Author: News Maati

भागलपुर। भागलपुर पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट कर 1.20 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश करते हुए अवैध फाइनेंशियल नेटवर्क के जरिए रकम विदेश ट्रांसफर करने वाले मास्टर माइंड को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उक्त आशय की जानकारी बुधवार को एसएसपी कार्यालय के हवाले से दी गई। उल्लेखनीय है कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार डिजिटल अरेस्ट सहित साईबर अपराध के कांडों में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी किया जा रहा है। इसी क्रम में बीते मंगलवार को तकनीकी अनुसंधान के क्रम में यह ज्ञात हुआ की भागलपुर निवासी को डिजिटल अरेस्ट कर 1.20 करोड़ की…

Read More

दुमका । झारखंड की उपराजधानी दुमका में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांधी मैदान के समीप सदर पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय के पीछे एक महिला और पांच-छह साल की बच्ची का शव बरामद किया गया। इसकी खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने सुबह उक्त स्थान पर दोनों के शव पड़े देखे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में सदर एसडीपीओ समेत अन्य वरीय अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने कहा कि मूल्यों पर आधारित पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांत और विचार देश की हर पीढ़ी के लिए पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मातृभूमि के अनन्य उपासक पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन। मूल्यों पर आधारित उनके सिद्धांत और विचार देश की हर पीढ़ी के लिए पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे।” एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, “सर्वस्व समर्पण उस चेतना की अभिव्यक्ति…

Read More

पटना । बिहार की राजधानी पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ आपराधिक गिरोह के लोग गायघाट के पास रंगदारी मांगने की नियत से इकट्ठा हुए हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की एक टीम सुबह गायघाट इलाके में पहुंच गई और संबंधित पूरे इलाके की घेराबंदी शुरू…

Read More

रांची। झारखंड में लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग और राज्य सूचना आयोग सहित विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं में वर्षों से रिक्त पड़े पदों को लेकर दायर जनहित याचिका पर मंगलवार को झारखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। अदालत ने राज्य सरकार को छह सप्ताह के भीतर लोकायुक्त की नियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम.एस. सोनक एवं न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने राज्य सरकार से यह भी कहा कि मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष, राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त एवं सूचना आयुक्त समेत अन्य संवैधानिक पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया कब तक पूरी की जाएगी, इसका विस्तृत ब्यौरा…

Read More

रांची। सुप्रीम कोर्ट में जमीन घोटाला मामले में आरोपी आटोमोबाइल कारोबारी बिनय कुमार सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह को राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने बिनय सिंह को दो मामलों में नियमित जमानत प्रदान की है, जबकि उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह को तीन मामलों में किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया है। इस दौरान अदालत ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आरोपित के खिलाफ दो नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो गंभीर विचार का विषय है। बता दें कि हजारीबाग वन भूमि घोटाला मामले में…

Read More

रांची। झारखंड के उद्योग, व्यापार और कौशल विकास को नई दिशा देने की दिशा में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। एक्सआइएसएस, रांची और फेडरेशन आॅफ झारखंड चेंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के बीच कॉलेज परिसर में एक सहयोग समझौता (एमओयू) किया गया। इस एमओयू पर एक्सआइएसएस की ओर से निदेशक फादर जोसेफ मारियानुस कुजूर और चेंबर की ओर से अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने हस्ताक्षर किया। मौके पर चेंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि यह एमओयू राज्यि के उद्योग और व्यापार जगत के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। इससे उद्योगों को स्किल्ड और इंडस्ट्री-रेडी मानव संसाधन उपलब्ध होगा,…

Read More

रामगढ़। नईसराय सांसद सेवा केंद्र में मंगलवार को भाजपा की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजीव बावला और संचालन रंजीत पांडेय ने किया। इसमें मुख्य रुप से भाजपा चुनाव प्रभारी शशिभूषण भगत शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में सह प्रभारी अमरनाथ चौधरी उपस्थित थे। भाजपा चुनाव प्रभारी शशिभूषण भगत की देखरेख में भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रिया करमाली के समर्थन में रणनीति तैयार हुआ। इसे अमलीजामा पहनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी गई। सभी को अपने कार्यों में जुटने का निर्देश दिया गया। सह प्रभारी अमरनाथ चौधरी ने कार्यकर्ताओं की उत्साह का सराहना किया। इसे धरातल पर ताकत…

Read More

नई दिल्ली । साल 2025 के दौरान लगातार बिकवाल (सेलर) की भूमिका में बने रहे विदेशी निवेशकों की भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर दिलचस्पी बढ़ती हुई नजर आने लगी है। फरवरी के महीने में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने अभी तक दो अरब डॉलर से अधिक की खरीदारी की है। शेयर बाजार की चाल में आई तेजी की एक बड़ी वजह विदेशी निवेशकों की वापसी को भी माना जा रहा है। 1 फरवरी 2026 से लेकर आज तक के कुल आठ कारोबारी दिनों में सिर्फ दो दिन ऐसे रहे हैं, जब विदेशी संस्थागत निवेशकों ने घरेलू शेयर बाजार…

Read More

पटना। बिहार में आने वाले समय में सिंगल लेन सड़कें नहीं बचेंगी। राज्य सरकार शहर से लेकर गांवों तक सभी सिंगल लेन रोड को टू लेन में अपग्रेड करने जा रही है। नीतीश सरकार में पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल ने मंगलवार को विधानसभा में यह घोषणा की। उन्होंने पशुपति नाथ (नेपाल) से बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर, झारखंड) तक हाई स्पीड कॉरिडोर बनाने का भी ऐलान किया। इसके तहत बिहार में लगभग 250 किलोमीटर लंबा फोरलेन हाइवे बनाया जाएगा। साथ ही, पश्चिम चंपारण से भोजपुर जिले तक नारायणी गंगा ग्रीनफील्ड हाइवे का भी निर्माण होगा, जिससे उत्तर और दक्षिण बिहार…

Read More