Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- महिलाओं को मिलेगा फ्री सिलिंडर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी, योगी ने दुर्गा पूजा से पहले दिया बड़ा गिफ्ट
- बिहार में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपद्रवी तत्वों पर निगरानी बढ़ाएं अधिकारी : सम्राट चौधरी
- गोपालगंज एडीएम के पास 12 जमीन-फ्लैट और खाते में 1.5 करोड़
- उपचुनाव के नतीजे भाजपा-एनडीए के सुशासन पर जनता के भरोसे का प्रमाण : मोदी
- झारखंड के पूर्व सूचना आयुक्त हिमांशु शेखर चौधरी के बंद घर में चोरी, 25 लाख के जेवरात ले गए चोर
- लातेहार में महिला से मारपीट के मामले में बरियातू थाना प्रभारी और सिपाही निलंबित, हेमंत सोरेन ने दिया था जांच के आदेश
- शुभेंदु के गढ़ में हसीरानी ने रचा इतिहास, रेजिनगर में भी खिला कमल
- जेपीएससी, सीडीपीओ और फूड सेफ्टी अफसर की नियुक्ति रद्द करने के मामले में हाई कोर्ट अब 12 अक्टूबर को करेगा सुनवाई
Author: News Maati
मुंबई । हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने अनोखे डांस स्टाइल और दमदार अंदाज से उन्होंने लाखों दिलों में खास जगह बनाई हुई है। सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, और उनकी हर एक पोस्ट का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। बुधवार को सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें उनका लुक और अंदाज वाकई देखने लायक है। इस पोस्ट में सपना चौधरी ने रॉयल ब्लू कलर की सिल्क साड़ी पहनी हुई है, जिसमें गोल्डन बॉर्डर का बारीक और चमकदार काम…
पटना । बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं को सशक्त बनाने और रोजगार प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने ‘मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना’ का विस्तार करने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को एक्स पर लिखा, “नवंबर 2005 में नई सरकार बनने के बाद से ही अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देना तथा उन्हें सशक्त और सक्षम बनाना हम लोगों की प्राथमिकता रही है।…
गाजियाबाद/बरेली। अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर हुई फायरिंग के मामले में शूटर रवींद्र और अरुण मुठभेड़ में मारे गए। दोनों की मुठभेड़ गाजियाबाद ट्रॉनिका सिटी में बुधवार की शाम यूपी एसटीएफ, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ की संयुक्त टीम के साथ हुई। दोनों शूटर गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गिरोह के सक्रिय सदस्य थे। उन पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। यूपी एसटीएफ नोएडा यूनिट के एसपी राजकुमार मिश्र ने बताया कि ट्राॅनिका सिटी एरिया में पुलिस टीमें चेकिंग कर रही थीं। पुलिस को देखकर बाइक सवार दाे युवक भागने लगे। पुलिस ने…
आरा। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ के दौरान रांची से आरा और टाटा से बक्सर के लिए चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन । जिससे रेगुलर ट्रेनों पर यात्रियों के दबाव को कम किया जा सके। दक्षिण पूर्व रेलवे के द्वारा त्योहारों के दौरान गाड़ी संख्या 08639/40 रांची आरा पूजा स्पेशल और 08183/84 टाटा बक्सर स्पेशल के परिचालन करने का निर्णय लिया गया है । गाड़ी संख्या 08639/40 रांची आरा स्पेशल का परिचालन 28 सितंबर से 2 नवंबर तक कुल छह फेरे के लिए चलाई जाएगी जो प्रत्येक रविवार को रांची से 20.45 बजे चलकर रात्रि 12.05 बजे बोकारो, 1.13 बजे गोमो,…
पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक आवास 1, अणे मार्ग में आयोजित एक समारोह में करीब 802.46 करोड़ रुपये की राशि को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 16.4 लाख श्रमिकों के खातों में भेजा। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि “वार्षिक वस्त्र सहायता योजना के अंतर्गत प्रत्येक पंजीकृत निर्माण श्रमिक को अब 5,000 रुपये की सहायता राशि दी जा रही है, जबकि पहले यह राशि 2,500 रुपये थी।” यह योजना 2020 में ‘बिहार भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक नियमावली, 2016’ के अंतर्गत शुरू की गई थी, ताकि पात्र और…
नई दिल्ली । इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में अब उम्मीदवारों की रंगीन तस्वीरें होंगी। इसकी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनावों से होगी। वर्ष 2015 से ईवीएम पर उम्मीदवारों की श्वेत-श्याम तस्वीरें होती थीं, जिन्हें पहचानना कई मतदाताओं के लिए मुश्किल होता था। भारतीय निर्वाचन आयोग ने बुधवार को बताया कि मशीनों पर सीरियल नंबर भी अधिक प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने ईवीएम मतपत्रों की स्पष्टता और पठनीयता बढ़ाने के लिए चुनाव संचालन नियम, 1961 की धारा 49बी के तहत ईवीएम मतपत्रों के डिजाइन व मुद्रण के मौजूदा दिशानिर्देशों में संशोधन किया है। अब से ईवीएम पर उम्मीदवारों की…
रांची। मार्च, 2026 तक झारखंड सहित पूरे देश को नक्सल मुक्त कराने के लक्ष्य के साथ सुरक्षाबलों और पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान ने नक्सली संगठनों को बैकफुट पर ला दिया है। बंदूक की नोक पर क्रांति की बातें करने वाले और वर्षों तक हिंसा को रास्ता बनाने वाले भाकपा माओवादी नक्सली संगठन ने एक बार फिर सरकार से वार्ता के लिए शांति प्रस्ताव की पेशकश की है। भाकपा माओवादी की केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता अभय ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि नक्सली हथियार छोड़कर वार्ता करने के लिए तैयार हैं। पत्र में लिखा गया है…
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के बरेली में 12 सितंबर की सुबह लगभग 3:45 बजे अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले बदमाशों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। दिशा पाटनी के घर फायरिंग के बाद बरेली के थाना कोतवाली में केस दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और क्राइम रिकॉर्ड की गहन जांच के बाद हमला करने वाले बदमाशों की पहचान की गई। इस हमले…
धार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को एक बार फिर कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि ये नया भारत है, ये किसी की परमाणु धमकियों से डरता नहीं। ये नया भारत है, ये घर में घुसकर मारता है। प्रधानमंत्री मोदी मध्य प्रदेश के धार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था। हमने ऑपरेशन सिंदूर करके आतंकी ठिकानों को उजाड़ दिया। हमारे वीर जवानों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। अभी कल ही देश और दुनिया ने…
पटना । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली गई ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की सफलता से उत्साहित कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे में अपने लिए ‘‘सम्मानजनक” संख्या में और अधिक से अधिक ‘‘जिताऊ” सीटें लेने की कोशिश में है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी ने कई ऐसी सीटें चिन्हित की हैं जो पिछले विधानसभा चुनाव में उसके हिस्से में नहीं थी लेकिन वह इस बार उन्हें अपने खाते में चाहती है। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए ‘महागठबंधन’ के घटक दलों के मध्य सीट बंटवारे को लेकर जारी बातचीत के बीच बीते बुधवार को…