Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- महिलाओं को मिलेगा फ्री सिलिंडर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी, योगी ने दुर्गा पूजा से पहले दिया बड़ा गिफ्ट
- बिहार में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपद्रवी तत्वों पर निगरानी बढ़ाएं अधिकारी : सम्राट चौधरी
- गोपालगंज एडीएम के पास 12 जमीन-फ्लैट और खाते में 1.5 करोड़
- उपचुनाव के नतीजे भाजपा-एनडीए के सुशासन पर जनता के भरोसे का प्रमाण : मोदी
- झारखंड के पूर्व सूचना आयुक्त हिमांशु शेखर चौधरी के बंद घर में चोरी, 25 लाख के जेवरात ले गए चोर
- लातेहार में महिला से मारपीट के मामले में बरियातू थाना प्रभारी और सिपाही निलंबित, हेमंत सोरेन ने दिया था जांच के आदेश
- शुभेंदु के गढ़ में हसीरानी ने रचा इतिहास, रेजिनगर में भी खिला कमल
- जेपीएससी, सीडीपीओ और फूड सेफ्टी अफसर की नियुक्ति रद्द करने के मामले में हाई कोर्ट अब 12 अक्टूबर को करेगा सुनवाई
Author: News Maati
रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर झारखंड में विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और खेलों के जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री और रांची से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद संजय सेठ ने रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान इसकी जानकारी दी। संजय सेठ ने रविवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत रांची लोकसभा क्षेत्र में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 17 सितंबर को उनके आवास पर प्रातः 9:00 बजे हवन के साथ…
रांची । रांची की मुक्ति संस्था ने रविवार को जुमार नदी के तट पर 30 अज्ञात शवों का संपूर्ण विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया। मुक्ति संस्था के सदस्यों ने राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के शव गृह से अज्ञात शवों को निकालकर, उसे पैक कर जुमार नदी के तट पर लेकर गए। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी। अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताया कि मुक्ति संस्था के जरिये अबतक कुल 2064 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। मौके पर संस्था के…
पटना। बिहार ने एक बार फिर देश को दिखा दिया है कि समर्पित योजनाओं और बेहतर क्रियान्वयन से स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में भी शीर्ष स्थान हासिल किया जा सकता है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी एवीडीएमएस (AVDMS) केंद्रीय डैशबोर्ड की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मुफ्त दवा उपलब्ध कराने में बिहार लगातार 11वें महीने पहले स्थान पर रहा है। अगस्त 2025 की रैंकिंग में बिहार को 82.13 अंकों के साथ पहला स्थान मिला है, जबकि राजस्थान 78.61 अंकों के साथ दूसरे और पंजाब 73.28 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।…
नुमालीगढ़(असम)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गोलाघाट जिले के नुमालीगढ़ में रविवार को दुनिया के पहले बांस से एथेनॉल बनाने के संयंत्र का उद्घाटन किया। इसे 5,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस अत्याधुनिक प्लांट को शून्य अपशिष्ट (जीरो वेस्ट) तकनीक पर तैयार किया गया है। यहां बांस के पौधे के सभी हिस्सों का इस्तेमाल किया जाएगा। यहां बांस से इथेनॉल के साथ-साथ ग्रीन फर्फ्यूरल, ग्रीन एसेटिक एसिड, खाद्य-ग्रेड सीओ2 और बायो-कोल जैसे उच्च मूल्य वाले औद्योगिक रसायन भी तैयार किए जाएंगे। साथ ही, प्लांट से 25 मेगावॉट ग्रीन बिजली का…
रांची। झारखंड में दुर्गा पूजा का त्योहार सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने को लेकर राज्य की पुलिस खास सुरक्षा सतर्कता बरत रही है। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने इस संदर्भ में महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रद्द कर दी हैं। यह कदम त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए उठाया गया है। झारखंड पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार आगामी पर्वों एवं त्योहारों के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 20 सितंबर से चार अक्टूबर तक रद्द कर…
नई दिल्ली। सरकार ने रविवार को पूर्व नौकरशाह अमित खरे को उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन का सचिव नियुक्त किया। खरे 12 अक्टूबर, 2021 से प्रधानमंत्री के सलाहकार के रूप में कार्यरत थे। वह प्रधानमंत्री कार्यालय में सामाजिक क्षेत्र से संबंधित मामलों का जिम्मा संभाल रहे थे। वह ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020′ तैयार करने और लागू करने वाली टीम का भी हिस्सा रहे। खरे की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 3 वर्ष की अवधि के लिए होगी। एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने झारखंड कैडर के 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी (सेवानिवृत्त) अमित खरे…
दरांग (असम)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम के दरांग जिले में 18,530 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मां कामाख्या के आशीर्वाद से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ बहुत बड़ी सफलता थी और मुझे यहां आकर काफी खुशी हो रही है प्रधानमंत्री मोदी ने दरांग में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद मेरा असम का पहला दौरा है। मां कामाख्या के आशीर्वाद से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ बहुत बड़ी सफलता थी। आज मां कामाख्या की इस धरती पर आकर मुझे एक अलग ही पवित्र…
काठमांडू। नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने रविवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने जेन-जी आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों को ‘शहीद’ का दर्जा और उनके आश्रितों को 10-10 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की। सुशीला कार्की ने शपथ ग्रहण के दो दिन बाद कार्यभार संभाला। उन्होंने रविवार सुबह लैंचौर स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर अपने कार्यकाल की शुरुआत की, जिसके बाद वे सिंह दरबार गईं। उन्होंने गृह मंत्रालय के भवन से अपने आधिकारिक कर्तव्यों का निर्वहन शुरू किया, क्योंकि पिछले मंगलवार को हिंसक प्रदर्शनों और आगजनी से मुख्य परिसर क्षतिग्रस्त…
नई दिल्ली। जीएसटी 2.0 सुधारों, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो दरों में कटौती और अन्य अनुकूल नीतिगत उपायों से उत्साहित एक दर्जन से ज्यादा कंपनियां अगले दो-तीन सप्ताह में अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की तैयारी कर रही हैं। इनका लक्ष्य लगभग 10,000 करोड़ रुपये जुटाना है। मर्चेंट बैंकर ने बताया कि प्राथमिक बाजार में उतरने की तैयारी कर रही कंपनियों में आईवैल्यू इन्फोसॉल्यूशंस, सात्विक ग्रीन एनर्जी, जिनकुशल इंडस्ट्रीज, अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स, पार्क मेडी वर्ल्ड, सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस, जैन रिसोर्स रीसाइक्लिंग, सीआईईएल एचआर सर्विसेज, जीके एनर्जी, गणेश कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स और शेषसाई टेक्नोलॉजीज शामिल…
नई दिल्ली।‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस. वाई. कुरैशी ने रविवार को कहा कि आयोग को विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आरोपों की जांच का आदेश देना चाहिए था, न कि उन पर इस तरह की भाषा में ‘चिल्लाना’ चाहिए था जो “आपत्तिजनक और आपराधिक” थी। पीटीआई से साक्षात्कार में कुरैशी ने कहा कि गांधी द्वारा लगाए गए कई आरोप जैसे कि उन्हें “हाइड्रोजन बम” कहना राजनीतिक बयानबाजी थे, लेकिन जिन शिकायतों को वे उठा रहे हैं उनकी गहन जांच होनी चाहिए। पूर्व मुख्य चुनाव…