Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- महिलाओं को मिलेगा फ्री सिलिंडर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी, योगी ने दुर्गा पूजा से पहले दिया बड़ा गिफ्ट
- बिहार में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपद्रवी तत्वों पर निगरानी बढ़ाएं अधिकारी : सम्राट चौधरी
- गोपालगंज एडीएम के पास 12 जमीन-फ्लैट और खाते में 1.5 करोड़
- उपचुनाव के नतीजे भाजपा-एनडीए के सुशासन पर जनता के भरोसे का प्रमाण : मोदी
- झारखंड के पूर्व सूचना आयुक्त हिमांशु शेखर चौधरी के बंद घर में चोरी, 25 लाख के जेवरात ले गए चोर
- लातेहार में महिला से मारपीट के मामले में बरियातू थाना प्रभारी और सिपाही निलंबित, हेमंत सोरेन ने दिया था जांच के आदेश
- शुभेंदु के गढ़ में हसीरानी ने रचा इतिहास, रेजिनगर में भी खिला कमल
- जेपीएससी, सीडीपीओ और फूड सेफ्टी अफसर की नियुक्ति रद्द करने के मामले में हाई कोर्ट अब 12 अक्टूबर को करेगा सुनवाई
Author: News Maati
नई दिल्ली । निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि अधिकतर राज्यों में आधे से ज्यादा मतदाताओं को संभवत: कोई दस्तावेज देने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि उनके नाम उनके राज्यों में हुए पिछले विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद तैयार मतदाता सूची में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि ज्यादातर राज्यों में मतदाता सूची का आखिरी विशेष गहन पुनरीक्षण 2002 और 2004 के बीच हुआ था। अगले एसआईआर के लिए इसी साल को उनकी कट-ऑफ तारीख का आधार माना जाएगा। अधिकारियों ने पहले बताया था कि आयोग जल्द ही पूरे भारत में विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू करने की…
पटना । पटना हाई कोर्ट ने कांग्रेस को उसके सोशल मीडिया खातों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी दिवंगत मां का कृत्रिम मेधा-निर्मित वीडियो हटाने का बुधवार को निर्देश दिया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश पी. बी. बैजंत्री ने यह आदेश विवेकानंद सिंह द्वारा दायर एक याचिका पर पारित किया। इस याचिका में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग को भी प्रतिवादी बनाया गया था। निर्वाचन आयोग के वकील सिद्धार्थ प्रसाद ने बताया, “अदालत ने वीडियो को तत्काल हटाने का आदेश देते हुए गांधी, फेसबुक, एक्स और गूगल को नोटिस भी जारी किया है।दरअसल, बिहार चुनाव के सरगर्मी के…
रांची।राजधानी रांची के प्रसिद्ध बिल्डर और फाइनांसर कृष्ण गोपालका से 10 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है. रंगदारी की मांग दुबई में बैठे गैंगस्टर प्रिंस खान ने की है. प्रिंस खान ने धमकी दी है कि अगर रंगदारी की रकम नहीं दी, तो कृष्ण गोपालका व उनके बेटे को जान से मार दिया जायेगा. प्रिंस खान ने कृ्ष्ण गोपालका के बेटे को भी उनके वाट्सएप पर वीडियो भेज करके धमकी दी है. कृष्ण गोपालका ने इसे लेकर लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. जानकारी के मुताबिक लालपुर थाना में दर्ज शिकायत में कृ्ष्ण गोपालका ने पुलिस को बताया है…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनके नेतृत्व, त्याग और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश के लिए त्याग, तपस्या और सर्वस्व समर्पण का नाम नरेंद्र मोदी है। उन्होंने पीएम मोदी की पांच दशक से अधिक की राष्ट्रसेवा, वैश्विक नेतृत्व और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उनके योगदान को रेखांकित किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट किया। प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने लिखा, “त्याग और समर्पण के प्रतीक, करोड़ों देशवासियों की प्रेरणा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन देश भर में उत्साह और भक्तिमय माहौल के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा के नीचे विशेष पूजा-अर्चना की गई। भगवान को 56 भोग चढ़ाए गए, जिसने भक्तिमय माहौल बना दिया। इस मौके पर प्रधानमंत्री आवास योजना की 75 लाभार्थी महिलाएं शामिल हुईं, जिन्होंने पीएम की मां हीराबेन का मुखौटा पहनकर उन्हें बधाई दी। महिलाओं ने तिलक लगाकर, आरती उतारकर और मिठाई खिलाकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस दौरान, भक्ति भजनों और जयकारों से काशी नगरी गूंज उठी, और लोगों…
देवघर। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि चिकित्सक का दायित्व केवल रोग का इलाज करना ही नहीं है बल्कि रोगी के मन में स्वस्थ होने की आशा और विश्वास जगाना भी है। एक चिकित्सक की अच्छी वाणी, उसका धैर्य और उसका स्नेह कभी-कभी मरीजों के लिए सबसे बड़ी औषधि सिद्ध हो जाते हैं। यही कारण है कि अस्पताल केवल इलाज का स्थान नहीं होता, बल्कि मानवता और करुणा का मंदिर भी होता है। राज्यपाल मंगलवार को एम्स देवघर के छठे वार्षिक दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह अवसर केवल एक संस्थान का वार्षिकोत्सव मात्र…
रांची। चेंबर चुनाव को लेकर टीम आदित्य मल्होत्रा ने मंगलवार को पंडरा बाजार में पदयात्रा कर व्यापारियों से समर्थन मांगा। इस दौरान अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि उनका संकल्प व्यापारियों के हितों की रक्षा करना, पारदर्शी नेतृत्व देना और चेंबर को हर व्यवसायी के लिए सुलभ बनाना है। उन्होंने युवाओं को नेतृत्व में आगे लाकर नई सोच और ऊर्जा देने की बात कही। टीम ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने संवाद और भागीदारी के माध्यम से चेंबर को एक सक्रिय और प्रभावी संस्था…
सामाजिक बदलाव में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम, फिर भरवाया जायेगा मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म: दीपिका
खूंटी। ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य और पचायती राज विभाग की मंत्री दीपिका पाडेय सिंह ने कहा कि सामाजिक बदलाव में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम होती है। महिलाएं ही समाज के विकास को गति दे सकती हैं। मंत्री मंगलवार को तोरपा प्रखंड के तपकारा कोचा खास गांव में क्लाइमेट स्मार्ट गांव का सांसद कालीचरण मुंडा और विधायक सुदीप गुड़िया के साथ उद्घाटन करने के बाद उपस्थित ग्रामीणाें को संबोधित कर रही थीं। मंत्री ने कहा कि कोचा जैसे पिछड़े गांव को भी महिलाएं प्रगति की राह पर ले जा रही हैं। उन्होंने कहा कि खूंटी ने झारखंड को पहचान दिलाई…
धनबाद। राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) ने मंगलवार को धनबाद के वासेपुर में शाहबाज अंसारी नाम के व्यक्ति के घर पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नकदी बरामद होने की संभावना जतायी जा रही है। एनआईए की टीम( यूपी32बिजी6901) नंबर के वाहन से धनबाद पहुंची और फिर बैंक मोड़ थाना की पुलिस बल के साथ अचानक वासेपुर स्थित जब्बार मस्जिद के समीप शाहबाज अंसारी के घर पर छापेमारी शुरू की। छापेमारी के दौरान शाहबाज के घर से भारी मात्रा में कैश मिलने की संभावना जतायी जा रही हैं। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है…
इस्लामाबाद। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत प्रमुख आतंकी ढांचे को ध्वस्त करने के महीनों बाद, जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के एक कमांडर ने स्वीकार किया कि बहावलपुर में भारतीय सशस्त्र बलों के हमलों में आतंकवादी संगठन के संस्थापक मसूद अजहर का परिवार ‘टुकड़े-टुकड़े’ हो गया। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर चल रहे एक वीडियो की रिपोर्ट दी, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी सशस्त्र कर्मियों के साथ भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान आतंकवादी समूह को हुए भारी नुकसान की बात स्वीकार कर रहा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के…