Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- महिलाओं को मिलेगा फ्री सिलिंडर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी, योगी ने दुर्गा पूजा से पहले दिया बड़ा गिफ्ट
- बिहार में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपद्रवी तत्वों पर निगरानी बढ़ाएं अधिकारी : सम्राट चौधरी
- गोपालगंज एडीएम के पास 12 जमीन-फ्लैट और खाते में 1.5 करोड़
- उपचुनाव के नतीजे भाजपा-एनडीए के सुशासन पर जनता के भरोसे का प्रमाण : मोदी
- झारखंड के पूर्व सूचना आयुक्त हिमांशु शेखर चौधरी के बंद घर में चोरी, 25 लाख के जेवरात ले गए चोर
- लातेहार में महिला से मारपीट के मामले में बरियातू थाना प्रभारी और सिपाही निलंबित, हेमंत सोरेन ने दिया था जांच के आदेश
- शुभेंदु के गढ़ में हसीरानी ने रचा इतिहास, रेजिनगर में भी खिला कमल
- जेपीएससी, सीडीपीओ और फूड सेफ्टी अफसर की नियुक्ति रद्द करने के मामले में हाई कोर्ट अब 12 अक्टूबर को करेगा सुनवाई
Author: News Maati
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी के मंत्र को आत्मनिर्भर भारत का आधार बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी लोगों को फिर से देश की मजबूती के लिए स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना चाहिये।मोदी ने रविवार को राष्ट्र के नाम अपने संदेश में कहा कि हर घर को मेड इन इंडिया के गौरव का प्रतीक बनना चाहिए और स्वदेश में निर्मित वस्तुओं को हमारे स्वभाव का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने जीएसटी दरों में कमी, नियमों तथा प्रक्रियाओं के सरलीकरण को सरकार का इस दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि…
नयी दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के निर्वाचन अधिकारियों को 30 सितंबर तक विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए तैयार रहने को कहा है। आयोग का यह निर्देश इस बात का संकेत है कि अक्टूबर-नवंबर की शुरूआत में मतदाता सूची को दुरुस्त करने का काम शुरू हो सकता है। अधिकारियों के अनुसार, इस महीने की शुरूआत में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के एक सम्मेलन में आयोग के शीर्ष अधिकारियों ने उन्हें अगले 10 से 15 दिनों में विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए तैयार रहने को कहा था। हालांकि अधिक स्पष्टता के लिए 30 सितंबर…
नयी दिल्ली । रसोई में इस्तेमाल के सामान से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, दवाइयां और उपकरणों से लेकर वाहन तक लगभग 375 वस्तुएं सोमवार यानी 22 सितंबर से सस्ती हो जाएंगी। माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में कटौती सोमवार से ही लागू होने जा रही हैं। जीएसटी परिषद ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए 22 सितंबर (नवरात्रि के पहले दिन) से जीएसटी दरें कम करने का फैसला किया है। घी, पनीर, मक्खन, नमकीन, केचप, जैम, सूखे मेवे, कॉफी और आइसक्रीम जैसी आम इस्तेमाल की चीजें और टीवी, एयर कंडीशनर (एसी), वॉशिंग मशीन जैसे महंगे उत्पाद भी सस्ते हो जाएंगे। जीएसटी में बदलाव…
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राजद नेता तेजस्वी यादव की जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह घटना राजद की ओछी मानसिकता को उजागर करती है, जिसे उनके शीर्ष नेतृत्व ने कभी गंभीरता से लिया ही नहीं। कहीं न कहीं ऐसे लोगों को मौन सहमति भी मिलती है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जब उनकी उपस्थिति में ही मुझे और मेरी मां के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल…
नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह उनका 12 मई के बाद देश के नाम संबोधन होगा। उस समय भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंक के ठिकानों को ध्वस्त करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया था। सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह संबोधन नवरात्रि की पूर्व संध्या पर होने जा रहा है और इसमें प्रधानमंत्री किसी बड़ी घोषणा की संभावना है। 12 मई को अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, “हर आतंकवादी जान ले कि हमारी बहनों-बेटियों के माथे से सिंदूर मिटाने की साजिश का अंजाम क्या होगा।” उन्होंने ऑपरेशन…
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महादलित, दलित, अल्पसंख्यक और अति पिछड़ा वर्ग के उत्थान से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर चलते हुए प्रदेश सरकार समाज के वंचित वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर चलते हुए समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। अनुसूचित जाति एवं…
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा आवेदनों पर हर साल 1,00,000 डॉलर का शुल्क लगाने की घोषणा की है, जिससे भारतीय पेशेवरों में चिंता बढ़ गई है। इस घोषणा के बाद, वाशिंगटन में भारतीय दूतावास ने शनिवार को भारतीय नागरिकों के लिए तत्काल सहायता के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किया दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “आपातकालीन सहायता चाहने वाले भारतीय नागरिक +1-202-550-9931 पर संपर्क कर सकते हैं। यह नंबर केवल तत्काल आपातकालीन सहायता चाहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए है, सामान्य कांसुलर पूछताछ के लिए नहीं।” इस कदम से भारतीय तकनीकी पेशेवरों और विदेशों…
वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एच-1बी वीजा कार्यक्रम में शुल्क बढ़ाने संबंधी घोषणा पर हस्ताक्षर करने के एक दिन बाद व्हाइट हाउस ने शनिवार को स्पष्टीकरण जारी किया। व्हाइट हाउस ने आईएएनएस को बताया कि यह एक ‘एकमुश्त शुल्क’ है, जो केवल नए वीजा पर लागू होता है, न कि रिन्यूअल (नवीनीकरण) या मौजूदा वीजा धारकों पर। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “यह एकमुश्त शुल्क है जो केवल नए आवेदनकर्ताओं पर लागू होता है। यह केवल नए वीजा पर लागू होता है, रिन्यूअल या मौजूदा वीजा धारकों पर नहीं। यह पहली बार अगले आगामी लॉटरी…
चतरा। राष्ट्रीय राजमार्ग रांची-चतरा मुख्य पथ पर बगरा-जबरा के समीप बिहार पुलिस की ओर से घोषित 50 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर उत्तम यादव को पुलिस ने मार गिराया। उत्तम यादव चतरा शहर के सुरही मुहल्ला का रहने वाला है। वह लातेहार के बालूमाथ से चतरा की ओर अपाचे बाइक से आ रहा था। पुलिस बालूमाथ से उसका पीछा कर रही थी। इस दौरान बाइक में पीछे बैठे उत्तम के सहयोगी ने पुलिस पर गोली चला दी। इससे पुलिस का स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गया। जवाबी कार्रवाई में उत्तम यादव को पैर, कमर और छाती में गोली लगी हैै। घायल अवस्था…
बीकानेर। उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने शनिवार काे बीकानेर में कहा कि आज हमारे पड़ोसी देश घोर अस्थिरता के दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन कई आंतरिक और बाह्य चुनौतियों के बावजूद हमारा भारत अखंड, एकजुट और मजबूत है। इसका श्रेय हमारे संविधान तथा संविधान निर्माताओं को जाता है, जिसमें बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही है। सीजेआई गवई महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में आयोजित ‘संविधान निर्माण के 75 वर्ष और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की भूमिका’ विषयक सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। मुख्य न्यायाधीश गवई ने कहा कि देश का संविधान…