Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- महिलाओं को मिलेगा फ्री सिलिंडर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी, योगी ने दुर्गा पूजा से पहले दिया बड़ा गिफ्ट
- बिहार में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपद्रवी तत्वों पर निगरानी बढ़ाएं अधिकारी : सम्राट चौधरी
- गोपालगंज एडीएम के पास 12 जमीन-फ्लैट और खाते में 1.5 करोड़
- उपचुनाव के नतीजे भाजपा-एनडीए के सुशासन पर जनता के भरोसे का प्रमाण : मोदी
- झारखंड के पूर्व सूचना आयुक्त हिमांशु शेखर चौधरी के बंद घर में चोरी, 25 लाख के जेवरात ले गए चोर
- लातेहार में महिला से मारपीट के मामले में बरियातू थाना प्रभारी और सिपाही निलंबित, हेमंत सोरेन ने दिया था जांच के आदेश
- शुभेंदु के गढ़ में हसीरानी ने रचा इतिहास, रेजिनगर में भी खिला कमल
- जेपीएससी, सीडीपीओ और फूड सेफ्टी अफसर की नियुक्ति रद्द करने के मामले में हाई कोर्ट अब 12 अक्टूबर को करेगा सुनवाई
Author: News Maati
पटना। लालू प्रसाद यादव के परिवार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव, राजद और परिवार के अन्य सदस्यों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अनफॉलो कर दिया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं कि वे इस्तीफा दे सकती हैं। बता दें कि रोहिणी सोशल मीडिया अकाउंट एक्स को प्राइवेट करने के साथ ही परिवार के नजदीकी लोगों को भी अनफॉलो कर दिया है। वह एक्स पर 61 लोगों को फॉलो करती हैं जिसमें परिवार के सदस्य के रूप में सिर्फ बहन मीसा भारती हैं जो पाटलिपुत्र संसदीय…
नयी दिल्ली। मलयालम फिल्मों के सबसे बड़े सितारों में गिने जाने वाले मोहनलाल को उनके लंबे और सफल करियर के लिए भारत सरकार ने दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 2023 से सम्मानित करने की घोषणा की है। यह अवॉर्ड भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान है, जिसे उन दिग्गजों को दिया जाता है जिन्होंने अपने काम से इंडस्ट्री में नई ऊंचाइयां तय की हों। चार दशक से ज्यादा समय से फिल्मों में एक्टिव मोहनलाल ने आॅडियंस को यादगार किरदार दिए हैं और अपनी अलग पहचान बनाई है।सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि मोहनलाल की अद्भुत सिनेमाई…
पटना। राजधानी में वाटर मेट्रो का बहुत जल्द ट्रायल शुरू होगा। सबसे पहले गंगा नदी में दीघा घाट से वाया एनआइटी कंगन घाट तक वाटर मेट्रो चलेगी। पटना में वाटर मेट्रो सेवा शुरू करने के लिए राज्य के पर्यटन विभाग और भारतीय अंतदेर्शीय जलमार्ग प्राधिकरण के बीच शुक्रवार को गुजरात के भावनगर में महत्वपूर्ण समझौता पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुआ है। केंद्रीय मंत्री सवार्नंद सोनोवाल तथा मनसुख मांडवीय की उपस्थिति में एमओयू पर आइडब्ल्यूएआइ के चेयरमैन सुनील कुमार सिंह और बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक नंद किशोर ने हस्ताक्षर किए। इस परियोजना पर करीब 908 करोड़ रुपए…
रांची । सेटेलाइट कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष त्रिलोक थीम पर आधारित पंडाल का निर्माण करवा रही है। दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार ने शनिवार को बताया कि माँ शेरावाली, भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश की त्रिमूर्ति के साथ इसी त्रिलोक में अपने भक्तों को दर्शन देंगी। मुख्य द्वार के ऊपर माँ दुर्गा का मनमोहक स्वरूप होगा, जो भक्तों को आशीर्वाद देने के साथ-साथ आध्यात्मिकता का भी एहसास कराएगा। पंडाल का निर्माण ‘त्रिलोक’ थीम पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंडाल को बनाने में रांची के 20 कारीगर लगे हैं। इसके निर्माण में रंग-बिरंगे कपड़ों…
धनबाद। महिला जूनियर डॉक्टर से शराब के नशे में दुर्व्यवहार करने के विरोध में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) के सभी जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। जिससे एसएनएमएमसीएच अस्पताल में चिकित्सा कार्य ठप पड़ गया। घटना के विरोध में शनिवार को सुबह से ही एसएनएमएमसीएच के तमाम जूनियर डॉक्टर चिकित्सा कार्य का बहिष्कार कर अस्पताल की लॉबी में बैठ गए हैं। इससे अस्पताल में भर्ती और बाहर से आने वाले मरीजों का इलाज बंद हो गया है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सभी मरीजों को बिना इलाज…
रांची। केन्द्र सरकार ने वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार को केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय के हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया है। इस समिति के अध्यक्ष केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह हैं। वस्त्र मंत्रालय के उप महानिदेशक अखिलेश कुमार ओर से जारी संकल्प के अनुसार मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का पुनर्गठन किया गया है। इस समिति में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह पदेन अध्यक्ष हैं, जबकि केंद्रीय वस्त्र राज्य मंत्री पबित्र मार्घेरिटा समिति के उपाध्यक्ष हैं। इस समिति में लोकसभा और राज्यसभा के कई सदस्यों के अलावा भारतीय प्रशासनिक सेवा के सचिव तथा अध्यक्ष स्तर के अधिकारी भी बतौर सदस्य…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को पंजाबी-हिन्दू बिरादरी दशहरा कमेटी, मोरहाबादी और श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति अरगोड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया। कमेटी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को दो अक्टूबर को रांची के मोरहाबादी मैदान एवं अरगोड़ा में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सह परिवार सहित सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने दोनों कमेटियों के निमंत्रण को स्वीकार करते हए आयोजकों को उत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और राज्यवासियों के जीवन में सुख,…
गयाजी। पितृपक्ष के पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बिहार की धार्मिक नगरी गयाजी पहुंची और अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किया। इससे पहले आज सुबह गयाजी हवाईअड्डे पर श्री मती मुर्मू का भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए प्रदेश के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान स्वयं मौजूद थे। राष्ट्रपति मुर्मू गया हवाईअड्डे से सीधे विष्णुपद मंदिर के लिए रवाना हुईं, जहां उन्होंने अपने पितरों की आत्मा की शांति और मोक्ष की प्राप्ति के लिए पिंडदान किया। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर विष्णुपद मंदिर में भी विशेष व्यवस्था की गई थी। उड़ीसा क्षेत्र…
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे बोर्ड ने यात्रियों को राहत देते हुए बोतलबंद पेयजल ‘रेल नीर’ और अन्य शॉर्टलिस्टेड ब्रांडों की अधिकतम खुदरा कीमत (एमआरपी) घटाने का निर्णय लिया है। रेलवे मंत्रालय के शनिवार को जारी वाणिज्यिक परिपत्र के अनुसार, एक लीटर वाली पानी की बोतल की कीमत अब 15 से घटाकर 14 रुपये और आधा लीटर वाली बोतल की कीमत 10 रुपये से घटाकर 9 रुपये कर दी गई है। यह संशोधित दरें न केवल ‘रेल नीर’ पर बल्कि रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रेनों में उपलब्ध अन्य शॉर्टलिस्टेड ब्रांडों की पैकेज्ड वाटर बोतलों पर भी लागू होंगी। नई कीमतें 22…
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई गोलीबारी के मामले में एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार एक शूटर की तुलना राक्षस मारीच से की। लखनऊ के लोक भवन में एक समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने कल देखा कि महिला संबंधी अपराध में शामिल एक अपराधी दूसरे राज्य से यूपी आया था। वह संभवत: मारीच (वेश बदलने में माहिर राक्षस) की तरह घुसा था। लेकिन जब यूपी पुलिस की गोली उसे लगी, तो वह चिल्ला रहा था कि वह गलती से उत्तर प्रदेश में घुस आया और अब कभी…