Author: News Maati

नई दिल्ली । जीएसटी सुधार के तहत टैक्स सिस्टम को सरल बनाने से देश में व्यापार करना पहले के मुकाबले आसान हो जाएगा और इससे मांग को बढ़ेगी, जिससे जीडीपी में करीब 20 लाख करोड़ रुपए का इजाफा होगा। यह बयान सोमवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से दिया गया। केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा कि हमारे विपक्ष के साथी इस बचत से खुश नहीं हैं। स्वाभाविक है, उनके दौर में सिर्फ बातें होती थीं, काम तो होता नहीं था। विस्तार से बताते हुए वैष्णव ने कहा कि कांग्रेस के नेतृ्त्व वाले यूपीए के…

Read More

देवघर । झारखंड के देवघर जिला अंतर्गत मधुपुर बाजार में सोमवार दोपहर हथियारबंद अपराधियों ने बैंक डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने शहर के राजबाड़ी रोड स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा में धावा बोलकर लाखों रुपए कैश और बड़ी मात्रा में जेवरात लूट लिए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो अपराधी हेलमेट और बुर्का पहनकर बैंक में दाखिल हुए। इसके तुरंत बाद चार और अपराधी अंदर घुस आए। उन्होंने हथियार दिखाकर कर्मचारियों और ग्राहकों को अपने कब्जे में ले लिया। सभी के मोबाइल फोन छीन लिए गए और विरोध करने पर बैंककर्मियों और ग्राहकों के साथ मारपीट भी की गई। इसके…

Read More

चंडीगढ़।हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को चंडीगढ़ में एक निजी समारोह में पंजाब विश्वविद्यालय की प्रोफेसर अमरीन सेखों के साथ विवाह किया। अमरीन सेखों उनकी लंबे समय से परिचित रही हैं। दुल्हन अमरीन सेखों ने अंग्रेजी और मनोविज्ञान में दो-दो स्नात्तकोत्तर डिग्रियां प्राप्त की हैं, मनोविज्ञान में पीएचडी की है और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से भी अध्ययन किया है। अमरीन सेखों वर्तमान में वे पंजाब विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। वह सरदार जोतिंदर सिंह सेखों और ओपिंदर कौर की पुत्री हैं। शनिवार रात विक्रमादित्य सिंह के मामा पृथ्वी विक्रम…

Read More

पटना। जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और लालू यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है। तेजप्रताप यादव ने कहा है कि अब वह कभी भी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में नहीं नहीं जाएंगे। उन्होंने दावा किया है कि अब अगर उन्हें बुलाया भी गया तो भी आरजेडी में नहीं जाएंगे। एक निजी टीवी चैनल से बातचीत में तेजप्रताप यादव ने कहा- ‘हम आरजेडी कभी नहीं जाना चाहेंगे। हम गीता कसम खाते हैं, कृष्ण भगवान का कसम खाते हैं कि हम दोबारा आरजेडी में नहीं जाएंगे। कोई मुझे बुलाएगा तो भी मैं आरजेडी में नहीं जाउंगा।’ तेजप्रताप यादव ने…

Read More

नयी दिल्ली ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि के पहले दिन लोगों को शुभकामनाएं देते हुए सोमवार को कहा कि इस बार नवरात्रि का यह शुभ अवसर बहुत विशेष है क्योंकि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) बचत उत्सव के साथ-साथ स्वदेशी के मंत्र को एक नयी ऊर्जा मिलने वाली है। प्रधानमंत्री ने लोगों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए सामूहिक प्रयास का हिस्सा बनने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘आप सभी को नवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं। साहस, संयम और संकल्प के भक्ति-भाव से भरा यह पावन पर्व हर…

Read More

दुबई ।अभिषेक शर्मा के तूफानी अर्धशतक और शुभमन गिल के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से भारत ने एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर चार चरण के मैच में रविवार को यहां पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान के 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने अभिषेक (74 रन, 39 गेंद, छह चौके, पांच छक्के) और गिल (47 रन, 28 गेंद, आठ चौके) के बीच पहले विकेट की 105 रन की साझेदारी की बदौलत सात गेंद शेष रहते चार विकेट पर 174 रन बनाकर जीत दर्ज की। तिलक वर्मा ने भी 19 गेंद में दो…

Read More

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने वकीलों को बड़ी सौगात दी है। राज्य के उपमुख्मंत्री सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी दी है। इसके तहत बिहार में अब वकीलों को 5000 रुपया स्टाइपेंड दिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनडीए सरकार ने 1 जनवरी 2024 से नामांकित सभी नये अधिवक्ताओं को तीन वर्षों तक प्रतिमाह पांच हजार रुपये स्टाइपेंड दिए जाने वाले प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, ‘नये वकीलों को तीन साल तक मिलेगा प्रतिमाह 5000 रुपये!…

Read More

रांची। फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के बहुप्रतिक्षित चुनाव परिणाम रविवार को घोषित कर दिया गया। इस बार टीम आदित्य मल्होत्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 13 पदों पर विजय हासिल की है। वहीं, टीम तुलसी के हिस्से में 8 पद आए हैं। इस जीत के साथ आदित्य मल्होत्रा एफजेसीसीआई के नये अध्यक्ष होंगे। आदित्य मल्होत्रा को पॉल 1939 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी तुलसी दास पटेल को 1388 वोट मिले हैं। वहीं चुनाव में प्रवीण लोहिया को 1694, विनीत सिंघानिया को 1686, नवजोत अलंग को 1637, ज्योति कुमारी को 1568, रोहित पोद्दार को 1567, डॉ…

Read More

पूर्णिया। पूर्णिया एयरपोर्ट को एक साथ दो-दो उपलब्धियां हासिल हुई हैं। यहां से अब सप्ताह में सभी दिन हवाई जहाज उड़ सकेंगे। एयरपोर्ट डायरेक्टर डीपी गुप्ता ने बताया कि यहां से साप्ताहिक उड़ान भरने वाली एयरलाइंस अब पूर्णिया एयरपोर्ट से रोज उड़ सकेंगी। केंद्रीय रक्षा विभाग एवं संबंधित विभागों के निर्देश पर तकनीकी समस्या दूर कर ली गई है। अब तक सप्ताह में यहां से सिर्फ छह दिन ही फ्लाइट की सुविधा प्राप्त थी। साथ ही यात्रियों के लिए दूसरी सुविधा का भी एलान हुआ है। पूर्णिया शहर से यात्रियों को एयरपोर्ट ले जाने और लाने के लिए जिला प्रशासन…

Read More

रांची। रांची के पंडरा ओपी में बवाल और तोड़फोड़ करने वाले आठ उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार में लिए गए उपद्रवियों में छह पुरुष और दो महिला शामिल हैं। पुलिस सभी आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। रांची के नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) पारस राणा ने रविवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार उपद्रवियों चंदन कुमार, महेश साव, दिनेश राय, कुणाल यादव, कुंदन यादव, अनमोल जायसवाल, मीणा देवी और प्रिया कुमारी शामिल है। एसपी के अनुसार 14 सितंबर को पंडरा में एक सड़क हादसे में गुमला जिले का रहने वाला एक व्यक्ति गंभीर…

Read More