिवासी संगठन इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं। हालात सामुदायिक टकराव की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। कुड़मी संगठनों ने इस मांग को लेकर रणनीति बना ली है। बीते हफ्ते दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विशाल धरने के दौरान ‘रेल रोको-रास्ता रोको’ (रेल टेका-डहर छेका) आंदोलन का फैसला लिया गया। आंदोलन को…

Read More

पूर्णिया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को बिहार के विकास को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग की तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश और बिहार दोनों का विकास हो रहा है। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को बिहार के पूर्णिया पहुंचे, जहां उन्होंने 40 हजार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लिए बहुत काम किया है और बिहार को भी बहुत सहयोग दे रहे हैं। इससे बिहार तेजी से प्रगति करेगा। इस दौरान…

Read More

रांची: चैंबर चुनाव को लेकर टीम आदित्य मल्होत्रा ने प्रचार अभियान की गति बढ़ा दी है। सोमवार को बारिश में भी मेन रोड में पदयात्रा की और सदस्यों से मुलाकात कर वोट देने का आग्रह किया। टीम के सदस्यों ने जीईएल चर्च और सैनिक मार्केट का दौरा किया और सदस्यों से मिलकर टीम के सदस्यों की जानकारी दी एवं अपना विजन भी साझा किया। उम्मीदवारों ने भी सदस्यों की समस्याओं को सुना और जल्द ही इसका हल निकालने का आश्वासन दिया। टीम के सदस्यों ने बिग शॉप, कावेरी रेस्टोरेंट, कुलदीप संस एंड ज्वेलर्स, कमालिया सेल्स, मां गायत्री ज्वेलर्स, उर्वशी ड्रेसेस,…

Read More

काठमांडू । नेपाल में सोमवार को तीन नए कैबिनेट मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने रामेश्वर खनल को वित्त मंत्री, ओम प्रकाश अर्याल को गृह एवं कानून मंत्री और कुलमन घीसिंग को ऊर्जा, अवसंरचना एवं शहरी विकास मंत्री नियुक्त किया। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शीतल निवास में आयोजित समारोह में तीनों मंत्रियों को शपथ दिलाई। जेन-जी के आंदोलन के कारण नेपाल में सत्ता परिवर्तन देखा गया। भ्रष्टाचार और देश में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ शुरू हुए आंदोलन में शामिल युवाओं ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को नेपाल का पीएम…

Read More

मुंबई । अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस, आकर्षक व्यक्तित्व और अनुशासित जीवनशैली के लिए जानी जाती हैं। वे लंबे समय से योग, स्वस्थ खानपान और नियमित व्यायाम को बढ़ावा देती रही हैं। सोमवार को उन्होंने अपने प्रशंसकों के लिए सोशल मीडिया पर भ्रामरी प्राणायाम सिखाते हुए वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो के जरिए शिल्पा ने न केवल इस योग क्रिया को करने का आसान तरीका बताया, बल्कि इसके फायदों को भी उजागर किया। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में बताया कि यह एक ऐसी योग क्रिया है, जिसमें हल्की गुनगुनाहट के साथ सांस ली और छोड़ी…

Read More