Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- आज 97.84 लाख लाभार्थियों के खाते में आएगी 1100 रुपये मासिक पेंशन, 1,423.94 करोड़ रुपए होंगे हस्तांतरित
- दीपक गिरोह के चार शूटर मुठभेड़ में ढेर
- तेजस्वी यादव को भी मिलती है 125 यूनिट मुफ्त बिजली, भेदभाव नहीं करती एनडीए सरकार : सम्राट चौधरी
- झारखंड पुलिस के 153 आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी, कमेटी ने लगाई मुहर
- संगठित अपराध से जुड़े लोगों की बनाएं सूची, सभी पर रखें नजर : एसपी
- झारखंड में 82.11 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, अनमैप्ड वोटरों की सूची वेबसाइट पर जारी
- महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, यूसीसी का मसौदा तैयार करने के लिए 7 सदस्यीय समिति बनी, जस्टिस रंजना देसाई को बनाया अध्यक्ष
- झारखंड में निवेश समझौतों से रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को मिलेगी नई दिशा : चेंबर
Author: News Maati
नई दिल्ली । टाटा ग्रुप अहमदाबाद विमान हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए एक ट्रस्ट बनाएगा। एयर इंडिया का एक विमान हाल में अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह पिछले 10 साल में देश में सबसे बड़ा हादसा था। टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की एयर इंडिया में लगभग 74% हिस्सेदारी है। यह कंपनी इस ट्रस्ट के लिए 500 करोड़ रुपये देगा। इस ट्रस्ट का नाम AI171 ट्रस्ट होगा। सूत्रों के मुताबिक टाटा संस का सबसे बड़ा शेयरहोल्डर टाटा ट्रस्ट्स भी AI171 ट्रस्ट के लिए 500 करोड़ रुपये की राशि दान कर सकता है। इस दुर्घटना में…
नयी दिल्ली । कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने शुक्रवार को कहा कि बिहार में ‘महागठबंधन’ की तरफ से मुख्यमंत्री पद के लिए तेजस्वी यादव के प्रमुख चेहरा होने को लेकर कोई असमंजस और विवाद नहीं है क्योंकि विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन के जीतने पर सबसे बड़े घटक दल के रूप में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का नेता ही स्वाभाविक रूप से मुख्यमंत्री होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में मुद्दे महत्वपूर्ण हैं, लेकिन एक “साजिश” के तहत इनसे ध्यान भटकाने के लिए बार-बार चेहरे की बात की जा रही है। बिहार विधानसभा चुनाव इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने की संभावना…
हैदराबाद । तेलंगाना के गडवाल जिले में एक आवास कंपनी में मैनेजर तिरुमला राव के एक महिला व उसकी बेटी ऐश्वर्या दोनों से अवैध संबंध था।इसी दौरान ऐश्वर्या की सगाई एक भूमि सर्वेक्षक से तय हो गई। दोनों की शादी भी हो गई, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही ऐश्वर्या ने तिरुमला राव के साथ मिलकर सुपारी देकर पति को मरवा दिया। पुलिस ने भूमि सर्वेक्षक की हत्या के सिलसिले में ऐश्वर्या और उसके प्रेमी सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि उसने तेजेश्वर (32) के लापता होने की शिकायत मिलने के एक…
पुरी । भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ को 12वीं सदी के मंदिर से रथयात्रा के लिए उनके रथों तक एक शोभायात्रा के रूप में ले जाने का अनुष्ठान ‘पहांडी’ शुक्रवार को शुरू हुआ। ‘पहांडी’ अनुष्ठान पहले सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होना था लेकिन यह एक घंटे की देरी से शुरू हुआ और यह रस्म तीन घंटे तक चलेगी। पहांडी में भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ को एक शोभायात्रा के रूप में सिंह द्वार के सामने खड़े उनके रथों तक ले जाया जा रहा है, जहां से उन्हें करीब 2.6 किलोमीटर दूर श्री गुंडिचा मंदिर ले…
नई दिल्ली । दिल्ली के बवाना में सरेआम कुख्यात गैंगस्टर मंजीत महाल के भांजे की हत्या कर दी गई है। दिल्ली के बवाना थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। मृतक की पहचान मंजीत महाल के भांजे दीपक के रूप में हुई, जो सुबह टहलने के लिए निकला था। इस घटना में हत्याकांड में गैंगवार का संदेह जताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच की है। दो हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और दीपक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। उन्होंने कई राउंड फायर…
मुजफ्फरपुर । आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने राज्य खाद्य निगम के लेखपाल राजेश कुमार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईओयू ने राजेश कुमार के पटना, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर स्थित छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। ये छापेमारी शुक्रवार की सुबह हुई। राजेश कुमार पर आरोप है कि उन्होंने अपनी आय से 201.94 प्रतिशत ज्यादा संपत्ति अर्जित की है। ईओयू को शुरुआती जांच में राजेश कुमार की संपत्ति उनकी आय से लगभग दोगुनी मिली थी। इसी आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। ईओयू की टीम ने मुजफ्फरपुर में प्रोफेसर कॉलोनी स्थित लेखपाल राजेश कुमार के किराए…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुरू होने पर बधाई दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए उन्होंने देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की मंगलकामना की। पीएम मोदी ने कहा, “भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पवित्र अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं। श्रद्धा और भक्ति का यह पावन उत्सव हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, यही कामना है। जय जगन्नाथ!” प्रधानमंत्री ने बधाई संदेश के अलावा अपने पोस्ट के साथ एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें वो भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा…
मुंबई । भारत-अमेरिका के बीच एक बड़ी डील की संभावना के बीच शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में पीएसयू बैंक और आईटी सेक्टर में खरीदारी देखी गई। सुबह करीब 11.35 बजे, सेंसेक्स 163.32 अंक या 0.18 प्रतिशत बढ़कर 83,907.80 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 54.50 अंक या 0.21 प्रतिशत बढ़कर 25,603 पर पहुंच गया।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ बड़ी ट्रेड डील के संकेत दिए हैं, इससे कुछ सप्ताह पहले दोनों देशों के वार्ताकारों की एक टीम के बीच समझौते पर चार दिवसीय बंद कमरे की बातचीत हुई थी। व्हाइट हाउस…
बटाला। वीरवार देर रात बटाला के कादियां रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने स्कॉर्पियों गाड़ी पर फायरिंग की। इस वारदात में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर और उसके रिश्तेदार करनवीर सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी भिखोवाल थाना घूमण कलां की मौत हो गई। वारदात के समय करनवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उन्हें बटाला से अमृतसर रैफर किया गया था, जहां उनकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई। बटाला पुलिस के डीएसपी सिटी परमवीर सिंह ने बताया कि…
नई दिल्ली। भारत के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने इतिहास रच दिया है। वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइएसएस) पर कदम रखने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री गुरुवार को जब आइएसएस पर पहुंचे, तो वहां पहले से मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों ने गले लगकर और हाथ मिलाकर उनका स्वागत किया। 14 दिन रोमांचक होंगे : अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइएसएस) पर औपचारिक स्वागत समारोह में शुभांशु शुक्ला ने कहा कि मैं 634वां अंतरिक्ष यात्री हूं। यहां आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। आपके प्यार और आशीर्वाद से मैं अंतरिक्ष स्टेशन पहुंच गया हूं। यहां…