Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- महिलाओं को मिलेगा फ्री सिलिंडर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी, योगी ने दुर्गा पूजा से पहले दिया बड़ा गिफ्ट
- बिहार में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपद्रवी तत्वों पर निगरानी बढ़ाएं अधिकारी : सम्राट चौधरी
- गोपालगंज एडीएम के पास 12 जमीन-फ्लैट और खाते में 1.5 करोड़
- उपचुनाव के नतीजे भाजपा-एनडीए के सुशासन पर जनता के भरोसे का प्रमाण : मोदी
- झारखंड के पूर्व सूचना आयुक्त हिमांशु शेखर चौधरी के बंद घर में चोरी, 25 लाख के जेवरात ले गए चोर
- लातेहार में महिला से मारपीट के मामले में बरियातू थाना प्रभारी और सिपाही निलंबित, हेमंत सोरेन ने दिया था जांच के आदेश
- शुभेंदु के गढ़ में हसीरानी ने रचा इतिहास, रेजिनगर में भी खिला कमल
- जेपीएससी, सीडीपीओ और फूड सेफ्टी अफसर की नियुक्ति रद्द करने के मामले में हाई कोर्ट अब 12 अक्टूबर को करेगा सुनवाई
Author: News Maati
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम चैंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष विजय आनंद मुनका के नेतृत्व में शुक्रवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष से मिला और शहर की विधि व्यवस्था पर चिंता जताई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि हाल के दिनों में चोरी, छिनतई, चेन स्नैचिंग और लूट जैसी घटनाओं में वृद्धि हुई है, जिससे व्यवसायियों के साथ-साथ आम नागरिकों में भी असुरक्षा की भावना बढ़ी है। प्रतिनिधिमंडल ने सोनारी के व्यस्त इलाके में वर्द्धमान ज्वेलर्स में हुए लूटकांड का मुद्दा उठाया, जिसमें दुकान मालिक गंभीर रूप से घायल हुए थे। साथ ही बिष्टुपुर में दिनदहाड़े व्यापारी साकेत आगीवाल से…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को तीन दिवसीय ईस्ट टेक सिम्पोजियम 2025 (डिफेंस एक्सपो) का भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, चीफ आॅफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मुख्य सचिव अलका तिवारी सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि ईस्ट टेक सिम्पोजियम 2025 (डिफेंस एक्सपो) ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने डिफेंस एक्सपो के लिए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को बधाई दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड यूरेनियम…
नई दिल्ली । इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने शुक्रवार को पड़ोस नीति को भारत के लिए अहम बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश में घर जैसा महसूस हुआ है। विदेश नीति पहले पड़ोस पर केंद्रित होनी चाहिए। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने कहा कि मुझे लगता है कि जैसे मैं विदेश में नहीं हूं। वोट चोरी के आरोप पर सैम पित्रोदा ने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया है कि ईवीएम में कुछ तो गड़बड़ है। पित्रोदा ने चुनाव के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि चुनाव हमारे…
नई दिल्ली । जीएसटी सुधारों की घोषणा के बाद सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने शुक्रवार को 22 सितंबर से अपने दोपहिया वाहनों की कीमतों में 18,000 रुपए तक की कटौती की घोषणा की। सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन की दोपहिया वाहन सहायक कंपनी के अनुसार, जिस्कर एसएफ 250 मॉडल की कीमत में 18,024 रुपए की सबसे अधिक कटौती की जा रही है। इसके बाद, वी-स्ट्रॉम एसएक्स की कीमत 17,982 रुपए और जिक्सर 250 की कीमत 16,525 रुपए और जिक्सर की कीमत 11,520 रुपए कम की जा रही है। नई दिल्ली । जीएसटी सुधारों की घोषणा के बाद सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने शुक्रवार को…
नई दिल्ली । दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अध्यक्ष पद सहित तीन पदों पर जीत हासिल की जबकि कांग्रेस समर्थित एनएसयूआई को बेहद रोमांचक मुकाबले में केवल एक पद से ही संतोष करना पड़ा। एबीवीपी के आर्यन मान ने एनएसयूआई की अपनी प्रतिद्वंद्वी जोसलिन नंदिता चौधरी को 16,196 मतों के अंतर से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। एनएसयूआई उम्मीदवार राहुल झांसला (29,339 मत) ने एबीवीपी के गोविंद तंवर (20,547 मत) को हराकर उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। एबीवीपी के कुणाल चौधरी ने 23,779 मत…
नई दिल्ली। भारत में अमीरों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होने का दावा मर्सिडीज बेंज हुरून इंडिया वेल्थ रिपोर्ट 2025 में किया गया है, जिससे भारत ग्लोबल वेल्थ सेंटर के रूप में उभर रहा है। रिपोर्ट में वैश्विक स्तर पर अर्थव्यवस्था में हो रहे उतार-चढ़ाव की वजह से बनी चुनौतियों के बावजूद भारत में हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल (एनएचआई) और मिलेनियर्स की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होने की बात कही गई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में अभी करीब 8.71 लाख ऐसे करोड़पति परिवार हैं, जिनकी नेटवर्थ एक मिलियन डॉलर या उससे अधिक है। मर्सिडीज बेंज…
जोधपुर। भारतीय विवाह पद्धति से प्रभावित यूक्रेन के जोड़े ने गुरुवार को हिंदू रीति से सात फेरे लेकर जीवनसाथी बने। यह कपल चार साल से लिव इन में रह रहा था। दोनों भारतीय परंपराएं पसंद करते हैं, इसलिए राजस्थान में परंपरागत ढंग से विवाह किया। विवाह आयोजक व पयर्टन से जुड़े सुरेश विजयन ने बताया कि यूक्रेन निवासी 72 वर्षीय स्टानिस्लाव और 27 वर्षीय अनहेलीना कुछ समय से साथ रह रहे थे। दोनों ने भारतीय तरीके से विवाह का मन बनाया। इसके लिए कंपनी से संपर्क किया। कंपनी ने शादी के लिए तीन वेन्यू और सिटी सुझाई। अलग-अलग तरीके के…
रांची। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईपीएस) के अधिकारी राकेश रंजन ने शुक्रवार को रांची के 74वें वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) का कार्यभार संभाल लिया है। रांची के निवर्तमान पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन सिन्हा ने उन्हें पदभार सौंपा और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। पदभार ग्रहण करने के बाद राकेश रंजन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि चंदन सिन्हा के नेतृत्व में रांची पुलिस ने बेहतर कार्य किया है। इसी को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रांची जैसी राजधानी में काम करना एक बड़ी चुनौती है और वे इस चुनौती को पूरा करने…
रांची। रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को तीन दिवसीय ईस्ट टेक सिम्पोजियम 2025 (डिफेंस एक्सपो) का भव्य शुभारंभ राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, चीफ आॅफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मुख्य सचिव अलका तिवारी सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित किया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि यह डिफेंस एक्सपो आत्मनिर्भर भारत के उस संकल्प का प्रतीक है, जिसमें देश की शक्ति, सामर्थ्य और स्वाभिमान समाहित है। पूर्वी भारत में इस प्रकार की रक्षा प्रदर्शनी का आयोजन औद्योगिक विकास, नवाचार और रक्षा उत्पादन में सहयोग…
रांची। चर्चित बिल्डर कमल भूषण हत्याकांड में अदालत ने राहुल कुजूर, डब्लू कुजूर, काविस अदनान को दोषी पाया। सजा के बिंदु पर 22 को सुनवाई होगी। मामले में सुशीला कुजूर को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है। मामला शहर का काफी चर्चित रहा है। रातू रोड में जमीन कारोबारी कमल भूषण हत्याकांड में पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी की थी। मामले में कमल भूषण के दामाद राहुल कुजूर, समधी डब्लू कुजूर समेत अन्य आरोपित थे। 30 मई को मारी थी गोली : घटना 30 मई 2022 की है, जब रातू रोड पर कारोबारी कमल भूषण की सरेआम…